धर्मशाला कोरोना वायरस के दो मामले पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन कांगड़ा ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार तक प्रशासन जिले में 5000 बेड की क्षमता का इंतजाम कर लेगा। प्रशासन जिले के सभी अस्पतालों, कई शैक्षणिक संस्थानों और अन्य भवनों को चिह्नित कर रहा है, जहां 5000 बेड की व्यवस्था होगी। कोरोना वायरस फैलने की संभावना को देखते यह 5000 बेड मरीजों को आईसोलेशन पर रखने के लिए बनाए जा रहे हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। टांडा में दोनों पॉजिटिव की हालत स्थिर…
Read MoreCategory: National News
कोरोना वायरस : नियम या आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी,पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
शिमला हिमाचल में कोरोना वायरस के दो मरीज सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि किसी भी नियम या आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। लोग नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। सरकार के आदेश न मानने पर पुलिस ने कांगड़ा के शाहपुर थाने में दुबई से आई पीड़िता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अतिरिक्त भारतीय…
Read Moreचीन के वुहान से लौटे बायोलॉजिस्ट ने किया खुलासा,इस वजह से रुका कोरोना वायरस
धर्मशाला भारत में कोरोना वायरस को लेकर कई प्रकार की अफवाहें हैं। इन्हें समय रहते नियंत्रण में लाना जरूरी है। चीन के वुहान में सभी लोगों ने सरकार की एडवाइजरी का पालन किया, तभी कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सका। सरकार भी अफवाहों पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए। अगर इन पर कंट्रोल नहीं किया तो तीसरी और चौथी स्टेज में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह शब्द विशेष बातचीत में चीन के वुहान शहर से आए कांगड़ा के माइक्रो बायोलॉजिस्ट सोमराज ने कहे। सोमराज ने कहा कि…
Read Moreकोरोना वायरस : इन ‘कठोर’ प्रतिबंधों से चीन ने लगाई कोरोना पर रोक, अब भारत भी उठा सकता है ये कदम
नई दिल्ली पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया के 165 से ज्यादा देश इस जानलेवा बीमारी की जद में हैं। इटली में इस वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। भारत में भी लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। पूरी दुनिया में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 75 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप झेल रहा था चीन एक समय था जब चीन कोविड-19 का सबसे ज्यादा प्रकोप झेल…
Read Moreअब इकट्ठे नहीं हो सकेंगे पांच से ज्यादा लोग, राशन फ्री, पेंशन दोगुनी
नई दिल्ली भारत में महाराष्ट्र और केरल के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस आपदा से निपटने के लिए कई ऐसे कदम उठाए गए हैं जिससे समाज के कई वर्गों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने शनिवार को कुछ आर्थिक मदद के एलान के साथ ही एक जगह पर 5 लोगों से ज्यादा के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि शहर में पांच लोगों से ज्यादा एक जगह…
Read Moreअब भगोड़ों की खैर नहीं, उत्तर के पांच राज्यों की पुलिस मिलकर पकड़ेगी, रणनीति तैयार
चंडीगढ़ अदालतों से घोषित भगोड़ों (पीओ) व जेलों से पैरोल और जमानत पर बाहर आकर फरार हुए कैदियों (बेल जंपरों) की अब खैर नहीं है। उतरी राज्यों की पुलिस अब मिलकर उनके पीछे लगेगी। ताकि जल्द से जल्द ऐसे भगोड़े और फरार कैदियों को पकड़ा जा सके। पुलिस का मानना है कि आपराधिक प्रवृत्ति के अधिकतर लोग फरार होकर फिर से आपराधिक गतिविधियों में हिस्सा लिप्त हो जाते हैं। लिहाजा इनका पकड़ा जाना बेहद जरूरी है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को हरियाणा पुलिस हेड क्वार्टर में पांच राज्यों और यूटी…
Read Moreसमझें और फॉलो करें ‘कोरोना वायरस’ के लॉजिक को
पानीपत कोरोना वारयस (नोवेल कोविड-19) पर लगाम लगाने को ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ फिलहाल कारगर हथियार है। ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ की दिशा में ही लॉक डाउन पहला कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को होने वाले इस लॉकडाउन को ‘जनता कर्फ्यू’ का नाम दिया है। इस कवायद का एक ही मकसद है कि विदेशों से आने वाले कोरोना वायरस के फर्स्ट कैरियर को अन्य लोगों के संपर्क में आने से रोकता जा सके। पानीपत में कोरोना का एक पॉजिटिव केस आने के बाद जनता की ओर से अपने स्तर पर ‘सोशल…
Read Moreपंजाब में 14 पॉजिटिव केस, एक की हो चुकी मौत, सोमवार से 50 जगहों पर ही दौड़ेगी बस
चंडीगढ़ पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 11 और मरीजों की पुष्टि हो गई। इसके साथ ही पीड़ितों की संख्या अब 14 हो गई है, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। शनिवार को नवांशहर के पहले कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आए उसके परिवार के छह लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इन सभी को नवांशहर के सिविल अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं। अमृतसर में दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस 19 मार्च…
Read Moreशिक्षा बोर्ड ने स्थगित कीं 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं
धर्मशाला हिमाचल के जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मामले सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 23 मार्च से शेष बची जमा एक व जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए फिलहाल टाल दिया गया है। जानकारी के अनुसार विश्वभर में पनपे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 11वीं व 12वीं कक्षा की शेष बची बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके लिए 23 मार्च को होने वाली बोर्ड…
Read Moreसर्वदलीय बैठक में फैसला : हिमाचल में 24 घंटे तक रहेगा जनता कर्फ्यू
शिमला देश भर में हड़कंप मचा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश ने भी खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में रविवार सुबह सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता के बाद मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार जनता कर्फ्यू रहेगा, लेकिन हिमाचल में यह 24 घंटे यानी रविवार रात नौ बजे तक…
Read More