नई दिल्ली दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा के चार से पांच आतंकी घुस आए हैं। इसके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये आतंकी दिल्ली में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकियों के दिल्ली में घुसने के इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। जगह-जगह पिकेट लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रक…
Read MoreCategory: National News
भारत-चीन 1962 के युद्ध में सेना के लिए मजबूत सूचना तंत्र का काम करते थे नीती घाटी के लोग, पहुंचाते थे सामान
जोशीमठ सेना के साथ नो मेंस लैंड बाड़ाहोती तक घोड़ों पर सामान लादकर गए थे। उत्तराखंड में चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेत्र के अंतिम गांव नीती के ग्रामीणों के लिए देशसेवा सर्वोपरि रही है। ये वही गांव हैं, जहां के ग्रामीण 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सेना के साथ नो मेंस लैंड बाड़ाहोती तक घोड़ों पर सामान लादकर गए थे। यहां के बुजुर्गों को आज भी वह घटनाएं याद हैं। जोशीमठ से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीती गांव में भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते…
Read Moreदुनियाभर के सौर वैज्ञानिक जुटे दुर्लभ सूर्य ग्रहण के बाद अब ‘कोरोना’ के अनोखे रहस्य को सुलझाने में
नैनीताल रविवार के दुर्लभ वलयाकार (रिंग नुमा) सूर्यग्रहण से सौर वैज्ञानिकों को सूर्य से जुड़े एक आश्चर्यजनक और अनोखे रहस्य को सुलझाने का मौका मिला है। विश्व भर के सौर वैज्ञानिक अब इसके विश्लेषण में जुट गए हैं। यह संयोग है कि सूर्य पर ग्रहण लगे तभी कोरोना नजर आता है और पृथ्वी पर कोरोना नजर आए तो ग्रहण लग जाता है लेकिन रहस्य इन दोनों का ही अब तक अनसुलझा और वैज्ञानिकों के लिए चुनौती बना हुआ है। सूर्य के वातावरण में स्थित परत कोरोना कहलाती है। यह सामान्य…
Read Moreकोरोना के इलाज की फीस होगी तय, पालन न करने वाले निजी अस्पताल होंगे बंद
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब सरकार निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए कीमतें निर्धारित करेगी और इसका पालन न करने वाले अस्पताल बंद कर दिए जाएंगे। फेसबुक पर लाइव प्रोग्राम ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए फीस ढांचे को सोमवार तक अंतिम रूप दिया जाएगा। निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा फीस लेने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने इसको ‘जन विरोधी और देश विरोधी’ करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निजी संस्थाओं को लोगों की जिंदगी…
Read Moreसलमान को किया गिरफ्तार, इनामुल के संपर्क में था युवक : यूपी एटीएस
जम्मू उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) ने रविवार को रामबन जिले के मैत्रा गांव से सलमान खुर्शीद वानी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यूपी एटीएस ने पिछले सप्ताह बरेली जिले में मोहम्मद इनामुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। इनामुल पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर युवाओं को आतंकी तंजीमों में भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करता था। रामबन में पकड़ा गया युवक सलमान खुशीद वानी (25) भी उसके संपर्क में था। वानी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी…
Read Moreमुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर के तबादला आदेश रद्द
बिलासपुर पीपीई किट्स घोटाले की विजिलेंस जांच के बीच बिलासपुर में बतौर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यरत डॉ. प्रकाश दड़ोच का तबादला सार्वजनिक हितों का हवाला देते हुए निदेशालय ने शुक्रवार को रद्द कर दिया है। राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार डॉ. दड़ोच अब जिला बिलासपुर में ही अपनी आगामी सेवाएं देंगे। वहीं, स्वास्थ्य ने कोरोना को इस तबादले के रद्द करने की वजह बताया है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 मई को डॉ. प्रकाश दड़ोच के तबादले के आदेश जारी किए थे। वहीं, डॉ. घनश्याम को बिलासपुर में सीएमओ पद…
Read Moreसैनिटाइजर घोटाले में आला अधिकारियों की जानकारी के बिना ही की खरीद, विजिलेंस जांच में आया सामने
शिमला सचिवालय में हुए सैनिटाइजर घोटाले में अब तक की विजिलेंस जांच में यह साफ हो गया है कि सचिवालय प्रशासन विभाग के आला अधिकारियों की जानकारी के बिना ही पूरी खरीद की प्रक्रिया को अपने हिसाब से अपना लिया गया। कोविड के दौरान ज्यादातर अधिकारी घर से या फोन पर ही काम कर रहे थे। ऐसे में कोविड जैसी महामारी के दौरान भी भ्रष्टाचार का खेल करने वालों ने उनकी गैर मौजूदगी का पूरा फायदा उठाया। जांच के अनुसार 18 मार्च को जारी सप्लाई आर्डर में तीन हजार सैनिटाइजर…
Read Moreटेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाहरी राज्यों से आने वाले खरीदारों को दी जाएगी फल मंडियों में कारोबार की अनुमति
शिमला जुलाई माह में शुरू होने वाले सेब सीजन के लिए बाहरी राज्यों से आने वाली खरीदारों (लदानियों) को पांच दिन क्वारंटीन में रखने के बाद कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही खरीदारों को फल मंडियों में कारोबार की अनुमति दी जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले ऐसे खरीदार जो अपना कोरोना टेस्ट करवाकर सेब कारोबार के लिए आएंगे, उनकी रिपोर्ट जांचने के बाद उन्हें मंडियों में काम की अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना वायरस संक्रमण के…
Read Moreकई रूटों पर निजी बसें दौड़नी शुरू, मंत्रिमंडल की बैठक में निजी बस ऑपरेटरों को दी जाएगी राहत : मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
शिमला हिमाचल में आज से कई रूटों पर निजी बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। ये बसें उन रूटों पर दौड़ेंगी, जहां सवारियों की आवाजाही ज्यादा होगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर्स संघ ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और निदेशक परिवहन कैप्टन जेएम पठानिया के साथ वीडियो कांफ्रेंस में लिया। हिमाचल में 3 माह से प्राइवेट बसें खड़ी हैं। परिवहन मंत्री के आश्वासन पर यह तय हुआ कि सोमवार से उस रूट पर बसें चलेंगी, जिस रूट पर ज्यादा जरूरत है तथा जो बसें अपना खर्चा निकाल सकती हैं।…
Read Moreक्राइम ब्रांच ने 46 विदेशी जमातियों के खिलाफ दायर किए 12 आरोप पत्र
नई दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को 46 विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक नया आरोप पत्र और 11 पूरक आरोप पत्र दाखिल किए। चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर के समक्ष पुलिस ने आरोप पत्र दायर किए। इन आरोप पत्रों पर अदालत जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई में संज्ञान लेगी। पुलिस ने आरोपपत्रों में कहा कि विदेशी नागरिकों ने निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में हिस्सा लिया था, जो कथित तौर पर देशभर में कोरोना वायरस के प्रसार के…
Read More