सियासी गर्मी संग चढ़ा प्याज का पारा

नई दिल्ली। राजधानी की गरम होती सियासत के बीच प्याज का पारा एक बार फिर ऊपर जा रहा है। एक हफ्ते के भीतर थोक बाजार में प्याज की कीमत बीस फीसदी ज्यादा रही। कारोबारियों की मानें तो गिरती आवक के बीच फिलहाल इसके थमने के आसार नहीं दिखते। एक महीने तक प्याज लोगों के आंसू निकालेगा। खुदरा कारोबारी मान रहे हैं कि हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में कीमत सौ रुपये प्रति किलो से ऊपर जा सकती है। राजधानी की मंडियों में प्याज की कीमत मंगलवार को…

Read More

झुग्गी वालों के लिए घर तैयार होगा

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण झुग्गी वालों को उसी जगह मकान देने (इनसिटू) योजना के तहत कालकाजी एक्सटेंशन में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग तैयार करेगा। बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इसका अधारशिला रखेंगी। योजना के तहत यहां करीब छह हजार लोगों को फ्लैट बनाकर दिया जाएगा। डीडीए कठपुतली कॉलोनी के बाद अब कालकाजी एक्सटेंशन में झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए फ्लैट बनाने की तैयारी में है। हालांकि 2009 में कठपुतली कॉलोनी में नींव के पत्थर डाला गया, लेकिन वहां काम शुरू नहीं हो सका है। इस योजना को पीपीपी मॉडल…

Read More

साथी की हत्या में आजीवन कारावास

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुर गांव के पास एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने बलवीर उर्फ लाला को दोषी करार दिया। एडीजे (प्रथम) दीपक कुमार श्रीवास्तव ने उसे आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सरकारी वकील मोहम्मद इरशाद और चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि 7 जून 2011 को कैलाशपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पर चिटहैड़ा निवासी कपिल भाटी का शव बरामद किया गया था। कपिल को अंतिम बार वहीं के रहने वाले उसके साथी बलवीर के साथ…

Read More

नवविवाहिता की हत्या में पति समेत तीन नामजद

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव स्थित घर में सोमवार को नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला था। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप तीनों पर लगाया है। अलीगढ़ के अहरौला गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी राजेश (23) की शादी इसी साल जुलाई में दलेलगढ़ निवासी गोविंद से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष…

Read More

गरज रहीं जेसीबी, बढ़ता जा रहा स्टाक

श्यामपुर। लालढांग और श्यामपुर क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम ले रहा है। रसूलपुर मीठीबेरी में सिल्ट उठाने की आड़ में रवासन नदी में खनन माफिया ने एक किलोमीटर से भी ज्यादा एरिया खोद डाला है। श्यामपुर गांव में रात भर रेत-बजरी और बोल्डर ढोए जा रहे हैं। श्यामपुर और लालढांग क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया चांदी काट रहे हैं। रसूलपुर मीठीबेरी में अवैध खनन का आलम यह हैै कि मानो खनन करने वालों ने पट्टे की आड़ में पूरी रवासन नदी को खनन के लिए स्वीकृत करा…

Read More

ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

रुड़की। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोलानीपुल के निकट बुधवार सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार मुंडलाना निवासी पंकज शर्मा को कुचल दिया। पंकज शर्मा (34 वर्ष) बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की सुबह वह फैक्ट्री से घर लौट रहा था। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोलानीपुल के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छिटक कर ट्रक के नीचे कुचला गया। दुर्घटना होते ही चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना…

Read More

निरीक्षण में नदारद मिले कई कर्मचारी

रुड़की। नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी बीर सिंह बुदियाल के औचक निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी नदारद नजर आए। एमएनए ने कर्मचारियों को चेतवानी दी कि यदि दोबारा कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य नगर अधिकारी बीर सिंह बुदियाल बुधवार को सुबह दस बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो पता चला कि कई कर्मचारी अभी कार्यालय ही नहीं पहुंचे हैं। नगर निगम के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। देर…

Read More

बेघर लोगों का जल्द पुनर्वास हो

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण, दीर्घकालीन विकास और आपदा प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड पुनर्वासन जन समिति की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर प्रहार किए। मुख्य वक्ता लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है कि वह लोग नीति नियंता बने हुए हैं, जो पहाड़ के लोगों की भावनाओं और पहाड़ की प्रकृति के बारे में नहीं जानते। जो लोग पहाड़ के बारे में जानते भी हैं, तो वह आंखें मूंदे हुए हैं। विकास के नाम पर विनाश रोकना…

Read More

बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान

रुद्रप्रयाग। शहरी क्षेत्र में विद्युत लाइन ओवरलोड होने से बार-बार मुहल्लों में बिजली गुल हो रही है। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव (फ्लेक्चुएशन) से विद्युत उपकरण भी फुंक रहे हैं। अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। नगर क्षेत्र के महादेव मुहल्ले और बस अड्डे में सबसे अधिक दिक्कत है। यहां एक फेस में बिजली चालू है, तो दूसरे में बंद है। यह दिक्कत ऊर्जा निगम द्वारा लोड के मुताबिक विद्युत लाइन नहीं बिछाए जाने के कारण आ रही है। बताया जा रहा है कि निगम द्वारा 25 केवीए (किलोवाट एंपियर) के…

Read More

पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर लहलहा रहा मडुवा

बागेश्वर। इस बार अच्छी बारिश होने और जैविक खाद के अधिक प्रयोग होने से डायबिटीज और पेट के अन्य रोगों के लिए रामबाण मडुवे की खेती पककर तैयार है। जिले में पांच हेक्टेयर भूमि में मडुवा बोया गया है। पौधों से अच्छी बाली निकलने और उसमें किसी प्रकार का रोग नहीं होने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मालूम हो कि उपेक्षित समझा जाने वाला मडुवा जब से डायबिटीज और पेट के अन्य रोगों के लिए रामबाण साबित हुआ है तब से किसानों ने इसकी बुआई में अधिक रुचि…

Read More