किसान आंदोलन और कोरोना के चलते सैकड़ों बस रूट बंद

किसान आंदोलन और कोरोना के चलते सैकड़ों बस रूट बंद

शिमला कोरोना और किसान आंदोलन के चलते परिवहन निगम के सैकड़ों बस रूट बंद हो गए हैं। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली, पंजाब के लिए परिवहन निगम ने बसें भेजनी बंद कर दी हैं। प्रदेश में भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते निगम ने कई रूट मर्ज कर दिए हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने कई रूटों पर बसें चलाना बंद कर दी हैं। इसका कारण बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के अलावा सरकार की ओर से टैक्स माफ न किया जाना है। परिवहन निगम के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के सभी…

Read More

स्वदेशी रैपिड किट से घर बैठे कर सकेंगे टीबी की जांच

स्वदेशी रैपिड किट से घर बैठे कर सकेंगे

मंडी देश में टीबी रोग की पहचान के लिए अब चीन या अन्य देशों में बनी रैपिड टेस्ट किट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जल्द ही स्वदेशी रैपिड किट भारतीय बाजारों में उतरेगी। इससे आम लोग भी घर बैठे टीबी की जांच कर सकेंगे। आईआईटी मंडी के बेसिक साइंस विभाग ने इस किट को तैयार करने में सफलता प्राप्त की है। 2017 में साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने आईआईटी मंडी को यह जिम्मा सौंपा था, जिसे अब आईसीएमआर ने हरी झंडी दे दी है। यह शोध प्रकाशित भी हो…

Read More

इन पांच देशों में कोरोना के कारण हुई हैं सबसे ज्यादा मौतें

इन पांच देशों में कोरोना के कारण हुई हैं सबसे ज्यादा मौतें

नई दिल्ली पूरी दुनिया में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई कंपनियों द्वारा वैक्सीन बनाने को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच संक्रमण से पीड़ित मरीजों की मौत में इजाफा हो रहा है। पूरी दुनिया में वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 66,847,041 पर पहुंच चुकी है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील और भारत हैं। मरीजों की मौत के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर भारत है। ऐसे में हम आपको…

Read More

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा बैठक के बाद बूथ समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा बैठक के बाद बूथ समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

देहरादून भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दौरे के तीसरे दिन देहरादून में तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान किया। इसके बाद वे कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा बैठक के लिए रवाना हो गए। बैठक के बाद वे बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। बूथ अध्यक्ष से ऊपर प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सोशल मीडिया वालंटियर से भी रूबरू होंगे। सात दिसंबर को वह वित्तीय स्थिति पर बैठक करेंगे। इसके बाद उनकी मंत्रिमंडल के साथ बैठक होगी और फिर…

Read More

दस करोड़ ठगने वाला भगोड़ा निदेशक गिरफ्तार, हार्वर्ड से कर चुका है पढ़ाई

दस करोड़ ठगने वाला भगोड़ा निदेशक गिरफ्तार, हार्वर्ड से कर चुका है पढ़ाई

नई दिल्ली हैलो टैक्सी स्कीम के तहत निवेशकों को दौ सौ फीसदी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दस करोड़ की ठगी करने वाले एक कंपनी के भगोड़े निदेशक को आर्थिक अपराध शाखा ने भुवनेश्वर (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। कंपनी ने साढ़े तीन सौ लोगों से निवेश करवाया था और यूपी- राजस्थान में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कंपनी के बैंक खाते को जब्त कर लिया, जिसमें 3.27 करोड़ रुपये थे। इसके साथ ही 5.35…

Read More

किसान आंदोलन के समर्थन में कनाडा और यूके के सांसद आए सामने

किसान आंदोलन के समर्थन में कनाडा और यूके के सांसद आए सामने

जालंधर दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में ब्रिटेन के 36 सासंद खुलकर सामने आए हैं। यूके की लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के नेतृत्व में 36 ब्रिटिश सांसदों ने राष्ट्रमंडल सचिव डोमिनिक राब को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह भारत में किसानों के चल रहे संघर्ष पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात कर आधिकारिक जानकारी हासिल करें। भारत में चल रहे प्रदर्शन से यूके के पंजाबियों में भी आक्रोश है और वह प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए भारत सरकार को ब्रिटिश पंजाबियों…

Read More

आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्त वाहिद के घर पहुंची महबूबा मुफ्ती

आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्त वाहिद के घर पहुंची महबूबा मुफ्ती

जम्मू पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शनिवार को पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा के घर पहुंची और उनके परिजनों से मुलाकात की। वह लगभग एक घंटे तक वहां रहीं। वाहिद फिलहाल आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में एनआईए की गिरफ्त में हैं।  वाहिद डीडीसी चुनाव में पीएजीडी के उम्मीदवार हैं। इस दौरान पीडीपी के वरिष्ठ स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महबूबा ने पाटी कार्यकर्ताओं से वाहिद की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत करने से परहेज…

Read More

वैज्ञानिकों ने बीमारी रोधक रूट स्टॉक किए विकसित, सेब उत्पादकों को राहत

वैज्ञानिकों ने बीमारी रोधक रूट स्टॉक किए विकसित, सेब उत्पादकों को राहत

शिमला देश के लाखों बागवानों को अब सेब के बीमारी रोधक रूट स्टॉक मिले पाएंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के शिमला केंद्र के वैज्ञानिकों ने नए रूट स्टॉक विकसित किए हैं, जिससे सेब की फसल बीमारियों से नष्ट होने से बच सकेगी। फसल को वूली एफिड और पाउडरी मिल्ड्यू नष्ट नहीं कर पाएगी। नए रूट स्टॉक से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित देश के उन राज्यों के सेब उत्पादकों को राहत मिलेगी, जहां इन रोगों से सेब की फसल तबाह होती रही है। आईसीएआर शिमला केंद्र के वैज्ञानिकों…

Read More

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कोविड वार्डों में सीनियर डॉक्टरों की सेवा बारे दिए निर्देश

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कोविड वार्डों में सीनियर डॉक्टरों की सेवा बारे दिए निर्देश

शिमला कोविड वार्डों में अब सीनियर डॉक्टरों को सेवाएं देनी होंगी। स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपलों को ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हर दिन इसकी रिपोर्ट सचिवालय भेजने को भी कहा गया है। जितने दिन की ड्यूटियां होंगी, खत्म होने के बाद ये डॉक्टर होम आइसोलेट होंगे, उसके बाद दूसरे सीनियर डॉक्टर सेवाएं देंगे। नर्सें और पैरा मेडिकल स्टाफ भी रोटेशन में कोविड वार्ड में मरीजों को सेवाएं देंगे। अभी वार्ड में पीजी और एमबीबीएस डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। इक्का दुक्का सीनियर डॉक्टर ही मरीजों…

Read More

लापरवाही : बसों में सैनिटाइजेशन का काम बंद, सवारियों को संक्रमण का खतरा

लापरवाही : बसों में सैनिटाइजेशन का काम बंद, सवारियों को संक्रमण का खतरा

शिमला कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बस में सफर कर रहीं सवारियों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। प्रबंधन की लापरवाही की वजह से राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में लोकल और लंबे रूट पर दौड़ रहीं बसों की सैनिटाइजेशन पिछले 4 महीनों से बंद है। यही नहीं, बसों में 50 फीसदी सवारियां बिठाने के निर्देश भी नहीं माने जा रहे। बीते दिनों शिमला शहर में कोरोना पॉजिटिव हुए लोग बसों में सफर के दौरान संक्रमित हुए थे। दरअसल लॉकडाउन के बाद एक जून से बसों…

Read More