मंडी मां की मौत का फैक्स मंगवा छुड़ाई जान मां की मौत का झूठा फैक्स और हवाई टिकट मंगवाकर इराकी ठेकेदारों से जान छुड़ाई। वे इसके बाद भी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन जब खाना-पीना छोड़ दिया तब जाकर वतन वापसी का रास्ता प्रशस्त हुआ। यह कहना है इराक से लौटे मुहम्मद अहमद मीर का। उन्होंने बताया कि वहां के हालात बेहद खतरनाक हैं। वहीं, ढाबण के कृष्ण कुमार की पत्नी ने बताया कि उनके पति का संपर्क मोबाइल पर तो हो रहा है, लेकिन उनके पास घर…
Read MoreCategory: National News
सीबीआई की जद में हिमाचल का एक आईएएस!
शिमला आईएएस विनीत चौधरी के खिलाफ सीबीआई जांच हिमाचल के अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के आईएएस अफसर विनीत चौधरी के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हो गई है। 1982 बैच के अधिकारी पर एम्स में रहते हुए गड़बड़ियों के आरोप हैं। वीनीत चौधरी नवंबर 2012 से पहले लंबे समय तक एम्स में रहे हैं। वह एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) रह चुके हैं। वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में भी संयुक्त सचिव के पद पर थे। आरोप थे कि एम्स के इंजीनियरिंग विंग में इस दौरान मनमानी खरीद हुई। खरीद फरोख्त में…
Read Moreएक लाल, तीन नीली बत्तियां उतारी
बिलासपुर। जिला यातायात पुलिस ने एक बार फिर बाहरी राज्यों के वीआईपी पर शिकंजा कसा है। लाल, नीली बत्ती का प्रयोग नहीं करने की अनुमति होने के बावजूद भी पंजाब, हरियाणा के वीआईपीए नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जिला यातायात पुलिस की नजर से बच पाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। इन गाड़ियों में अधिकतर बाबू, ड्राइवर या फिर इन वीआईपी के साहबजादे बैठे होते हैं। जिला यातायात पुलिस ने शुक्रवार को भी नियमों की अवहेलना कर रहे वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा है। पुलिस हरियाणा, पंजाब…
Read Moreटीसीपी के खिलाफ पद यात्रा
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घुमारवीं क्षेत्र में लगाए गए टीसीपी एक्ट के खिलाफ घुमारवीं भाजपा पद यात्रा शुरू करेगी। भाजपा ने निर्णय लिया गया है कि टीसीपी के खिलाफ 11 जुलाई से भाजपा की पद यात्रा शुरू की जाएगी। घुमारवीं भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा टीसीपी एक्ट से प्रभावित होने वाले गांवों में 21 जून से 5 जुलाई तक पर्चा वितरण एवं हस्ताक्षर…
Read Moreरावी किनारे जा रहे पर्यटक
सरोल (चंबा)। मंडी के लारजी में हुए हादसे के बाद भी जिला प्रशासन ने सबक नहीं किया है। प्रशासन रावी नदी के लिए जाने वाले छोटे रास्ते बंद नहीं करवा पाया है। इससे पर्यटक व स्थानीय लोग आसानी से रावी नदी के तटों पर जा रहे हैं। ऐसे में हर समय अप्रिय घटनाओं को अंदेशा बना हुआ है। बीते दिनों रावी नदी पर बने प्रोजेक्टों ने भी बरसात के आगमन के चलते रावी नदी के किनारे न जाने की चेतावनी जारी की है। साथ ही मवेशियों को भी नदी के…
Read Moreडेढ़ करोड़ से बनेंगे पुल: भरमौरी
भरमौर (चंबा)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भरमौर में सड़कों के निर्माण पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 8.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने भरमौर में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस वर्ष पुलों के निर्माण पर एक करोड़ 60 लाख रुपये, जबकि भवनों के निर्माण पर एक करोड़ 70 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो ठेकेदार बिना वजह कार्यों को लटका रहे हैं, उनके खिलाफ…
Read Moreझटका:एपीएल परिवारों के राशन में कटौती
चंबा। बढ़ती महंगाई की मार के बीच प्रदेश सरकार ने मध्यम वर्गीय परिवारों को दिए जाने वाले सस्ते राशन की मात्रा में कटौती करके एक और झटका दिया है। इसके चलते डिपुओं के माध्यम से सस्ता राशन लेकर गुजारा करन वाले एपीएल परिवारों को महंगाई की और मार झेलनी होगी। प्रदेश सरकार ने एपीएल परिवार के राशन में भारी कटौती कर दी है। हालांकि कटौती करने का निर्णय पहले ही लिया गया था, मगर इसे उस समय लागू किया जा रहा है जब महंगाई अब तक के सबसे ऊपरी स्तर…
Read Moreदो जगह सरकारी राशन लेने पर 420 का केस
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ दो अलग-अलग पंचायतों में राशन कार्ड बनाकर सरकारी राशन हड़पने के आरोप में 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सिद्धपुर घाड़ निवासी चैन सिंह ने आरटीआई के तहत सूचना लेकर बीडीओ फतेहपुर के पास शिकायत की थी कि अमर सिंह ने पंचायत सिद्धपुरघाड़ में अपने नाम पर राशन कार्ड बनवाया है। वहीं, पंचायत जगनोली में अपनी पत्नी उषा देवी के नाम पर राशनकार्ड बनवा रखा है। दो पंचायतों में राशन…
Read Moreफिटर से दुर्व्यवहार किया तो कटेगा कनेक्शन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि भविष्य में जो भी व्यक्ति फिटर या फिर आईपीएच कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करेगा, उसका पानी का कनेक्शन दो माह के लिए अस्थायी रूप से काट दिया जाएगा। शनिवार को काजल ने आईपीएच कार्यालय में पहुंच कर रोष जता रहे कर्मचारियों को शांत करवाया और उन्हें दोबारा काम पर लौटने को कहा। इनके रोष की वजह से शहर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विधायक के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। बैठक के दौरान थाना प्रभारी…
Read More30 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में सत्र 2014-15 और 2014-16 में प्रवेश पाने के लिए प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो गए हैं। आईटीआई में इस प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को काफी संख्या में संस्थान में प्रोस्पेक्टस लेने वाले युवक-युवतियों की भीड़ लगी रही। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि 3 जुलाई तक कार्यालय में फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य श्रेणी के 350 रुपये और एससी, एसटी तथा ओबीसी के लिए 250 रुपये प्रोस्पेक्टस की कीमत रखी गई है। वहीं, प्रोस्पेक्टस लेते समय विद्यार्थियों…
Read More