उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में विकास की अनदेखी और विपक्ष के विधायकों के साथ योजनाएं स्वीकृत करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने सचिवालय के बाहर धरना दिया। इसी दौरान बातचीत का बुलावा आने पर भाजपाइयों ने सीएम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है, यदि कोई समाधान नहीं निकला तो सदन में सरकार को घेरेंगे। सोमवार को दिया गया धरना खासतौर पर पार्टी केपूर्व प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट से पार्टी विधायक…
Read MoreCategory: National News
नए साल के जश्न के लिए पहाड़ पर चढे पर्यटक
उत्तराखंड में मसूरी, लैंसडौन और अन्य पर्यटन स्थलों पर नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों से चल रही है। पहाड़ों की रानी मसूरी में वैसे भी विंटरलाइन कार्निवाल के चलते होटल और बाजार सजे हुए हैं। चहल-पहल बनी हुई है। पर्यटक लगातार आ रहे हैं। होटलों में नए साल के जश्न के लिए कई आकर्षक पैकेज हैं। स्टार केटेगिरी और नॉन स्टार केटेगिरी के होटलों में डांस, डिनर विथ कॉकटेल के पैकेज हैं। मसूरी में होटल वालों ने दो लोगों के लिए डांस, डिनर विथ वाइन दो रात और…
Read Moreआपदा के बेघरों को मिलेगा इंदिरा आवास का भी पैसा
उत्तराखंड सरकार ने बेघरों को दी जाने वाली मुआवजा राशि में इंदिरा आवास योजना के तहत मिलने वाले 75 हजार रुपए भी जोड़ दिए हैं। अब बेघर हुए परिवारों को 7.75 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा आपदा प्रभावित परिवारों को सीएम विवेकाधीन कोष से 5-5 हजार रुपए गर्म कपडों के लिए दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। 75 हजार रुपए और दिए जाएंगे सचिवालय में मीडिया से बातचीत केदौरान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि दैवी आपदा में बेघर हुए लोगो को सरकार अभी तक सात लाख…
Read More120 करोड़ की हेरोइन और कोकीन बरामद
स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 120 करोड़ रुपये की हेरोइन व कोकीन बरामद की गई है। आरोपी की पहचान अफगानी अतर सिंह (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से 38 किलोग्राम हेरोइन और 2 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। अतर सिंह काफी समय से शरणार्थी के रूप में तिलक नगर में रह रहा था। हाल ही में स्पेशल सेल ने दो अफगानी व एक आंध्रप्रदेश निवासी को गिरफ्तार करके 30 करोड़…
Read Moreवृद्धा ने मेट्रो के सामने छलांग लगाई
नई दिल्ली में बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने रविवार सुबह आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हादसे में वृद्धा का एक पैर कट गया। उसके पास से एक नोट मिला, जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने की बात लिखी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे एक महिला ने जहांगीरपुरी की ओर जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक…
Read Moreवंशवाद के खिलाफ मोदी लड़ें अमेठी से चुनाव’
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही भाजपा पर सीधा हमला बोला है। भाजपा से प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह राजनीति में वंशवाद को खत्म करना चाहते है तो आएं और अमेठी से चुनाव लड़कर दिखाएं। कुमार विश्वास ने रविवार को कहा कि एक खानदान ने पूरे देश को बर्बाद करके रख दिया है। अब इसे उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। इसलिए वह अगले साल…
Read Moreअशासकीय स्कूल हो रहा भेदभाव : नेगी
पौड़ी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में अंशदायी पेंशन योजना का विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अशासकीय माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) शुरू नहीं करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में चयन आयोग के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति करने का प्रस्ताव पारित किया गया। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष राजे सिंह नेगी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं से वह भली भांति परिचित हैं। शिक्षक, कर्मचारी और संगठन हित…
Read Moreहिमाचल, बरेली के खास ध्यानार्थ..
डीडीहाट। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के चंबा के एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह एक नर्स से प्रेम करता है। उसके प्रेम में धोखा देने पर वह सबक सिखाने डीडीहाट यहां आया है। युवक के अनुसार युवती से उसका प्रेम प्रसंग बरेली से चल रहा है जहां पर युवती पहले नर्स की ट्रेनिंग कर रही थी। थाना प्रभारी आरसी लोहनी ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। तभी अस्पताल के पास…
Read Moreबचत स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी
हल्द्वानी। बचत स्कीम के नाम पर हल्द्वानी के 50 लोगों के करीब पांच लाख रुपए लेकर एक दुकानदार फरार हो गया। लंबे समय से एक पीड़ित को टाल रही पुलिस ने शनिवार को डीआईजी के आदेश पर दुकानदार और उसके कलेक्शन ब्वॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार किदवई नगर स्थित एमके इलेक्ट्रानिक्स में जनवरी 2011 में एक महाबचत स्कीम निकाली, जिसके अनुसार 800 रुपए प्रतिमाह या 27 रुपए रोज के हिसाब से दो साल तक भरने थे, जिसके तहत नगद इनाम या उतने मूल्य…
Read Moreउत्तराखंड के ‘लाल’ को मोदी की कॉल
मोबाइल के जरिए विस्फोटकों की तलाश करने वाले ‘मोबाइल बम डिटेक्टर सेंसर’ बनाने वाले कर्णप्रयाग के बेटे अभिलाष सेमवाल का चयन आईआईटी खड़गपुर ने दुनिया की शीर्ष-20 टीमों में किया है। ये टीमें जनवरी 2014 में ग्लोबल समिट में अपने अनुसंधानों का डेमो दिखाएंगी। अभिलाष इस सूची में सातवां स्थान पर हैं। गुजरात सरकार ने अभिलाष को उनकी खोज पर बधाई दी है। यही नहीं, ग्लोबल समिट में कामयाब रहने पर उन्हें गुजरात के लिए ये सेंसर बनाने की पेशकश भी की गई है। जनवरी में होगी समिट आईआईटी खड़गपुर…
Read More