सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय के संगीत क्लब रागरंग ने रेडियो शूलिनी के सहयोग से नए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए “तानसेन की खोज और रेडियो शूलिनी की सर्वश्रेष्ठ आर जे” के लिए एक वर्चुअल ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया। दो घंटे के आभासी सत्र में बेहद प्रतिभाशाली फ्रेशर्स ने देश के विभिन्न हिस्सों से भाग लिया। एमबीए से तान्या पोरवाल विश्वविद्यालय की तानसेन चुनी गई और दुसरा स्थान बायोटेक से शुभांगी पाधै और बी.कॉम से शाइना रैना ने हासिल किया बेस्ट आर जे रेडियो शूलिनी के विजेता बने बायोटेक से कौस्तुभ…
Read MoreCategory: National News
सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला, घायल जवान ने तोड़ा दम
जम्मू जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल पर हमला किया है। हमले में घायल जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद इलाके को सील कर दिया है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केसरमुल्ला में सीआरपीएफ पार्टी के 117 बीएन पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें…
Read Moreनया पाठ्यक्रम किया जाएगा तैयार, नौनिहालों की मजबूत की जाएगी नींव
शिमला अब केजी कक्षा से ही नौनिहालों की नींव मजबूत की जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चल रहे प्री प्राइमरी स्कूलों के लिए एनसीईआरटी और एससीईआरटी पाठ्यक्रम तैयार करेगा। पहली कक्षा में जाने से पहले केजी के बच्चों के लिए तीन माह की पढ़ाई का प्ले आधारित स्कूल तैयारी मॉड्यूल तैयार किया जाएगा। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों और वर्कबुक से अक्षर, ध्वनियों, शब्द, रंग, आकार, संख्या का ज्ञान दिया जाएगा। पहली कक्षा से कुछ बच्चों के पिछड़ने पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में यह प्रावधान किया गया है। हिमाचल में…
Read Moreटनल के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं कंगना
पतलीकूहल/मनाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्तूबर को अटल रोहतांग टनल का उद्घाटन करने मनाली पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस मौके पर कंगना रणौत उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं। 17 सितंबर को कंगना ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, तो मोदी ने कंगना का नाम लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से उनका धन्यवाद किया था। शिवसेना की ओर से कंगना को धमकी दिए जाने पर पीएम की सहमति से ही कंगना को वाई प्लस सुरक्षा मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंगना पीएम…
Read Moreमोदी के दौरे से पहले हिमाचल सीमा विवाद पर हलचल शुरू
शिमला चीन के साथ बढ़ते विवाद के बीच सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण अटल टनल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 3 अक्तूबर का दौरा प्रस्तावित है। मोदी के इस दौरे के साथ ही लद्दाख (पहले जम्मू-कश्मीर) और हिमाचल के बीच एक दशक से चल रहे सीमा विवाद का मुद्दा फिर गर्मा गया है। मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन व राजस्व विभाग से लद्दाख के साथ चल रहे सीमा विवाद पर पूरी जानकारी मांगी है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को इस मसले पर अधिकारियों के साथ मंथन किया…
Read Moreदिल्ली रेलवे स्टेशन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसा दिखने लगेगा
नई दिल्ली जाम से छुटकारा देने के लिए स्टेशन के चारों तरफ बिछेगा एलिवेटेड सड़कों का जाल मल्टी मॉडल हब के तौर पर होगा विकसित, बदल जाएगा आसपास के क्षेत्रों का नजारा रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद शुरू कर दी है। चार वर्ष में यहां का नजारा आईजीआई एयरपोर्ट सरीखा होगा। इसे मल्टी मॉडल हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। स्टेशन को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए चारों तरफ एलिवेटेड सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इससे स्टेशन तक सिर्फ वही लोग जा…
Read Moreपंजाब में कल से खुल जाएंगे उच्च शिक्षण संस्थान
चंडीगढ़ पंजाब में शोध कर रहे शोधार्थियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को 21 सितंबर से खोलने का निर्णय किया है। इसके साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों की तकनीकी कार्यों के लिए आवश्यक प्रयोग और व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित की जा सकेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनलॉक 4.0 के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने शनिवार को पीएचडी स्कॉलर्स और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए 21 सितंबर से लैबोरेटरियों और प्रयोगात्मक…
Read Moreबादल ने राष्ट्रपति से कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर न करने की अपील की
चंडीगढ़ सांसद और शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को राष्ट्रपति से संसद द्वारा पारित कृषि विधेयकों पर अपनी सहमति नहीं देने और उनसे संसद में पुनर्विचार को दोबारा भेजने की अपील की है। सुखबीर ने आगे कहा कि ये विधेयक पारित होने से लोकतंत्र और देश के लाखों लोगों के लिए दुखद दिन का संकेत होगा। लोकतंत्र का अर्थ आम सहमति है, न कि बहुमत उत्पीड़न। सुखबीर बादल ने यह बयान राज्यसभा से तीन विधेयकों में से दो के पास होने के तुरंत बाद कही। बता दें…
Read Moreकांग्रेस के घोषणापत्र और कृषि अध्यादेशों में कोई संबंध नहीं, 10 सवाल भी पूछे : कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकालियों को कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र का चुनिंदा हिस्सा उठाकर राज्य के लोगों को गुमराह करने और झूठ बोलने से बाज आने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र का किसान विरोधी कदमों से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और इन कदमों को ही भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने अमीर कारपोरेट मित्रों के हितों को बढ़ावा देने के लिए गरीब किसानों पर जबरन थोपने की कोशिश कर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के विरुद्ध…
Read Moreपाकिस्तानी ड्रोन ने फेंकी हथियारों की खेप, लेने पहुंचे लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार
जम्मू पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये फेंकी गई हथियारों की खेप लेने आए लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को शुक्रवार को शहर से सटे गुर्दन बाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। यह हथियार कुछ दिन पहले सीमा पार से ड्रोन के जरिये फेंके गए थे। पकड़े गए तीनों आतंकी दक्षिणी कश्मीर के हैं। यह खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने किया। डीजीपी और आईजीपी मुकेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में कुछ लोग संदिग्ध गतिविधि के इरादे से…
Read More