नई दिल्ली: सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी। इसके दाम गिर रहे हैं और आगे भी गिरेंगे। लगभग दस दिनों में सोने के दाम 10 प्रतिशत तक गिर चुके हैं और इसकी कीमत चार महीने के न्यूनतम स्तर पर जा पहुंची है। बताया जाता है कि सरकारी पाबंदी हटने और ग्राहकों की खरीदारी में रुचि नहीं होने के कारण इसके दाम गिर गए हैं। ध्यान रहे कि सोने के दाम बढ़कर एक समय 35,074 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर चले गए थे। निवेशक इस समय सोने की बजाय…
Read MoreCategory: National News
मुंबई पहुंचा मुंडे का पार्थिव शरीर, बेटी पंकजा देंगी मुखाग्नि
मुंबई: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर लातूर ले जाया जा रहा है। मुंडे का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव पराली वैजनाथ में करीब 2 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की संख्या में शोकाकुल लोग मुंबई हवाई अड्डे पर मुंडे का पार्थिव शरीर लेने पहुंचे। सुरक्षा बलों ने मुंडे को सलामी दी। वाहनों के काफिले के साथ मुंडे का पार्थिव शरीर वर्ली स्थित उनके पारिवारिक आवास ‘पूर्णा’ लाया गया, ताकि उनके नाते-रिश्तेदार एवं निकट मित्र उन्हें…
Read Moreइस्राइली ड्रग तस्करों की सजा माफी अपील खारिज
हिमाचल के कुल्लू से चंडीगढ़ के रास्ते डेढ़ क्विंटल चरस हॉलैंड ले जाने के आरोप में सजायाफ्ता इस्राइली नागरिक लिओर अबी बेन मोयल एवं एंड्रीव जीरी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर करार देते हुए सजा माफी की अपील खारिज कर दी है। दोनों को कुल्लू के नरेंद्र कुमार गुप्ता समेत जिला अदालत द्वारा 30 जुलाई 2011 को उनसे फरवरी 2005 में पकड़ी गई चरस के कारण एनडीपीएस एक्ट के तहत स्पेशल जज एनसीबी ने 16-16 साल की कैद एवं दो-दो लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई…
Read Moreसमता सैनिक दल का अधिवेशन 14 जून को
ऊना। समता सैनिक दल का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन 14 और 15 जून को स्थानीय निजी होटल में होगा। यह जानकारी आल इंडिया समता सैनिक दल के उत्तरी भारत के सचिव वरिंद्र कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा 13 मार्च 1927 को आल इंडिया समता सैनिक दल की स्थापना की गई थी। इस अधिवेशन में कोई व्यक्ति किसी भी जाति का हो या किसी भी धर्म का हो, वह भाग ले सकता है। लेकिन, उसे बाबा साहब के बताए मार्ग…
Read Moreबाजार में उतार-चढ़ाव, 7400 के ऊपर निफ्टी
नई दिल्ली: 2 दिन की रैली के बाद आज बाजार सुस्ती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में उठापटक दिखी। निफ्टी 7400 के नीचे भी फिसला। फिलहाल बाजारों में बढ़त दिख रही है। सेंसेक्स 53 अंक चढ़कर 24912 और निफ्टी 12 अंक चढ़कर 7428 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.7 फीसदी की मजबूती दिख रही है। रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1 फीसदी चढ़े हैं। मेटल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, पावर शेयर 0.7-0.3 फीसदी मजबूत हैं। बैंक, ऑयल एंड गैस, आईटी, तकनीकी, एफएमसीजी शेयरों पर हल्का…
Read Moreहर्षवर्धन ने किया गोपीनाथ मुंडे की मौत की असली वजह का खुलासा
नई दिल्ली: भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्री गोपी नाथ मुंडे की मौत की असली वजह बताई है। उन्होंने बताया कि हादसे में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का लीवर दो-तीन जगहों से फट गया था। इस वजह से उनके पेट में आधे से एक लीटर खून जमा हो गया था। उनकी मौत की सबसे प्रमुख वजह उनकी ग्रीवा रीढ़ सी-1 और सी-2 हैं। हादसे में ये दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हर्षवर्धन ने बताया कि इनके डैमेज होने…
Read More22 करोड़ से सुधरेगी कस्थल-पोबारी सड़क
रामपुर बुशहर। किन्नौर जिला के कस्थल से लेकर पोवारी तक सड़क की हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। एनएच ने सड़क को संवारने की कवायद शुरू कर दी है। एनएच खस्ताहाल सड़क की मरम्मत पर 22 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मंजूरी भी मिल गई है। वहीं, एनएच इसका कार्य जल्द शुरू कर देगा। इसकी पुष्टि एनएच के एक्सईएन पासंग नेगी ने की है। किन्नौर के क स्थल से लेकर पोवारी तक सड़क में जगह-जगह गड्ढे…
Read Moreठियोग में मंत्री के आदेशों को ठेंगा
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में परिवहन निगम के बस चालकों की मनमानी लगातार जारी है। ठियोग चेरी मार्ग पर पिछले दिनों हुए बस हादसे में ओवर लोडिंग के कारण 15 लोगाें को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। ओवरलोडिंग की मुख्य वजह लांग रूटों की बसों में लोकल सवारियों को न बिठाना बताया गया था। अभी भी बस चालक बिना एंट्री करवाए और सवारियों को बिठाए ही यहां से गुजर जाते हैं। हालांकि बीते दिनों दुर्घटना के बाद परिवहन मंत्री को भी यहां की जनता ने अवगत करवाया था…
Read Moreएनएच की टारिंग पर उठे सवाल
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे पर ज्यूरी से चौरा तक सड़क की टारिंग पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, लोगों का कहना है कि सड़क चौरा तक ठीक है, लेकिन इस पर फिर से तारकोल बिछाई जा रही है, जबकि ज्यूरी से झाकड़ी तक सड़क मार्ग की हालत दस साल से दयनीय बनी हुई है। सड़क की खस्ता हालत के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन एनएच इस मार्ग की हालत में सुधार करने की जगह अच्छी खासी सड़क पर टारिंग करने में जुटा हुआ है। इससे…
Read Moreजरूरतमंदों को बांटे 23 लाख के चैक
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 80 के करीब गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सीएम रिलीफ फंड सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 23 लाख की राशि के चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि गरीबी किसी के उपचार में आड़े नहीं आने दी जाएगी और न ही किसी गरीब व्यक्ति को अपने एवं अपने परिजनों के उपचार के लिए जमीन व गहने बेचने की नौबत आने दी जाएगी। इस अवसर पर स्वां परियोजना के अधीक्षण अभियंता एनएम…
Read More