आदर्श नगर के एक घर में मिले 10 संक्रमित, सील की गईं तीन गलियां

नई दिल्ली जहांगीरपुरी और शाहदरा के बाद अब दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक घर में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मजलिस पार्क निवासी इस परिवार के संक्रमित मिलने के बाद तीन गलियों को सील कर दिया गया है। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में महिला डाइटीशियन के संक्रमित होने के बाद उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सील की गई तीनों गलियों में बड़े स्तर पर जांच की जाएगी। इस एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। यहां देखा जाएगा कि संक्रमण…

Read More

पुलिसकर्मियों ने मोटी रकम लेकर नशा तस्करों को छोड़ा, दो आरोपी पुलिसकर्मी बर्खास्त, नशा और लाखों की नगदी मिली

पटियाला ( पंजाब) सोमवार को जब पूरे प्रदेश में पटियाला के पुलिसकर्मी हरजीत सिंह के सम्मान में कैंपेन चलाया जा रहा था तो वहीं पटियाला में दो पुलिसकर्मियों को नशा तस्करों को छोड़ने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया। नशा तस्करों को पकड़ने के बाद उनसे मिलीभगत करके मोटी रकम लेकर तस्करों को छोड़ने के आरोप में सोमवार शाम को सीएम द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स की पटियाला रेंज टीम ने एक चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके तुरंत बाद एसएसपी मनदीप…

Read More

अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, दुकानें व उद्योग खोलने की मांगी अनुमति

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिर केंद्र सरकार का ध्यान कोविड-19 के संकट के मद्देनजर पंजाब की जरूरतें पूरी करने के लिए लंबित पड़े सभी मामलों की तरफ दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर अपील की कि वह कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी क्षेत्रों में छोटी दुकानों, कारोबार और उद्योगों को खोलने की आज्ञा दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन्हें खोलने में कोविड रोकथाम संबंधी उपायों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नौ मुख्यमंत्रियों को…

Read More

कोरोना से 19वीं मौत, श्री हजूर साहिब से लौटे नौ श्रद्धालु मिले पॉजिटिव, कुल 331 संक्रमित

चंडीगढ़ कोरोना वायरस से पटियाला जिले में एक महिला की मौत के साथ ही सोमवार को पंजाब में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 19 गई। वहीं, नौ नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए, जिनके चलते राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 331 तक पहुंच गई। इस बीच 12 और मरीजों के ठीक होने के साथ राज्य में कोरोना पर जीत हासिल करने वाले लोगों की संख्या भी 98 तक पहुंच गई है। सेहत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब, नांदेड़…

Read More

पंजाब की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मनमोहन सिंह करेंगे कैप्टन की मदद

चंडीगढ़ पंजाब में कोविड-19 के बाद राज्य को फिर से पटरी पर लाने के उद्देश्य से नीति बनाने के लिए गठित समूह ने सोमवार को पहली बैठक की। जाने माने अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह आहलुवालिया के नेतृत्व में विशेषज्ञों के समूह ने इस बैठक में पांच सब ग्रुप तैयार किए। इसके साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी राज्य की अर्थव्यवस्था और प्रगति को फिर बहाल करने के लिए अपना मार्गदर्शन देने की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपील को स्वीकार कर लिया है। आहलुवालिया के नेतृत्व में विशेषज्ञों के…

Read More

कश्मीर में मिले 22 और कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 546

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले आने का सिलसिला जारी है। आज यानी कि सोमवार को कश्मीर में 22 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 546 हो गई है। इसमें जम्मू से 58 और कश्मीर संभाग से 488 मामले हैं। अबतक प्रदेश में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों में छह कश्मीर व एक जम्मू संभाग का है। वहीं अब तक 164 मरीज स्वस्थ हो चुके है

Read More

लॉकडाउन में तीन गुना ज्यादा दाम पर चोरी-छिपे शराब बिक्री पर आबकारी विभाग सख्त, स्टॉक की चेकिंग की जाएगी

शिमला लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू होने के बाद सूबे में शराब ठेके बंद हैं। सरकार ने एक दो बार ठेके खोलने का प्रयास तो किया, लेकिन विरोध के बाद इन्हें लॉकडाउन अवधि में बंद रखने का फैसला लिया। इस बीच शराब दुकानें बंद होने के बावजूद अवैध रूप से शराब बिकने की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी की है। विभाग के आला अधिकारियों की मंत्रणा में फैसला हुआ है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद शराब ठेके खुलेंगे तो इनके गोदामों और डिस्टलरी में रखे…

Read More

लॉकडाउन में बंद पड़े फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू

शिमला/मंडी लॉकडाउन में बंद पड़े किरतपुर-मनाली और कालका-शिमला फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंडी में करीब एक माह बाद पहाड़ों की कटाई के साथ काम शुरू हुआ। मंडी से करीब चार किलोमीटर दूर बिंद्राबणी के पास जेसीबी कटाई के काम में लगी रहीं। उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू से सोलन के बीच 12 जगह काम शुरू हो गया है। इसमें 116 कामगार लगे हैं। फोरलेन का काम सोलन से कैथलीघाट तक चल रहा है। इसमें चंबाघाट में फ्लाईओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है। इस काम…

Read More

दिल्ली एनसीआर में न्यूज चैनल की एंकर और आठ स्वास्थ्यकर्मियों समेत 15 नए मामले पॉजिटिव

नई दिल्ली में दूसरी बार रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। दिल्ली सरकार ने 293 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की है। इससे पहले 13 अप्रैल को एक ही दिन में 356 मरीज सामने आए थे। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 2918 पहुंच  गया है, वहीं आठ मरीजों को छुट्टी मिली है। वहीं खबर है कि सोमवार को बुलंदशहर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है तो सील किया गया हिंदू राव अस्पताल कुछ सख्ती के साथ खोल दिया गया है।…

Read More

सेना की डॉक्टर समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

देहरादून उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 51 पहुंच चुकी है। हालांकि राहत देने वाली खबर ये है कि रविवार तक इनमें से 28 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए। जिसमें एम्स ऋषिकेश के एक डॉक्टर, देहरादून के एक पति-पत्नी शामिल हैं। देहरादून जिले में आज तीन कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक देहरादून जिले में सोमवार को कुल तीन मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें सेना अस्पताल में भर्ती संक्रमित महिला डॉक्टर भी शामिल हैं, जबकि दो मरीज दून अस्पताल से घर…

Read More