मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शाम मांगेंगे उत्तराखंड बजट पर सुझाव

 देहरादून सार आज शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक करेंगे आनलाइन संवाद विस्तार अगले वित्तीय वर्ष के लिए तैयार हो रहे प्रदेश के बजट पर सुझाव लेने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को फेसबुक पर लाइव रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने फेसबुक प्रोफाइल त्रिवेंद्र सिंह रावत पर शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक लोगों से सुझाव लेंगे। प्रदेश सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। इसके तहत बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री फेसबुक लाइव कर जनता से जुड़ने…

Read More

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी, 13,750 केंद्रों पर होगी वोटिंग

नई दिल्ली खास बाते दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। दिल्ली में शाम 6 बजे तक 13,750 केंद्रों पर वोटिंग होगी। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। यूपी के सीएम योगी ने भी ट्वीट कर मतदाताओं से अपील की। उन्होंने लिखा…

Read More

दिल्ली में चुनावी शोर थमा, 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को होगा मतदान

नई दिल्ली सार चुनावी शोर थमा, 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल होगा दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को होगा मतदान पाक, आतंकी कैंप और हिंदू-मुस्लिम जैसे बयानों को दी गई हवा आज कर्मचारियों को ईवीएम सौंपेंगे अधिकारी, कल जाएंगे बूथ पर विस्तार पाकिस्तान, आतंकी कैंप, हिंदू-मुस्लिम, शाहीन बाग, दंगा बवाल…और न जाने क्या-क्या आरोपों वाला चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। अब चुनाव मैदान में मौजूद 672 उम्मदीवारों की किस्मत का फैसला शनिवार को होगा। 6 जनवरी को चुनाव की घोषणा होते…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन आरक्षण मामले में आज आ सकता है फैसला

 देहरादून उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के मामले में लंबी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। प्रदेश के हजारों कर्मचारियों की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। सुप्रीम कार्ट ने 15 जनवरी को इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रमोशन में आरक्षण और उसके विरोध में अदालती लड़ाई लड़ रहे कर्मचारी संगठन अपने अपने हक में फैसला आने की उम्मीद कर रहे हैं। उत्तराखंड ओबीसी जनरल इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप जोशी का कहना है कि न्यायालय में सरकार ने अपना…

Read More

अधिकारी की गिरफ्तारी पर सिसोदिया ने कहा ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी को सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए

नई दिल्ली सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बताया जा रहा है।अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते देर रात गिरफ्तार किया गया।अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की…

Read More

अमेरिकी दूतावास में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म का मामला सामने आया, आरोपी युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली सार आरोपी ने पीड़ित को अपने घर में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया, घटना के बाद बच्ची बहुत ज्यादा सदमे में ड्राइवर की नौकरी करता था आरोपी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया विस्तार अमेरिकी दूतावास में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म का मामला सामने आया है। अमेरिकी दूतावास में ही रहने वाले युवक ने बच्ची को अपने क्वार्टर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो की धारा…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दो दिवसीय भारत दौरे पर आना तय, व्यापार गतिरोध थमने की संभावना

नई दिल्ली सार ट्रंप का 23 से 26 फरवरी के बीच दो दिवसीय दौरे पर भारत आना तय दिल्ली के साथ किसी अन्य शहर में भी जा सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रेड डील के साथ ही रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर भी वार्ता होगी इसे लेकर दोनों देशों के बीच एक नया समझौता होने की भी संभावना विस्तार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस महीने के आखिरी सप्ताह होने वाले भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहा व्यापार गतिरोध थमने की संभावना है। अधिकारिक सूत्रों का दावा…

Read More

निर्भया मामले में : आज दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

 नई दिल्ली निर्भया दुष्कर्म मामले में दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि मामले में केंद्र ने अदालत में अर्जी दाखिल कर कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें चारों दोषियों की फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने रविवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जानकारी का मुताबिक बुधवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। बुधवार को यह भी तय किया जाएगा कि दोषियों को एक साथ फांसी दी जाए या…

Read More

केंद्रीय कर विभाग की एंटी-एविजन शाखा ने जीएसटी में 1200 करोड़ का फर्जीवाड़ा,एक गिरफ्तार

नई दिल्ली केंद्रीय कर विभाग की एंटी-एविजन शाखा ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़े कर चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह किसी माल की आपूर्ति के बिना ही नरली चालान (इनवॉयस) जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठा रहा था। इसके पास से 1200 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉयस मिले हैं। केंद्रीय कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दया शंकर कुशवाहा के रूप में हुई है। इसने दो पैन कार्ड बनवा रखे हैं, जिससे जुड़ी 14 फर्म हैं। आरोप है कि…

Read More

पठानकोट-मंडी फोरलेन दूर,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उठाया मामला

मंडी पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण की बाधाएं काफी हद तक दूर हो गई हैं। सामरिक महत्व की दृष्टि से अहम इस फोरलेन का निर्माण कार्य पांच चरणों में होगा। भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में टू लेन बनेगी। आने-जाने के रास्ते अलग-अलग रहेंगे। दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा सीएम जयराम ठाकुर, सांसद रामस्वरूप और हिमाचल के एनएचएआई और लोनिवि के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किरतपुर-नागचला फोरलेन का मामला भी उठाया।…

Read More