धर्मशाला (आत्मा राम) कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के स्थगन के चाहे कोई भी कारण रहे हों मगर इस फैसले ने पार्टी के लाखों रुपये गर्क कर दिए हैं। धर्मशाला में राहुल गांधी की रैली के आयोजन को लेकर पार्टी स्तर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन, मंगलवार को एक सूचना मिलने के बाद यह सब धरी की धरी रह गईं। राहुल की रैली के लिए धर्मशाला क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से 21 सेक्टरों में बांट दिया गया था। रैली को लेकर…
Read MoreCategory: National News
कल कांग्रेस कमेटी बनाएगी रणनीति
केलांग। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की धर्मशाला में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने जिला लाहौल-स्पीति से बाहर रह रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि छह मार्च को भुंतर के ट्राइबल भवन में होने वाली बैठक में भाग लें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के…
Read Moreहोटलों में 30 फीसदी बुकिंग रद
कुल्लू (भाग सिंह) कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद होने पर पर्यटन कारोबारी मायूस हो गए हैं। कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। मनाली के बड़े होटलों में 30 फीसदी तक बुकिंग रद हो गई है। इसके अलावा टैक्सी ऑपरेटरों का कारोबार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। राज्य टैक्सी महासंघ के सह सचिव जगदीश शर्मा का कहना है कि 20 फरवरी से हवाई सेवाएं बंद होने से टैक्सी चालकों का कारोबार प्रभावित हुआ…
Read Moreबढ़ी पर्यटकों की अठखेलियां
पलचान (मनाली)(सरिता) मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में पूरे साल भर पर्यटकों का खूब जमावड़ा लगा रहता है। इन दिनों भी बर्फ के बीच अठखेलियां करने के लिए सोलंगनाला में काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। देश-विदेश के पर्यटक पैरा ग्लाइडिंग, बर्फ पर स्केटिंग और घुड़सवारी समेत अन्य कई प्रकार की खेलों का आनंद लेते हैं। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटन नगरी मनाली मे मई-जून के महीने में पर्यटकों का भीड़ यहां उमड़ती है और यहां पर विभिन्न प्रकार की साहसिक खेलों का पर्यटक आनंद लेते…
Read Moreकुलपति के पास जाएगी भटोली कॉलेज की रिपोर्ट
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की एजूकेशन कौंसिल ने भटोली कॉलेज की जांच रिपोर्ट को राज्यपाल (कुलपति) के पास भेजे जाने की संस्तुति प्रदान कर दी है। भटोली कॉलेज की जांच रिपोर्ट पर अब राज्यपाल ही आगामी कार्रवाई के आदेश जारी करेंगे। प्रदेश विवि के रजिस्ट्रार एवं ईसी के सदस्य सचिव प्रो एमएल झारटा ने कॉलेज रिपोर्ट को विवि चांसलर को भेजे जाने की संस्तुति किए जाने की पुष्टि की है। प्रदेश सरकार को लंबे समय से एसवीएसडी कॉलेज भटोली की मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रदेश सरकार ने…
Read Moreकिन्नौर में बढ़ी रिश्वतखोरी
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) जनजातीय जिला में रिश्वत लेने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि केवल छह माह में विजिलेंस ने जिला में तीन सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सरकारी अधिकारियों ने यह रिश्वत छोटे-छोटे काम के लिए मांगी है, जो आने वाले समय के लिए चिंता का विषय है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो पूर्व में 2 सितंबर 2013 को आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार को विजिलेंस ने ठेकेदार से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत…
Read Moreवीरभद्र-प्रतिभा सिंह के शपथपत्र सही
शिमला(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग को मुख्यमंत्री और मंडी की सांसद की शिकायत के मामले में अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह के शपथ पत्र को सही पाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट में शिकायत के समय दिए दस्तावेजों को शपथपत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक सही पाया गया है। एक जनवरी को भाजयुमो अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय चुनाव आयोग में चुनावों के…
Read Moreआनंद, आस्कर और सोनी कल हिमाचल में
शिमला(सोनिया) इसे लोकसभा चुनाव सिर पर होने का असर ही कहा जाएगा कि बुधवार 5 मार्च को हिमाचल में केंद्र सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री दौरे पर होंगे। केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडीस, आनंद शर्मा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी हिमाचल आ रही हैं। चुनाव आचार संहिता की संभावना को देखते हुए ही सारे कार्यक्रम एक साथ रख दिए गए हैं। अब दुविधा ये है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब एक या दो कार्यक्रमों में ही शामिल हो पाएंगे। सुंदरनगर के नेरचौक में ईएसआई मेडिकल…
Read Moreस्कूल खुलेंगे या नहीं, असमंजस
शिमला।(वी डी शर्मा) पांच मार्च तक स्कूल बंद होने की घोषणा के बाद भी कई स्कूलों में सोमवार को छात्र और छात्राएं पहुंची। निजी तथा सरकारी स्कूलों में पूर्व निर्धारित प्रैक्टिकल भी हुए। हालांकि, अवकाश घोषित होने के चलते कुछ छात्र परीक्षा नहीं दे सके। अभिभावकों में भी असमंजस रहा। राजधानी के स्कूलों में जो भी छात्र स्कूल पहुंचे। उनमें छोटे बच्चों को घर भेज दिया गया। जमा एक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं हुईं। मंगलवार और बुधवार को स्कूल खुलेंगे या नहीं इसको लेकर असमंजस बरकरार है। उपायुक्त की ओर से…
Read Moreबिलासपुर में ‘वोटर लिस्ट अपडेशन कैंप’ आज
बिलासपुर। (सोनू शर्मा) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नए मतदाताओं के लिए खास अभियान छेड़ने जा रहा है। ‘वोटर लिस्ट अपडेशन कैंप’ के नाम से इस अभियान का बिलासपुर में मंगलवार को आगाज हो जाएगा। इसके तहत स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाया जाएगा। ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के बाद ‘अमर उजाला’ नए वोटरों का पंजीकरण करवाने के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। बिलासपुर में इस कार्यक्रम के तहत बिलासपुर कॉलेज में एक कैंप का…
Read More