होटल मालिक समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा

पुरोला। अधिवक्ता अनिल जैन की पत्नीअर्चना जैन की मौत के मामले में पुलिस ने होटल मालिक देवेंद्र सिंह और सुंदर सिंह के खिलाफ षड़यंत्र कर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे जमीनी विवाद को कारण बताया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने इस बारे में मई में थानाध्यक्ष, एसपी और डीआईजी को जानकारी दी थी। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र रावत ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। इधर, जिला अस्पताल…

Read More

जमाना इनसे सीखे तो तस्वीर बदल जाएगी

चौखुटिया। जमाना इनसे सीखे तो तस्वीर बदल जाएगी। दृष्टिहीन अवतार नेगी अपनी गरीब और बूढ़ी मां के लिए किसी देव अवतार से कम नही हैं। सहानुभूति जताने वाले लोगों की मदद से वह न सिर्फ खुद का पेट भरता है बल्कि मां का पालन-पोषण भी कर रहा है। आदि बद्री से लेकर चौखुटिया तक के करीब 70 किलोमीटर क्षेत्र में दृष्टिहीन अवतार नेगी (33) एक जाना पहिचाना नाम है। उसकी परिस्थितियों से वाकिफ हर कोई उसकी मदद करता है। गैरसैंण के घन्डयाल निवासी दृष्टिहीन अवतार की चार साल की उम्र…

Read More

शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ होगा संघर्ष

अल्मोड़ा। उत्तराखंड छात्र संगठन (यूएसओ) की बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर के छात्रसंघ चुनाव पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय छात्र संगठनों को छात्रों की नहीं बल्कि अपने दलों की चिंता है। इससे विवि का माहौल ख्रराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों के लिए उत्तराखंड छात्र संगठन का गठन किया गया है, जिसके लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी में…

Read More

इलेक्ट्रो होम्योपैथी विधा को फर्जी बताने पर डाक्टरों में उबाल

रानीखेत। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएसन की बैठक में सहायक लोक सूचना अधिकारी द्वारा होम्योपैथी विधा को कथित रूप से फर्जी करार देने की कड़ी भर्त्सना की गई। कहा कि सीएम के आदेशों के बावजूद इस मामले में हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। एसोसिएसन अब आंदोलन शुरू करेगा। जिलाध्यक्ष डा. बीएल आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया है हरिद्वार सीएमओ कार्यालय के सहायक लोक सूचना अधिकारी डा. बीके सिंह इलेक्ट्रो होम्योपैथी को फर्जी बताकर इससे जुड़े डाक्टरों का अपमान कर रहे…

Read More

लूटपाट और छिनैती करने वाले तीन धरे

नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शहर में लूटपाट व छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके पास से 18 मोबाइल फोन, जेवरात व दो बाइक बरामद की हैं। सर्किल अफसर थर्ड राजकुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर-50 में मेघदूतम पार्क के पास पल्सर बाइक पर सवार सलारपुर निवासी विशाल उर्फ पौली, मोरना निवासी अली उर्फ मो. अख्तर शेख व कलौंदा जारचा निवासी मोनू को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से नोएडा, गाजियाबाद से लूट व चोरी किए गए 18 मोबाइल फोन, महिलाओं से छीनी गई…

Read More

हवलदार का एटीएम बदलकर लगाया चूना

नई दिल्ली। गोकुलपुरी में बदमाशों ने यूपी पुलिस के हवलदार का एटीएम कार्ड बदलकर उसे 85 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित रामबाबू (53) नोएडा स्थित बैंक में रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। वो दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त अजयराज शर्मा के पीएसओ हैं और नोएडा सेक्टर-44 में उनकी सुरक्षा में रहते हैं। गोकलुपरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ईस्ट गोकुलपुरी निवासी रामबाबू 20 अगस्त को एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गोकुलपुर गांव गए थे। वहां दो युवक आए।…

Read More

चीनी विवि से डिग्री लेने वाले छात्रों को मिली राहत

नई दिल्ली। चीन के जिआंग झी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस करने वाले दो छात्रों को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने छात्रों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को दिया है ताकि दोनों छात्र प्रैक्टिस शुरू करने के लिए अपना पंजीकरण करवा सके। जस्टिस वीके जैन ने सुशील कुमार व मिलिंद बबनराव जदे की याचिका को स्वीकार करते हुए छात्रों द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र आवेदन पर तीन माह के भीतर पात्रता प्रमाण पत्र जारी करने और इसके दो सप्ताह के भीतर…

Read More

भारत जागो दौड़’ में दौड़ा शहर

नोएडा। स्वामी विवेकानंद सार्धशती समिति की ओर से आयोजित ‘भारत जागो दौड़’ में नोएडावासी जमकर दौड़े। शहर के तीन मुख्य स्थानों से रविवार सुबह इस दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें हर तबके के लोग शामिल हुए। दौड़ का मकसद देश की तरक्की के लिए लोगों को एकजुट करना और एक मंच पर लाना रहा। आयोजकों के मुताबिक करीब बीस हजार लोग इसमें शामिल हुए। सुबह 7:30 बजे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-4 पर समिति सदस्यों के अलावा स्थानीय लोग जुटे। दौड़ शुरू होने से पहले बच्चों ने सरस्वती वंदना…

Read More

रोहिणी में महिला पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में शनिवार शाम लूटपाट की नीयत से घर में घुसी पूर्व नौकरानी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कार्यरत महिला पर दरांती से हमला कर दिया। उसके गर्दन और सिर पर जख्म हैं। शोर मचाने पर भाग रही नौकरानी को पड़ोसी महिला ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत कमलजीत कौर (54) सेक्टर तीन, रोहिणी में अकेली रहती हैं। उनके पति का देहांत हो चुका है। शनिवार शाम उनकी पूर्व नौकरानी सुनीता घर आई…

Read More

चलती कार बदल गई टाइगर में

नोएडा। तेज आवाज करती कार अचानक दहाड़ते हुए टाइगर में बदल गई। इस नजारे ने लोगों को हैरत में डाला ही था कि टाइगर कार में बदल गया। सेक्टर-132 स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल में रविवार को आयोजित हुए आठवें इंडियन रोबोट ओलंपियाड 2013 में रोबोटिक टेक्नोलॉजी के ऐसे तमाम नजारों ने दर्शकों को चौंका दिया। आइए देखें कुछ ऐसे ही नजारे कार से निकला टाइगर मुंबई के जमनाबाई स्कूल के छात्र केविन ठक्कर, हर्ष वर्धन राजे और शिखर ने तीन महीने में 1.5 फीट का यह रोबोट तैयार किया है।…

Read More