जनता से झूठ बोल रहे उद्योग मंत्री : जोशी

ऊना।(विवेक त्रिपाठी) जिला भाजपा केमिस्ट प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद जोशी ने कहा कि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली की जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली में विकास के लिए पैसा भाजपा की सरकार ने दिया है और बीत एरिया सिंचाई योजना प्रो. धूमल के शासनकाल की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक जयकिशन शर्मा ने इस योजना को तैयार करवाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाला था। जोशी ने कहा कि स्वां योजना का चौथा चरण…

Read More

बरसात में हुए नुकसान की भरपाई पर चरचा

सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी) जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने की। बैठक में पिछले साल जून माह में हुई लगातार बारिश से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नकदी फ सलों, सेब के बगीचों, घरों तथा खेतों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि देने की रूपरेखा तैयार की गई। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से मिली राहत राशि को सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के…

Read More

किन्नौर में फिर बर्फबारी

सांगला (किन्नौर)।(विशेश्वर नेगी) जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में शनिवार सुबह मौसम अचानक खराब हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इस कारण जिले में एक बार फिर तापमान गिर गया है। शनिवार को प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री और कल्पा का न्यूनतम तापमान भी माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा सांगला बटसेरी, रक्षम, छितकुल, कामरू, चांसु, ब्रुआ , शौंग, सापनी, कनई, बटुरी, रिब्बा, रिस्पा, आकपा, खादरा, मुरंग, लंबर, ठंगी, जंगी, कानम,…

Read More

कई सवाल छोड़ गई दंपति की मौत

रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा) ननखड़ी में दंपति की मौत कई सवाल खड़े कर गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के लिए परेशानी यह है कि हत्या किसने की और क्यो की? वहीं युवक की पत्नी जिसका शव पेड़ पर लटका मिला, वह वहां कैस पहुंचा? उसने आत्महत्या की या फिर किसी ने मार कर उसे पेड़ पर लटका दिया है। इस मामले में ऐसे ही कई पेचीदा सवाल पुलिस के सामने खड़े हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम की…

Read More

चौड़ी सपाट सड़क पर सफर होगा सुहाना

नालागढ़ (सोलन)।(चतर सैनी) नालागढ़-पिंजौर हाइवे अब जल्द ही फोरलेन बनेगा। वह दिन दूर नहीं जब चौड़ी और सपाट सड़क बनने से इस हाइवे पर सफर सुहाना होगा। इसके लिए हाइवे अथारिटी ने 510 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। भूमि अधिग्रहण के लिए दस्तावेजों को राजस्व विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। पिंजौर से नालागढ़ तक 38 किलोमीटर फोरलेन बनेगा, जो पिंजौर स्थित एचएमटी उद्योग की बैक साइड से होता हुआ बद्दी और नालागढ़ तक पहुंचेगा। पिंजौर से नालागढ़ की दूरी 35 किलोमीटर है, लेकिन…

Read More

पॉलीहाउस पर 10 करोड़ होंगे खर्च

राजगढ (सिरमौर)।(ओ पी शर्मा)  जिला में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आगामी तीन वर्षों के दौरान पॉलीहाउस निर्माण पर दस करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इसमें किसानों को पॉलीहाउस के निर्माण पर कुल लागत का 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कोठिया-जाजर में वीरवार को 15 लाख से तैयार उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में राजगढ़ ने उत्तर भारत में एक अलग पहचान बनाई है। राजगढ़ का आडू…

Read More

तीन किस्तों में दीजिए बिजली बिल

शिमला।(सोनिया)  राज्य बिजली बोर्ड ने राजधानी में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।  प्रकाशित खबरों के बाद पहले नए मीटरों की जांच के आदेश हुए और अब बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से किस्तों में बिल लेने का फैसला लिया है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा हैं, वे अब किस्तों में भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। बिलिंग में कोई गलती है तो उपभोक्ताओं पर सरचार्ज भी नहीं लगेगा। किस्तों में बिल देने के इच्छुक उपभोक्ताओं को अपने बोर्ड दफ्तरों में जाकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसमें किस्तों में…

Read More

वर्क एंड कंडक्ट पर मिलेगा 4-9-14

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा )   हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में शिक्षकों को 4-9-14 का टाइम स्केल देने के लिए विभाग किसी नए फार्मूले को लागू कर सकता है। हिमाचल राजकीय शिक्षक यूनियन की बैठक में विभाग ने शिक्षकों की मांग पर सहमति जताई है। इस पर अंतिम फैसला पांच मार्च को होने वाली जिला उपनिदेशकों की बैठक में हो सकता है। विभागीय सहमति बनी तो स्कूल के मुखिया की ओर से जारी शिक्षक के वर्क एंड कंडक्ट रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय लाभ जारी कर दिया जाएगा। पांचवीं और आठवीं की…

Read More

आईटी शिक्षा दे रही कंपनी से करार बढ़ा

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा)  हिमाचल के स्कूलों में आईटी शिक्षा दे रही पंजाब की सोसाइटी को सरकार ने छह महीने का और समय दिया है। कंपनी के साथ 31 मार्च को करार खत्म हो रहा है। आचार संहिता लागू होने के कारण विभाग अप्रैल में नई कंपनी को करार नहीं दे सकेगा। कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिए पहले ही इस पर काम कर लिया है। विभाग की ओर से सोसाइटी को सितंबर 2014 तक का समय दिया है। इसके बाद विभाग की ओर से नया टेंडर आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।…

Read More

नहीं घटेगा 4000 बिजली कर्मियों का वेतन

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा)  हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड प्रबंधन ने लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले ही कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर कर दिया है। बोर्ड प्रबंधन ने संशोधित ग्रेड पे को लेकर जारी पहले की अधिसूचना में सुधार कर दिया है। इसमें जितना ग्रेड पे कम हो रहा था, उसे पर्सनल पे यानी निजी वेतन के नाम के जारी कर दिया है। मोटे तौर पर यदि किसी कर्मचारी का ग्रेड पे संशोधन के बाद 4300 से कम होकर 3500 हो गया था। इस 800 रुपये के…

Read More