सोलन। निजी स्कूलों से किताबों और वर्दी का ठेका हासिल करने की लड़ाई अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रही है। मोटे कमीशन बटोरने के लालच में निजी स्कूलों ने लूट के ठिकाने तय कर रखे हैं। स्कूल की ओर से निर्धारित दुकान से महज बुक्स ही नहीं, अभिभावकों को स्टेशनरी, बैग ब्रांडेड कपड़े, वर्दी तक थमाई जा रही है। सिर्फ एक किताब की जरूरत होने पर भी मनाही की जाती है, पूरा सेट खरीदने को बाध्य किया जाता है। वीरवार को उपायुक्त सभागर में प्रशासन की ओर से निजी…
Read MoreCategory: National News
विकास का पैसा जा रहा पानी में
सोलन। शहर के विकास में खर्च किया जाने वाला पैसा आईपीएच विभाग के जेब में जा रहा है। नगर परिषद सोलन आईपीएच का करोड़ों रुपये का कर्जदार बन चुका है। प्रतिमाह करीब 40 से 45 लाख रुपये का देनदार बन रहा है। ऐसे में शहर के विकास के बारे में सोचना परिषद के लिए परेशानी भी बन चुका है। मौजूदा समय में भी नगर परिषद सोलन ने आईपीएच विभाग को करीब 25 करोड़ रुपये पानी बिल की एवज में देने हैं। आईपीएच अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद समय पर बिल…
Read Moreनए स्कूलों पर फैसला तीन दिन में : वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि विधायकों और अन्य लोगों की ओर से प्रदेश में नए स्कूल खोलने या स्कूलों को अपग्रेड करने को लेकर आई मांगों पर वह दो-तीन के भीतर फैसला लेंगे। इन लंबित सिफारिशों में से कुछ स्कूल इसी वित्त वर्ष में खोल देंगे और कुछ को अगले साल में डालेंगे। वह प्रश्नकाल के दौरान आशा कुमारी के सवाल का जवाब दे रहे थे। बंजार के विधायक कर्ण सिंह के अनुपूरक सवाल पर मुख्यमंत्री ने सदन में ही ऐलान कर दिया कि कुल्लू के गाड़ा…
Read Moreमंडी के लिए 400 करोड़ के प्रोजेक्ट
शिमला। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह मंडी के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट लाने में कामयाब हुए हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट करीब 400 करोड़ की लागत के होंगे। इनमें द्रंग का नमक उद्योग और मंडी शहर में स्थापित होने वाला केंद्रीय कैंसर अस्पताल शामिल है। दोनों प्रोजेक्टों को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। विधानसभा परिसर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कौल सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड से मिलकर ज्वाइंट वेंचर में मंडी में नमक उद्योग…
Read Moreविधानसभा में अब तीन दिन की ब्रेक
शिमला। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में अब तीन दिन का ब्रेक होगा। बजट सत्र अब 17 फरवरी को फिर शुरू होगा और 21 को इसका समापन होगा। इन तीन दिनों के बीच कई राजनीतिक घटनाएं होंगी। शुक्रवार 14 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद अनुराग ठाकुर मंडी के धर्मपुर चुनाव क्षेत्र के दौरे पर होंगे। यह चुनाव क्षेत्र लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हैं। इसके बाद 15 फरवरी शनिवार को मुख्यमंत्री जीएस बाली के नगरोटा चुनाव क्षेत्र में होंगे और इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। इसके…
Read More10 हजार करोड़ पार हुआ वेतन-पेंशन खर्च
शिमला। हिमाचल में वित्त वर्ष 2014-15 में एक नया रिकार्ड बनने वाला है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सदन में पेश बजट के आंकड़ों को देखें तो इस साल सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों के वेतन और पेंशन का खर्चा राज्य में पहली बार 10 हजार करोड़ रुपये पार जाएगा। यह राज्य की कुल कमाई का 70 फीसदी है। पिछले एक साल के भीतर राज्य में सरकारी कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी है। 31 मार्च 2013 तक 226382 सरकारी कर्मचारी हिमाचल में हैं। इनके वेतन पर इस अवधि में 7646.97 करोड़ रुपये…
Read Moreवरना झूठे केस में फंसा दूंगा!
शिमला। ढली टनल में ट्रैफिक कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास में दर्ज एफआईआर और गैर जमानती धाराओं के खिलाफ आरोपी चालक ने आईजी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी ने कहा है कि कांस्टेबल ने उसके साथ बदतमीजी की। गाली गलौच, झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि ‘मार नहीं खानी है तो चुपचाप बैठे रह’ ‘तू जानता नहीं है कि मैं कहां का हूं’। बहरहाल पुलिस महकमे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही…
Read Moreपांच शहर शिमला से ज्यादा ठंडे
शिमला। हिमाचल के मैदानी इलाकों में पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा ठंड पड़ रही है। हमीरपुर और ऊना में तापमान एक और दो डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया है। ऐसी ही हालत सोलन, भुंतर और कांगड़ा में भी है जबकि राजधानी शिमला में धूप खिलने से पारे में उछाल आया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में शिमला और किन्नौर जिले में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र कल्पा और केलांग में तापमान अभी तक शून्य से नीचे चल रहा है। पर्यटन स्थल मनाली में…
Read Moreअनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे डाक कर्मी
मंडी। डाक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। केंद्रीय मुख्यालय संघर्ष समिति ने 18 फरवरी से अनिश्चित काल हड़ताल का ऐलान कर दिया है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव युद्ध कुमार शर्मा ने सभी शाखा डाकघराें, ग्रामीण डाक कर्मचारियाें से आह्वान किया है कि समिति के निर्देश को मानें। हड़ताल पर जाने से पहले 18 फरवरी को सुबह करीब नौ बजे मंडी मुख्य डाकघर के बाहर डाक कर्मी इकट्ठे होकर प्रदर्शन करेंगे। शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन डाक कर्मियाें की मांगे नहीं मानेगा…
Read Moreएसएसए को केंद्र से मांगे 89 करोड़
मंडी। सर्व शिक्षा अभियान में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए जिले से 89 करोड़ का प्लान तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। चालू वित्तीय वर्ष में एसएसए के बजट में कटौती के कारण जिला मंडी को 34 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। जिले से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सर्व शिक्षा अभियान में कुल 89 करोड़ का प्लान कर प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को मंजूरी के लिए भेजा गया है। सर्व शिक्षा अभियान में स्कूलों में आधारभूत ढांचा, शिक्षा को बढ़ावा देने…
Read More