सरकार की खास पहल, सब्जी और बागवानी फसलों का भी होगा बीमा

सरकार की खास पहल, सब्जी और बागवानी फसलों का भी होगा बीमा

चंडीगढ़ हरियाणा में अब ट्रस्ट मॉडल आधार पर सब्जी एवं बागवानी फसलों का भी बीमा किया जाएगा। ताकि सब्जी और बागवानी फसल उत्पादकों को आपदा के दौरान मदद मिल सके। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बाद हरियाणा सरकार ने अपने स्तर पर ट्रस्ट मॉडल आधार पर सब्जी एवं बागवानी फसलों को भी बीमा कवर देने का निर्णय लिया है। मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस नई बीमा योजना में किसानों को 2.5 प्रतिशत का प्रीमियम देना…

Read More

राजद्रोह कानून का दुरुपयोग हिम्मत दिखाने वालों के खिलाफ हो रहा है : पूर्व जज जस्टिस लोकुर

राजद्रोह कानून का दुरुपयोग हिम्मत दिखाने वालों के खिलाफ हो रहा है : पूर्व जज जस्टिस लोकुर

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मदन बी लोकुर ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए राजद्रोह कानून का हथियार के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है। जो व्यक्ति बोलने की हिम्मत दिखाता है उस पर राजद्रोह के आरोप लगाकर उसकी स्वतंत्रता प्रभावित की जाती है। जस्टिस लोकुर ने कहा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बाधित करने के लिए कानून के उपयोग और दुरुपयोग का घातक कॉकटेल बनाया जा रहा है। कानून की व्याख्या सदैव वस्तुनिष्ठ तरीके से की जाती है लेकिन लंबे समय…

Read More

वार्डरों पर हमला करके 17 बाल बंदी बाल सुधार गृह से फरार, कोई संदिग्ध को लिफ्ट न दें : पुलिस

वार्डरों पर हमला करके 17 बाल बंदी बाल सुधार गृह से फरार, कोई संदिग्ध को लिफ्ट न दें : पुलिस

हिसार (हरियाणा) हरियाणा के हिसार में बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार देर शाम 17 बाल बंदी वार्डरों पर हमला करके फरार हो गए। इस हमले में मौके पर तैनात तीन वार्डर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बाल बंदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने वायरलेस के जरिये जिले के सभी नाकों के साथ-साथ जिले के साथ लगते अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस फरार बाल बंदियों में किसी को भी…

Read More

बहन के सिर में दो गोली मारी, मौके पर ही मौत, 28 अक्तूबर को थी शादी

बहन के सिर में दो गोली मारी, मौके पर ही मौत, 28 अक्तूबर को थी शादी

पटियाला (पंजाब) पटियाला के कस्बा सन्नौर के गांव बोलड़ कलां में  एक युवक ने अपनी चचेरी बहन के सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। थाना सन्नौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि बोलड़ कलां निवासी बलविंदर सिंह के चार लड़कियां हैं। सबसे बड़ी लड़की हरनीत कौर (19) ज्यादातर अपने साथ लगते घर में रहने वाले ताया जरनैल सिंह के यहां रहती थी। उसकी इसी महीने की 28…

Read More

केंद्र ने शुरू की किसानों को मनाने की मुहिम, आठ दिन आठ केंद्रीय मंत्री करेंगे वार्ता

केंद्र ने शुरू की किसानों को मनाने की मुहिम, आठ दिन आठ केंद्रीय मंत्री करेंगे वार्ता

चंडीगढ़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देंगे किसानों के सवालों के जवाब 13 से शुरू होगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कार्यक्रम, 20 तक चलेगा केंद्रीय स्तर पर कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत पंजाब के किसानों को मनाने का जिम्मा आठ केंद्रीय मंत्रियों को सौंपा गया है। यह केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किसानों के सवालों का जवाब देंगे। सवाल और जवाब का यह दौर 13 अक्तूबर से शुरू होकर 20 तक जारी रहेगा। कार्यक्रम सूबे के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तिथि पर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमला, लाठी-डंडों से हमलावरों ने गाड़ी तोड़ी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमला, लाठी-डंडों से हमलावरों ने गाड़ी तोड़ी

दसूहा (होशियारपुर) जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चौलांग के पास दो गाड़ियों में आए अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गाड़ी तोड़ी शर्मा के साथ भी मारपीट, नाराज भाजपाई सड़क पर बैठे, डीएसपी दसूहा के मनाने पर खोला रास्ता पंजाब के होशियारपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार रात करीब आठ बजे पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के काफिले पर दो अज्ञात गाड़ियों में आए लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गाड़ियों पर पथराव किया गया। शर्मा के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद…

Read More

कोर्ट ने आबकारी विभाग के आयुक्त को अवमानना का दोषी दिया करार, चुकाने होंगे जेल की रोटी के पैसे भी

कोर्ट ने आबकारी विभाग के आयुक्त को अवमानना का दोषी दिया करार,

जम्मू आबकारी विभाग के आयुक्त राजेश कुमार शवन को अदालत ने कोर्ट आदेश की अवमानना का दोषी करार दिया है। मंगलवार को द्वितीय अतिरिक्त जिला जज जम्मू विरेंद्र सिंह भाऊ ने अवमानना याचिका पर फैसला देते हुए कहा कि अधिकारी ने कोर्ट की लगातार अवमानना की। इस मामले में नागरिक कारावास के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं है। दोषी को 14 अक्तूबर सुबह 10 बजे अदालत में आत्मसमर्पण करना होगा। उसे नागरिक कारावास की सजा दी जाएगी। सरेंडर न करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी होंगे। जम्मू-कश्मीर में किसी अफसर को…

Read More

एनआईए ने बडगाम से दविंदर सिंह मामले में एक और शख्स को किया गिरफ्तार

एनआईए ने बडगाम से दविंदर सिंह मामले में एक और शख्स को किया गिरफ्तार

श्रीनगर आतंकियों के साथ गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के निलंबित पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने  मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से तफाजुल हुसैन पारिमू को गिरफ्तार किया है। दविंदर पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन हिजबुल का मददगार था। दविंदर को हिजबुल आतंकी नवीद बाबू के साथ इस वर्ष की शुरुआत में दो जनवरी को निजी वाहन से श्रीनगर से जम्मू आते समय गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय दविंदर कार चला रहा था। नवीद और दविंदर दोनों फिलहाल जेल में बंद…

Read More

इस साल हुए आठ ऑपरेशन, सेना ने ढेर किए 18 आतंकी

इस साल हुए आठ ऑपरेशन, सेना ने ढेर किए 18 आतंकी

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि पिछले पांच दिनों में चार सफल ऑपरेशन अंजाम दिये गए हैं, इसमें 10 आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं इस वर्ष अब तक 75 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 180 आतंकियों को ढेर किया गया है। इसमें 8 ऑपरेशन सिर्फ श्रीनगर में ही हुए। यहां 18 आतंकी मारे गए। इसके अलावा 26 भटके हुए युवकों को आतंकवाद से मुख्यधारा में शामिल करवाने में सफल रहे हैं। श्रीनगर में मुठभेड़ के बाद सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी दिलबाग सिंह…

Read More

छात्रवृत्ति घोटाले के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब फर्जी डिग्री मामले में आ गए जांच के दायरे में

छात्रवृत्ति घोटाले के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब फर्जी डिग्री मामले में आ गए जांच के दायरे में

शिमला छात्रवृत्ति घोटाले के बाद अब फर्जी डिग्री मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच के दायरे में आ गए हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी की अब तक की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि पांच लाख से ज्यादा फर्जी डिग्री बेचने के आरोपों में उलझे मानव भारती विश्वविद्यालय के रैकेट में परोक्ष रूप से शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी रोल था। जांच में पता चला है कि मामले में शिक्षा विभाग के पास भी कुछ फर्जी डिग्री शिकायतें पहुंचीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उसे…

Read More