नई दिल्ली अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारतीय वायुसेना की पहली तीन महिला लड़ाकू विमान पायलटों को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। यह तीनों ही हमेशा से कुछ अलग करके दिखाना चाहती थीं। इन पायलटों के नाम- मोहना सिंह जीतरवाल, भावना कांत और अवनी चतुर्वेदी हैं। उनका कहना है कि हम राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रयासरत हैं। हमने बहुत कुछ हासिल किया है। तीनों पायलटों ने साल 2018 में मिग-21 में अकेले उड़ान भरी थी। लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए इन्हें हकीमपेट वायुसेना…
Read MoreCategory: National News
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत ईडी ने कर लिया गिरफ्तार
मुंबई यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 20 घंटे पूछताछ के बाद रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। ईडी राणा कपूर को आज मुंबई की एक अदालत में पेश करेगी। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत की है। अधिकारियों ने बताया कि बैंकर को तड़के करीब तीन बजे धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह जांच में कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहे थे। केंद्रीय एजेंसी ने कपूर के आवास पर शुक्रवार रात…
Read Moreसार्वजनिक पोस्टर पर हाईकोर्ट सख्त
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ में सीएए विरोध के दौरान विगत दिनों हुई हिंसक झड़प को लेकर सड़क किनारे आरोपियों के पोस्टर व फोटो लगाने को गंभीर प्रकरण माना है। हालांकि कोर्ट ने मामले में एडवोकेट जनरल के पेश होने की बात पर सुनवाई अपराह्न 3 बजे तक के लिए टाल दी, क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से एडवोकेट जनरल को आने में देरी हो रही है। चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर एवं जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने सुनवाई के प्रारंभ में अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी से मौखिक रूप…
Read Moreपंजाब में बारिश और तेज हवा के कारण गेहूं की फसल और सब्जियों की खेती को खासा नुकसान,किसानों ने सरकार से की मुआवजा की मांग
पटियाला/लुधियाना (पंजाब) किसानों ने सरकार से की विशेष गिरदावरी कराके मुआवजे की मांग। सब्जियों की खेती को भी बारिश से खासा नुकसान, पारा भी लुढ़का। पंजाब में बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है। इससे किसान सकते में हैं। पीड़ित किसानों ने सरकार से विशेष गिरदावरी करवाने और मुआवजा की मांग की है। उधर शनिवार को भी दिन भर रुक-रुक हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। पटियाला में शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के…
Read Moreपंजाब सरकार ने रद्द किए किसान मेले,कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए कमेटी का किया गठन
चंडीगढ़/लुधियाना ब्रह्म मोहिंदरा के नेतृत्व में कमेटी में सात मंत्री रोग की रोकथाम पर रखेंगे नजर, अधिसूचना जारी। पीएयू द्वारा गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना और बठिंडा में आोयजित होने थे किसान मेले। पंजाब सरकार ने सूबे में कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की अध्यक्षता में मंत्रियों की कमेटी का गठन किया गया है। सूबे के राज्यपाल ने इस कमेटी को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने अगामी आयोजित होने वाले सभी किसान मेलों को रद्द कर दिया…
Read Moreजानिये जयराम सरकार कैसे जुटाएगी बजट के लिए पैसा, कैसे करेगी खर्च?
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पेश किए वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के लिए सबसे ज्यादा पैसा केंद्रीय ग्रांट से जुटाया जाएगा। 55 प्रतिशत पैसा ग्रांट-इन-एड से मिलेगा। 13 फीसदी पैसा केंद्रीय करों से प्राप्त होगा। 19 फीसदी पैसा राज्य कर से मिलेगा। पांच फीसदी बजट कर रहित राजस्व से जुटाया जाएगा। लोगों को दिए गए कर्ज से 16 प्रतिशत बजट जुटाया जाएगा। जमा और अग्रिम से 3 प्रतिशत पैसा आएगा। इसी तरह से व्यय की बात करें तो सामान्य सेवाओं पर 31 प्रतिशत, सामाजिक सेवाओं पर भी 31 प्रतिशत,…
Read Moreमहिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरीं अंतरराष्ट्रीय धावक कल्पना
सोलन हिमाचल की महिलाओं का सम्मान अब औपचारिक नहीं रह गया। महिलाओं ने उन क्षेत्रों में पदार्पण किया है, जहां संभावना भी नहीं हो सकती थी। सोलन की अंतरराष्ट्रीय धावक कल्पना परमार लंबी दूरी की दौड़ में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। वह उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो यह मानते हैं कि खेल की एक निश्चित उम्र और वर्ग होता है। वह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 24 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2016 तक हुई वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स में एशिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने…
Read Moreकोरोना वायरस : सरकार ने आदेश जारी कर रजिस्टर पर हाजिरी लगाने को कहा, बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना बंद
शिमला कोरोना वायरस के खौफ के चलते प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना बंद कर दिया गया है। सरकार ने आदेश जारी कर 31 मार्च तक पुरानी व्यवस्था के तहत रजिस्टर पर ही हाजिरी लगाने को कहा है। राज्य सचिवालय सहित स्कूल-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और सभी सरकारी कार्यालयों में यह आदेश लागू होंगे। निजी कंपनियों को भी इस बाबत एहतियात बरतने के स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग, उच्च शिक्षा निदेशालय, आईजीएमसी प्रशासन सहित कई विभागों ने बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी न…
Read Moreएसबीआई यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है : चेयरमैन रजनीश कुमार
नई दिल्ली भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसबीआई कानूनी प्रावधानों के मुताबिक यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। साथ ही इस दौरान एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि एसबीआई यस बैंक में 2450 करोड़ रुपये निवेश कर सकता है। फिलहाल यस बैंक को 20 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। स्टॉक एक्सचेंज को बैंक ने किया सूचित आगे उन्होंने कहा कि हमारी लीगल टीम निवेश की योजना पर काम कर रही है। एसबीआई…
Read Moreहरियाणा में प्राथमिक स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मांगी सूचना
चंडीगढ़ हरियाणा में 25 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले 1023 प्राथमिक स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को इसकी जानकारी भेज दी है। केंद्रीय मंत्रालय ने 15 मार्च को यमुनानगर और 19 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदर्शन के मद्देनजर हरियाणा सरकार से सूचना मांगी थी। निदेशक मौलिक शिक्षा ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप सचिव को पत्र के जरिये अवगत कराया है कि 25 से कम विद्यार्थियों वाले…
Read More