तिरंगे में लिपटा देख फफक पड़ी मां, पिता ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

विकासनगर/सेलाकुई जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए देहरादून के लाल संदीप थापा का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे को तिरंगे में लिपटा देख परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान शहीद के अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा माहौल वंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा, संदीप थापा तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंज उठा। मां राधा देवी और पत्नी निशा बेसुध हो गईं। किसी तरह आसपास के लोगों ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया।…

Read More

उत्तराखंडः बादलों ने मचाई ऐसी तबाही कि आंखों के सामने आ गया केदारनाथ आपदा का मंजर

देहरादून उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दुचाणू, टिकोची, माकुली और स्नेल गांव में बादल फटने से टौंस नदी उफान पर आ गई। उसके बाद जो हुआ उसने 2013 में आई केदारनाथ आपदा की याद दिला दी। उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के आराकोट क्षेत्र में शनिवार देर रात बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों मकान पानी के सैलाब में समा गए। रविवार देर शाम तक आराकोट और माकुड़ी से आठ लोगों के शव बरामद हो चुके थे। सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई…

Read More

ग्राहक अब मालिक होंगे, लाचार नहीं, उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 पर बोले केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली खास बातें उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 के स्थान पर उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 को मंजूरी दी गई मंत्री बोले- हमें छह महीने का समय मिला है, लेकिन इसे तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा उपभोक्ता अदालतों में लाखों मामले लंबित हैं, खाली पदों को भर कर जल्द निबटाया जाएगा विकसित देशों की तरह भारत के ग्राहकों के पास भी अधिकार हों, इसके लिए संसद ने इसी महीने उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 के स्थान पर उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 को मंजूरी दी थी। इसमें मिलावट और भ्रामक विज्ञापनों के…

Read More

उन्नाव कांड: पहले भी सामने आ चुके हैं सेंगर की जेल में मदद के मामले, ये शख्स करता था पूरी सहायता

उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की जेल में मदद करने वाले सीबीआई के निशाने पर हैं। सीबीआई अब यह पता लगा रही है कि सीतापुर जेल में बंद विधायक कुलदीप सेंगर और लखनऊ जेल में बंद उनके भाई अतुल सेंगर से कौन-कौन लोग कितनी बार मिलने गया। इन मुलाकातों को कराने में कौन-कौन से जेल कर्मियों ने मदद की। जेल में मोबाइल व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने में पूर्व में उन्नाव जेल में तैनात रहे एक बंदीरक्षक की भी अहम भूमिका रही है। दुष्कर्म पीड़िता के रायबरेली जिले में हुए…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बोबड़े ने मुकदमे से पहले मध्यस्थता पर दिया जोर

जस्टिस शरद बोबड़े – फोटो : social media खास बातें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश शरद बोबड़े ने मुकदमे से पहले मध्यस्थता की जरूरत पर जोर दिया है। सही तरीके को कानूनी सहायता प्रणाली की तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि लोगों को जल्द से जल्द न्याय मिलना सुनिश्चित किया जा सके। बोबड़े ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को प्रदान की गई कानूनी सहायता से उन्हें अपनी आवाज सुनने में मदद मिली है। उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के न्यायाधीश शरद बोबड़े ने मुकदमे से पहले मध्यस्थता की जरूरत पर जोर दिया है। इस…

Read More

योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल, आधा दर्जन नए चेहरे होंगे शामिल, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल सुबह 11 बजे राजभवन में होगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ शुक्रवार को अचानक दिल्ली जाने और वहां से लौटकर मुख्यमंत्री के शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई थीं। सूत्रों के अनुसार, आधा दर्जन नए चेहरों का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है और करीब इतने ही मंत्री…

Read More

मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से स्वदेश लौटे, एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर

डेस्क भूटान का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत लौटे। हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर उनको लेने के लिए पहुंचे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।

Read More

जम्मू-कश्मीरः पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारी गोलाबारी में 10 साल की बच्ची घायल

 जम्मू पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए सीमा पर बसे गांवों पर गोले दागे। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। इसी दौरान मनकोट तहसील के एक गांव निवासी 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीरः फिर से बंद कर दी गई मोबाइल और इंटरनेट…

Read More

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, अगर पाक से बातचीत होगी तो सिर्फ पीओके पर

 पंचकूला/कालका जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने से बौखलाए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाक से अब सिर्फ पीओके पर बात होगी। सरकार के इस फैसले से देश में जहां खुशी की लहर है, वहीं पड़ोसी देश पाक बौखला गया है। वह दुबला होता जा रहा है। उसका हाजमा खराब हो गया है। अब वह दुनिया के देशों का दरवाजा खटखटा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने क्या अपराध कर दिया? पाक अब भी रुक-रुककर धमकी दे रहा…

Read More

कमलनाथ और शिवराज के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, मध्यप्रदेश के हालात को लेकर हुई बहस

भोपाल कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। शिवराज ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर राज्य सरकार को घेरा। जिसपर कमलनाथ ने पलटवार किया। शिवराज ने कहा, “सतना में मासूम की अपहरण बाद हत्या की घटना हृदय विदारक है। आत्मा हिल गई। पहले भी सतना में दो मासूम भाइयों की अपहरण के बाद हत्या हुई थी, लेकिन सरकार उसके बाद भी नहीं चेती”। “प्रदेश में कानून-व्यवस्था कहीं नहीं है। सरकार अब तो आंखें…

Read More