एनजीटी के आदेश सख्ती से होंगे लागू, सरकार के आला अधिकारियों को आदेश

एनजीटी के आदेश सख्ती से होंगे लागू, सरकार के आला अधिकारियों को आदेश

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अधीन आने वाले सभी जिलों में पटाखों की बिक्री या चलाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करवाएगी। सरकार ने डीसी, एसपी व हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एनजीटी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे जिलों में 1 दिसंबर 2020 की मध्यरात्रि तक सभी प्रकार के पटाखों की ब्रिकी या चलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। जिन शहरों या कस्बों…

Read More

भिखारी मुक्त बनाने के लिए जारी मिशन को हाईकोर्ट में चुनौती

भिखारी मुक्त बनाने के लिए जारी मिशन को हाईकोर्ट में चुनौती

चंडीगढ़ लुधियाना को भिखारियों से मुक्त करने के लिए अक्तूबर में लागू किए गए मिशन बेगर फ्री लुधियाना सहित पंजाब प्रिवेंशन ऑफ बेगरी एक्ट की कई धाराओं को मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बता इसे जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। लुधियाना के एक लॉ छात्र प्रणव धवन ने जनहित याचिका दाखिल कर मुख्य एक्ट सहित मिशन बेगर फ्री लुधियाना की कई धाराओं के बारे में हाईकोर्ट को बताया…

Read More

डीडीसी चुनावः पाकिस्तान को बुलेट का जवाब बैलेट से देने की तैयारी

डीडीसी चुनावः पाकिस्तान को बुलेट का जवाब बैलेट से देने की तैयारी

जम्मू आतंकवाद प्रभावित कश्मीर तथा सीमावर्ती जिले के लोगों ने जम्मू-कश्मीर में अशांति तथा आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान को बुलेट का जवाब बैलेट से देने की तैयारी की है। डीडीसी चुनाव में हिस्सेदारी के लिए इन इलाकों के लोगों ने भारी संख्या में अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में हो रहे पहले चुनाव में गांव की सरकार अपनी मर्जी से चुनने और विकास कार्यों में भागीदारी के लिए लोग बेकरार हैं। कुल 57.64 लाख मतदाता आठ चरणों में होने…

Read More

यूजी अंतिम सेमेस्टर के शेष 513 विद्यार्थियों की फिर टलेंगी परीक्षाएं

यूजी अंतिम सेमेस्टर के शेष 513 विद्यार्थियों की फिर टलेंगी परीक्षाएं

शिमला कोरोना काल में एचपीयू की ओर से ली गई स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने से वंचित रहे 513 परीक्षार्थियों की परीक्षाएं फिर टल गई हैं। कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में 25 नवंबर तक विशेष अवकाश घोषित किया है।  इस कारण यूजी अंतिम सेमेस्टर परीक्षा देने से छूट गए 513 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा इंतजाम भी लटक गए हैं। विवि इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में स्थापित परीक्षा केंद्र अवकाश के कारण बंद रहने से परीक्षा संबंधित सामग्री नहीं पहुंचा पाएगा। इस…

Read More

विशेष छुट्टियों में भी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को रोजाना मिलेगा होमवर्क

विशेष छुट्टियों में भी इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को रोजाना मिलेगा होमवर्क

शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 25 नवंबर तक घोषित विशेष छुट्टियों में विद्यार्थियों की बेशक ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी, लेकिन नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोजाना होमवर्क भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने  सभी जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर दिया है। सरकार ने बीते दिनों स्कूलों में 11 से 25 नवंबर तक दी गईं विशेष छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने को कहा था। अब सरकार ने पुराने फैसले में बदलाव कर पढ़ाई का माहौल बनाए…

Read More

पंचायतों की फाइनल मतदाता सूचियों की छपाई शुरू

पंचायतों की फाइनल मतदाता सूचियों की छपाई शुरू

शिमला हिमाचल चुनाव आयोग ने विभिन्न जिलों को 18 नवंबर तक शेष बचे एक दर्जन शहरी निकायों की वार्डबंदी करने के आदेश दिए हैं। इन शहरी निकायों की वार्डबंदी के साथ ही घरों की वेरिफिकेशन और  वार्डों के वोटरों को चिह्नित करने को कहा है। इसके बाद आयोग इन शहरी निकायों की वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम शीघ्र जारी करेगा। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार राज्य के एक दर्जन शहरी निकायों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जाना है। इनमें राज्य में गठित तीन नए नगर निगमों…

Read More

मोदी आज करेंगे भारत-आसियान के वर्चुअल सम्मेलन की सह-अध्यक्षता

मोदी आज करेंगे भारत-आसियान के वर्चुअल सम्मेलन की सह-अध्यक्षता

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को भारत-आसियान के वर्चुअल सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। वियतनाम के प्रधानमंत्री ग्यूयेन तन जूंग भी उनके साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन में भारत के साथ आसियान समूह के दस देश हिस्सा लेंगे। इस दौरान कोरोना महामारी के चलते पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को वापस राह पर लाने के उपायों और सभी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सम्मेलन में आसियान और भारत के बीच सामरिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति और संपर्क, समुद्री सहयोग, कारोबार और वाणिज्य,…

Read More

सीतारमण 12.30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहत पैकेज का कर सकती हैं एलान

सीतारमण 12.30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहत पैकेज का कर सकती हैं एलान

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12.30 बजे होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री इसमें एक और राहत पैकेज का एलान कर सकती हैं। इस पैकेज में वित्त मंत्री का जोर रोजगार बढ़ाने पर होगा। वे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये के प्रोत्साहनों की भी घोषणा कर सकती हैं। केंद्र सरकार अगले प्रोत्साहन पैकेज में पीएफ सब्सिडी देने का एलान कर सकती हैं। ये सब्सिडी कर्मचारियों और रोजगार देने वाली…

Read More

बिहार के दो तिहाई नए विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे : एडीआर

बिहार के दो तिहाई नए विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे : एडीआर

नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले विधायकों में से दो तिहाई के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं तो 81 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। यह दावा निर्वाचन अधिकारी समूह एडीआर (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स) ने मंगलवार को जीत हासिल करने वाले 241 उम्मीदवारों की तरफ से निर्वाचन कार्यालय में जमा कराए गए शपथपत्र का विश्लेषण करने के बाद किया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, विजयी विधायकों में से 68 फीसदी (163 विधायकों) ने अपने खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात शपथपत्र में स्वीकार की है। इनमें…

Read More

एनसीआर में स्टोन क्रशर बंद, हरियाणा-पंजाब को पराली पर सीपीसीबी की हिदायत

एनसीआर में स्टोन क्रशर बंद, हरियाणा-पंजाब को पराली पर सीपीसीबी की हिदायत

नई दिल्ली केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने त्योहारी सीजन में प्रदूषण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर 17 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में सभी स्टोन क्रशर व हॉट मिक्स प्लांट को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पंजाब व हरियाणा सरकार को पराली जलाने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। सीपीसीबी ने बुधवार को अपने आदेश में कहा, सड़कों की मशीनों से सफाई और  पानी का छिड़काव लगातार होना चाहिए, खासतौर पर उन सड़कों पर जहां धूल ज्यादा होती है। साथ ही यह सुनिश्चित…

Read More