बागेश्वर। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने क्षेत्र में खड़िया पट्टाधारकों द्वारा बरती जा रही अनियमितता का मामला सदन में उठाया। कपकोट क्षेत्र में रसोई गैस और राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उनके प्रश्न के जवाब में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने बताया कि जिले को आपदा राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सरकार ने 16 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। विधायक फर्स्वाण ने सदन को बताया कि खड़िया लीज धारक सरकार और वन विभाग की भूमि पर रोपवे लगाकर अतिक्रमण करते रहे…
Read MoreCategory: National News
राज्य आंदोलनकारियों को दें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा
पौड़ी। चिह्नित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर राज्य आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने शासन द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर 10 अक्तूबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वार्ता करने वालों में मंच की सुशीला बलूनी, अध्यक्ष वीरा भंडारी लक्ष्मण सिंह भंडारी, रवींद्र जुगरान आदि शामिल थे।
Read Moreस्कूल की चाबी लेकर गायब प्रधानाध्यापक निलंबित
पौड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक यशवंत चौधरी ने विगत दस सितंबर से बिना सूचना के स्कूल की चाबी लेकर गायब चल रहे एकेश्वर ब्लाक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदाखाल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को उक्त शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत चौधरी ने बताया कि एकेश्वर ब्लाक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदाखाल में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात ओम प्रकाश विगत दस सितंबर से बिना किसी सूचना के गायब चल रहे हैं। प्रधानाध्यापक अपने…
Read Moreनहीं मिल रही पीड़ितों को रसोई गैस
मदकोट (पिथौरागढ़)। सरकार, सरकारी तंत्र आपदा प्रभावितों को हर सुविधा देने के दावे कर रहा है, लेकिन वास्तविकता यह है कि आपदा प्रभावितों को रसोई गैस की सप्लाई तक नहीं हो रही है। जंगल से लकड़ी बीनकर आपदा प्रभावित भोजन बना रहे हैं। आपदा प्रभावितों ने रसोई गैस उपलब्ध न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मदकोट क्षेत्र में 16 जून के जलप्रलय के बाद जुलाई महीने में केवल एक बार रसोई गैस की सप्लाई की गई है। उसके बाद रसोई गैस की सप्लाई नहीं हुई है। मदकोट बाजार…
Read Moreमशरूम उत्पादन के लिए पिथौरागढ़ बढ़िया जगह
पिथौरागढ़। मशरूम उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण वाले पिथौरागढ़ में मशरूम की खेती आजीविका का मुख्य साधन बन सकती है। कई गांवों में लोग बटन मशरूम, ढिंगरी मशरूम, दूधचट्टा मशरूम की खेती कर रहे हैं। आठगांवशिलिंग, बुंगाछीना, बड़ाबे, डुंगरी, किरीगांव, विषाड़, गैना, जामिरखेत, फगाली, जाखनी, बगडोली में कृषि विज्ञान केंद (केवीके) पिथौरागढ़ के सहयोग से बटन, ढिंगरी मशरूम की उत्पादन इकाई के साथ ही प्रदर्शन इकाई लगाई गई हैं। केवीके में भी मशरूम की प्रदर्शन इकाई लगी है। इन इकाइयों में किसानों को तकनीकी जानकारियां दी जाती हैं। किसानों को…
Read Moreमंडी में ‘नेताजी’ का अवैध निर्माण ध्वस्त
हल्द्वानी। नवीन मंडी परिसर में हाईटैक शौचालय निर्माण के साथ बन रहे ‘नेताजी’ के अवैध निर्माण को बुधवार को मंडी प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण गिराते समय बिजली की लाइन टूटने से भगदड़ मच गई। इधर, यह अवैध निर्माण कौन करा था, इस बारे में अधिकारी कुछ भी कहने से कतराते रहे। केवल इतना कह रहे हैं कि अवैध निर्माण कराने वाले ‘नेताजी’ का पता लगा रहे हैं। नवीन मंडी परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास 18 लाख की लागत से हाईटैक शौचालय का…
Read Moreनिगम कर्मियों ने शासन पर साधा निशाना
हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष टीसी पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि नई खनन नीति से अवैध खनन के साथ माफियाराज बढ़ेगा। यह नीति जनता और वन निगम दोनों के हित में नहीं है। कर्मी लगातार इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब गुरुवार को कर्मियों के साथ परिवार के साथ सड़क पर उतरेंगे और रैली निकालेंगे। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि खनन को निजी हाथों में देने का आत्मघाती कदम तत्काल वापस होना चाहिए, इससे सरकार का राजस्व नहीं…
Read Moreहेमकुंड साहिबः यात्रा में दो दिन शेष, सुविधाओं का सवाल
उत्तराखंड में जून में आई आपदा के बाद से बंद पड़ी हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा को 21 सितंबर से दोबारा शुरू करने को लेकर जिला प्रशासन अब भी संजीदा नहीं है। जोशीमठ से गोविंदघाट और यहां से 20 किमी पैदल ट्रैक पर सुविधाओं का अकाल है। पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं यहां बहाल नहीं हुई हैं। सुरक्षा इंतजामों का हाल यह है कि यात्रा के पहले पड़ाव गोविंदघाट की पुलिस चौकी अब भी मलबे में दबी है। गोविंदघाट में अधिकांश होटलों और लॉज के आपदा से प्रभावित होने से…
Read Moreएक टच पर मिलेंगे दून के सभी हॉस्पिटल
अगर आप पहली बार देहरादून आए हैं और बदकिस्मती से अचानक हॉस्पिटल की जरूरत पड़ जाए तो पहले अस्पताल की जानकारी लेने में और फिर वहां तक पहुंचने के रास्ते तलाशने में ही एक-डेढ़ घंटे तक का वक्त लगना तय है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल ही आपका गाइड बन जाए तो? जी हां, माइक्रोसॉफ्ट इनोवेशन सेंटर की मदद से दून के कुछ छात्रों ने इसे सच कर दिखाया है। उनके बनाए एप्स से बस एक क्लिक पर दून के सारे अस्पतालों का पूरा नक्शा आपके मोबाइल पर आ जाएगा।…
Read Moreरचनात्मक कार्यों में करें युवा शक्ति का उपयोग
नई टिहरी। नेहरू युवा केंद्र सलाहकार समिति की बैठक में वक्ताओं ने युवा शक्ति का उपयोग दैवी आपदा, स्वास्थ्य, पर्यटन और साहसिक खेल में करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम नितेश कुमार झा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों को विभिन्न प्रशिक्षण देकर इसका लाभ लोगों को पहुंचाया जा सकता है। बैठक में 2013-14 के लिए केंद्र को पांच लाख 14 हजार रुपये का परिव्यय भी स्वीकृत किया गया। सीडीओ सविन बंसल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र अच्छे कार्य करने वाले युवाओं…
Read More