धर्मशाला(इंदु जम्वाल) शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 4282 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं और प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए 42 उच्च पाठशालाएं एवं 32 माध्यमिक पाठशालाएं स्तरोन्नत की गई हैं। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की हॉल ही में स्तरोन्नत की गई पाठशाला सकोह, झियोल, कनहेड़, रक्कड़, चतेहड़योल, कस्बा नरवाणा, कंड-करडियाणा और जदरांगल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 के दौरान 200 व्यावसायिक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे तथा…
Read MoreCategory: National News
नौकरी भाषा विभाग की, वेतन मंदिर कोष से!
ज्वालामुखी (कांगड़ा)(सीमा वालिया) प्रदेश सरकार के अधीन चल रहे ज्वालामुखी शक्तिपीठ में भाषा विभाग की ओर से मंदिर में नियुक्त कर्मचारियों को वेतन की अदायगी भाषा विभाग नहीं अपितु मंदिर न्यास कर रहा है। अब पूरी प्रक्रिया पर कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कायदे से भाषा विभाग द्वारा मंदिर में नियुक्त कर्मचारियों को विभाग की ओर से ही वेतन दिया जाना चाहिए, मगर कर्मचारियों को वेतन मंदिर कोष से जारी हो रहा है। विधायक संजय रत्न ने भी इस मामले पर पूरी संजीदगी दिखाते हुए मंदिर प्रशासन से…
Read More18 हजार उपभोक्ताओं ने जमा नहीं करवाए आवेदन
हमीरपुर।(नीरू) प्रदेश में महिला मुखिया के नाम राशनकार्ड बनाए जाने की योजना शुरू की गई है। नए राशनकार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर फार्म भरवाए जा रहे हैं। नए राशनकार्ड के लिए फार्म जमा करवाने का दायित्व पंचायत सचिवों को सौंपा गया है लेकिन महिला मुखिया के नाम राशनकार्ड बनाने को लोग तत्परता नहीं दिखा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा फार्म जमा करवाने की तय तिथियों में फेरबदल किया गया। तीन बार तय तिथियों को आगे बढ़ाया गया लेकिन अभी तक पूरे फार्म जमा नहीं हो पाए हैं। नए…
Read More900 कामगारों पर बेरोजगारी का संकट
ददाहू (सिरमौर)।(रमेश) रेणुका क्षेत्र में खनन कारोबार को बंद हुए छह माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन खानों के खुलने की आस अभी भी अधूरी है। इसको लेकर पूरे रेणुका क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े सैकड़ों लोग सरकार से खिन्न होने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने तक का मन बना चुके हैं। एक साथ 9 खानों का संचालन एवं कारोबार बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। यहां तक कि खानों पर निर्भर रहकर…
Read More104 करोड़ से चमकेगी नाहन की कालोनियां
नाहन (सिरमौर)।(दीप राम) नगर परिषद नाहन की ओर से तैयार किए गए 104 करोड़ के स्लम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के शहर की 20 हजार आबादी को मूलभूत सुविधा मिलेगी। नप की ओर से 6 माह पूर्व केंद्र को भेजी गई स्लम एरिया की सूची में परिवर्तन किया गया है। ऐसा हाल ही में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के नप में विलय होने के बाद किया। जुलाई 2013 में नप ने राजीव आवास योजना के तहत केंद्रीय शहरी एवं गरीबी उन्मूलन मंत्रालय भारत सरकार को स्लम एरिया से जुड़ा एक प्रोजेक्ट मंजूरी के…
Read Moreजंगलों में हुए काम की होगी पड़ताल
शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के जंगलों में कैंपा (प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण) के तहत जमीनी काम कराए गए या नहीं, इसकी पड़ताल अब थर्ड पार्टी से कराई जाएगी। इसके तहत पिछले पांच साल में पूरे प्रदेश में कराए गए लगभग 167 करोड़ रुपये के कार्यों की बारीकी से छानबीन होगी। देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से यह जांच कराने को लेकर बात की जा रही है। इसकी पुष्टि अपर प्रमुख वन संरक्षक कैंपा एसएस नेगी ने की। नेगी ने बताया कि जल्द ही एफआरआई के साथ…
Read Moreगलत ऑपरेशन की शिकायत, सी एम ऑफिस ने मांगी रिपोर्ट
शिमला।(सोनिया) सर्जरी में गलती की एक शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब की है। किन्नौर जिले के पूह में लगे शिविर में लापरवाही की शिकायत की गई है। शिकायत पत्र के अनुसार यहां कुल 14 ऑपरेशन किए गए थे। पूह निवासी नवांग दोरजे, चांगो निवासी राकेश कुमार और नाको निवासी संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाए गए हैं कि शिमला के एक निजी अस्पताल ने सीएचसी पूह में एक से 7 दिसंबर के बीच एक चिकित्सा शिविर लगाया…
Read Moreएचपीयू में प्रतिनियुक्ति पर बवाल
शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कॉलेज के सहायक प्रोफेसर को प्रतिनियुक्ति देने पर बवाल हो गया है। एसएफआई ने ईसी के इस फैसले को न्यायालय में चुनौती देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में विरोध रैली करने की चेतावनी दी है। एसएफआई के राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी पुनीत धांटा ने आरोप लगाया कि ईसी ने पहली बार बाहरी शिक्षक को प्रतिनियुक्ति दी है। इसे किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, एबीवीपी के परिसर इकाई उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि…
Read Moreतीन पूर्व एमडी सहित 17 पर चलेंगे मुकदमे
शिमला। (वीरेन्द्र खागटा) विजिलेंस ब्यूरो तीन सरकारी निगमों के पूर्व प्रबंध निदेशकों सहित 17 अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने की तैयारी में है। इसके लिए विजिलेंस ने सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी है। इनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों की जांच पूरी हो गई है। सरकार से अभियोजन मंजूरी मिलते ही इनके खिलाफ बनाए आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिए जाएंगे। विजिलेंस के अनुसार इनमें अधिकतर मामले चिट भर्ती के हैं और अधिकतर आरोपी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विजिलेंस ने कुल आठ अलग-अलग मामलों में अभियोजन की मंजूरी…
Read Moreएचआरटीसी के 65 रूट फेल, 30 बसें फंसीं
शिमला।(वी डी शर्मा) बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला में परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। खड़ापत्थर, नारकंडा और चौपाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थमने से रविवार को एचआरटीसी के करीब 65 रूट फेल हुए हैं। बर्फबारी के कारण निगम की करीब 30 बसें विभिन्न क्षेत्रों में फंसी हुई हैं। रविवार को एचआरटीसी की बसें ठियोग और कोटखाई रूट पर ही रवाना हो पाईं। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर नारकंडा और ठियोग हाटकोटी मार्ग पर खड़ापत्थर में सड़क बंद होने के कारण जुब्बल, रोहड़ूू, रामपुर और रिकांगपिओ रूट पर बसों…
Read More