बीजेपी के विज्ञापनों पर उठ रहे विवाद का मामला फिर चर्चा में है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मैं किरण बेदी जी को अभारी हूं कि भारतीय जनता पार्टी के विज्ञापन में मेरे परिवार और बच्चों को छोड़ दिया गया है। वहीं किरण बेदी से इस सवाल के बारे पूछा गया तो बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार सीधे बोली, मुझसे सिर्फ मेरे काम के बारे में पूछिए। बाकी कोई क्या कहता है उसके बारे में नहीं। आपको बता दें कि बीजेपी के विज्ञापनों को लेकर…
Read MoreCategory: National News
जानिए, सट्टा बाजार में क्या है BJP और ‘AAP’ का रेट
दिल्ली का चुनावी पारा आसमान पर चढ़ते ही दिल्ली के सट्टा बाजार में जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिल रही है। लेकिन चुनाव नतीजों को लेकर सट्टोरियों का जो नजरिया है वह चुनावी पंडितों की गणित बिगाड़ सकता है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अवैध धंधा चला रहे सटोरिये भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली को पूर्ण बहुमत से विजेता पार्टी मानते हुए आगामी मुख्यमंत्री किरण बेदी को मान रहे हैं। ये सटोरिये भाजपा को विजेता मानने हुए सीएम पद लिए किरण बेदी की तुलना में केजरीवाल को कम भाव…
Read Moreगुब्बारे से पार किया प्रशांत महासागर, बनाया रिकॉर्ड
दो लोगों ने एक हीलियम गुब्बारे में बैठकर प्रशांत महासागर को पार कर दूरी और अवधि के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। अमेरिका के ट्रोय ब्रेड्ले और रूस के लियोनिड ट्यूखत्येव ने हीलियम गुब्बारे से 137 घंटे और 45 मिनट में 5,260 मील की दूरी तय कर यह कीर्तिमान बनाया। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन दोनों को पुराने रिकॉर्ड को एक प्रतिशत से हराना था। रविवार (25 जनवरी) को ब्रेड्ले और ट्यूखत्येव ने जापान से कनाडा या अमरीका के लिए एक हीलियम गुब्बारे में बैठकर अपनी…
Read Moreमहिला से बातचीत करने पर रैना से होगी पूछताछ
मैच फिक्सिंग को लेकर पहले बीसीसीआई और अब टीम इंडिया के खिला़ड़ी सुरेश रैना मुश्किल पड़ गए है। चार साल पहले एक संदिग्ध महिला से बातचीत करने के मामले में रैना फंस गए है। कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मयप्पन एवं राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा को दोषी करार किया था। कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए श्रीनिवासन पर भी बीसीसीआई का चुनाव लड़ने पर पांबदी लगा दी…
Read Moreओबामा के भारत दौरे से चिढ़ा पाक मीडिया, क्या है वजह?
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारत दौरा पाकिस्तानी उर्दू मीडिया में अभी तक छाया है। दैनिक एक्सप्रेस लिखता है कि अमरीकी राष्ट्रपति के भारत दौरे से साफ हो गया है कि अमरीका आने वाले समय में इस क्षेत्र में किस तरह की नीतियां लागू करना चाहता है। अखबार लिखता है कि भारत की तरफ अमरीका का झुकाव इतना बढ़ गया है कि वो उसे सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन तक कर रहा है। अख़बार के मुताबिक अमरीका अच्छी तरह जानता है कि पाकिस्तान कभी चीन के खिलाफ…
Read Moreसंभला ऑस्ट्रेलिया, मैक्सवैल की फिफ्टी
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंग्लैड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवा दिए है। क्रीज पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवैल और मिशेल मार्श खेल रहे है। मैक्सवैल ने अपने पचास रन पूरे कर लिए है। टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे है। ऑस्ट्रेलिया टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज 50 से भी कम रनों के भीतर आउट हो गए।
Read Moreसेरेना बनी ऑस्ट्रेलिया ओपन 2015 की ‘क्वीन’
ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल मैच में सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ ही सेरेना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन को लगातार छठी बार अपने नाम किया। इसके अलावा यह सेरेना का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। शनिवार को टेनिस जगत के दो बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच मैच देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में सेरेना पूरे मैच में मारिया शारापोवा पर हावी रही। हांलाकि कुछ मौको पर शारापोवा ने भी वापसी की। लेकिन सेरेना के खेल से ऐसा…
Read Moreमोबाइल से पता करें, आपका आधार कार्ड बैंक से जुड़ा है या नहीं, ये है तरीका
एक जनवरी से एलपीजी की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इसके तहत अब तक 10 करोड़ आधार नंबर को बैंक अकाउंट से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा मनरेगा, पीडीएस, स्कॉलरशिप, रेमिटेंस आदि के लिए भी आधार को बैंक अकाउंट से जोड़ना जरूरी है। आधार नंबर को बैंक अकाउंट से जोड़ने के लिए नागरिकों से उनका आधार कार्ड या आधार नंबर उस बैंक की शाखा में जमा करवाने को कहा…
Read Moreकड़कड़डूमा रैली : भारत की पहचान बनाएगा दिल्ली का चुनाव
ओबामा को लेकर सवाल करने वाले अपने विरोधियों से मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि ओबामा अगर केवल ‘नमस्ते-नमस्ते’ बोलकर चले गए होते तो विरोधी मेरी चमड़ी उधेड़ देते। विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है तो उसका कारण मोदी नहीं आप हैं, हिंदुस्तान की जनता है। एक साल के बुरे दिन आपने देख लिए हैं। हिंदुस्तान में दिल्ली का डंका बजाना है तो दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार चाहिए। पूर्ण बहुमत की सरकार चुनने के लिए मतदान करिए। भाजपा…
Read Moreतेलंगाना सचिवालय को स्थानांतरित करने के पीछे ‘वास्तु दोष’: चंद्रशेखर राव
तेलंगाना की राज्य सरकार ने शुक्रवार कहा है कि हैदराबाद में सचिवालय की नई इमारत बनाई जाएगी क्योंकि वर्तमान इमारत को छोड़ने के कई कारण हैं जिनमें वास्तु दोष भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पत्रकारों से कहा कि नया सचिवालय एरागड्डा में बनाया जाएगा जहां पर निजाम शासन के दौरान बना एक सरकारी चेस्ट अस्पताल है। सचिवालय के स्थानांतरण पर सवाल करने पर राव ने कहा कि कई कारण हैं जैसे कि सभी अधिकारियों के आवास एक स्थान पर होना, चेस्ट अस्पताल को स्थानांतरित करना और वर्तमान…
Read More