एलएसी पर बढ़ी सुरक्षा, चीनी सैनिकों पर इस्राइली हेरॉन ड्रोन से रखी जा रही नजर

नई दिल्ली चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के मद्देनजर भारत ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। आईटीबीपी के साथ-साथ, उत्तरी मोर्चे पर लड़ने के लिए पिछले दशकों में प्रशिक्षित विशेष बलों को अब सीमा पर आगे कर दिया गया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के विपरीत, जो लड़ने के लिए पैदल सेना वाहनों का प्रयोग करती है। भारतीय पहाड़ी सैनिकों को गुरिल्ला युद्ध और उच्च ऊंचाई वाले युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के…

Read More

परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बोर्ड ने सीलबंद कर भेजा अपना जवाब

  असेसमेंट से रिजल्ट बनाने और परीक्षा की तारीख बढ़ाने पर रखा जा सकता है पक्ष सीबीएसई की परीक्षाओं की तैयारी पूरी, कोचिंग सेंटर वाले छात्रों का असेसमेंट मुश्किल कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए बोर्ड परीक्षा टालने पर फिलहाल सहमति बन गई है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से सोमवार को सीलबंद रिपोर्ट सर्वोच्च अदालत भेज दी गई है और आज इसपर सुनवाई होगी। सीबीएसई बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा के बचे हुए 29 विषयों  की परीक्षा की बजाय असेसमेंट…

Read More

पंजाब के तीनों मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे 100-100 पद, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ पंजाब में कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग में 300 एडहॉक पद भरने की मंजूरी दे दी। तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 पद भरे जाएंगे। सीएम ने विभाग को आदेश दिए कि ग्रेजुएट विद्यार्थियों को सीनियर रेजिडेंट के तौर पर एडहॉक पर भर्ती किया जाए। ये नियुक्तियां बाद में इम्तिहान पास होने की शर्त पर होंगी। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश तब दिए जब राज्य सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार और पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर डॉ केके…

Read More

फास्ट ट्रैक क्लीयरेंस की मंजूरी, पढ़ें- कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

चंडीगढ़ नई इकाईयों के लिए जरूरी मंजूरियां अब तय समय में दी जाएंगी मोहाली फोरेंसिक लैब में तीन नई इकाइयों की होगी स्थापना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) पर रेगुलेटरी बोझ को कम करने के लिए कैबिनेट ने सोमवार को पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट, 2020 की शर्तों के तहत पंजाब बिजनेस रुल्स, 2020 को मंजूरी दे दी, जिससे राज्य में एमएसएमई की स्थापना में तेजी लाने का रास्ता साफ हो गया है। नोटिफिकेशन वापस, छुट्टी के दिन भी काम पर बुला सकती हैं औद्योगिक इकाइयां कैबिनेट ने एक…

Read More

आज हड़ताल पर रहेंगे 10 हजार निजी चिकित्सक, स्वास्थ्य मंत्री ने काम पर लौटने की अपील की

अमृतसर/चंडीगढ़ क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट बिल के विरोध में बंद रहेंगे सूबे के निजी अस्पताल, क्लीनिक और नर्सिंग होम इमरजेंसी में भी नहीं की जाएगी मरीजों की जांच, सरकारी अस्पताल में बढ़ सकती मरीजों की संख्या विस्तार कोरोना महामारी के विरुद्ध पहली पंक्ति में जुटे डॉक्टर सरकार से नाराज हो गए हैं। पंजाब में लागू किए जा रहे नए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट बिल के विरोध में राज्य के दस हजार निजी डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। यह पहली बार होगा जब निजी चिकित्सक इमरजेंसी में भी मरीज की जांच नहीं करेंगे। एक्ट…

Read More

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सीआरपीएफ का एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गया है। आतंकियों के पास से दो एके- 47 बरामद हुई हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 55-राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के बंदजू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।…

Read More

सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए हींग और केसर की खेती को करेगी प्रोत्साहित

शिमला हिमाचल सरकार जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए इन क्षेत्रों में कृषि से संपन्नता योजना के तहत हींग और केसर की खेती को प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात सोमवार को वर्ष 2020-21 के लिए बजट आश्वासनों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत राज्य के लगभग एक लाख किसानों को प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास…

Read More

हिमाचल में आने वाले लोगों को प्रवेश मृत्यु और बीमारी जैसे कारणों पर ही मिलेगा ई-पास : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हिमाचल सरकार ने फैसला लिया है कि अब हिमाचल में बाहर से आने वाले लोगों को केवल ठोस कारण पर ही प्रवेश मिलेगा। मृत्यु और बीमारी जैसे कारणों पर ही ई-पास जारी किए जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने सभी डीसी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो स्कूलों को भी संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा…

Read More

कोरोना : देवभूमि में सोमवार को संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए, कांगड़ा और हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा केस

शिमला हिमाचल में कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देवभूमि में सोमवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 53 मामले सामने आए हैं। इससे पहले 21 जून को 45 मरीज दर्ज किए गए थे। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 19 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में 15 नए मरीज मिले हैं। बिलासपुर में पांच, ऊना में चार, रामपुर में तीन, सोलन में चार, सिरमौर में दो और मंडी में एक नया मामला आया है।  सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कोरोना वायरस के  शाम को सात मामले आने के बाद देर…

Read More

विजय दिवस परेड में शिरकत के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में आयोजित विजय दिवस परेड में शिरकत के लिए आज से रूस की तीन दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत की जीत की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होगी। राजनाथ इस दौरान भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे। वहीं, रक्षा मंत्री की यह दौरा भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा गतिरोध के मध्य में हो रहा है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव…

Read More