विदेशी प्रतिनिधियों का दल, जायजा लेने आज घाटी पहुंचेगा

विदेशी प्रतिनिधियों का दल, जायजा लेने आज घाटी पहुंचेगा

नई दिल्ली कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनावों के बाद यूरोप और अफ्रीका के प्रतिनिधियों का एक दल आज दो दिवसीय दौरे पर घाटी पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जम्मू में उपराज्यपाल से भी मुलाकात करेगा। इस दल में राजनयिकों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान यह प्रतिनिधि मंडल 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 की समाप्ति और राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेगा।…

Read More

सात शहरों में सस्ती दरों पर मिलेंगे किराए के मकान

सात शहरों में सस्ती दरों पर मिलेंगे किराए के मकान

देहरादून केंद्र सरकार की अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना प्रदेश में लागू देहरादून सहित सात शहरों का हुआ चयन, 600 से ज्यादा सरकारी आवास का चयन संबंधित शहरों के निगम और निकाय लेंगे किराए पर अंतिम फैसला अब रोजगार के लिए घर छोड़कर दूसरे शहरों में प्रवास कर रहे लोगों के लिए सरकार सस्ते किराए के मकान लेकर आ रही है। केंद्र की अर्फोडेबल रेंटल हाउसिंग योजना उत्तराखंड में लागू कर दी गई है। शहरी विकास निदेशालय ने इस योजना के तहत उत्तराखंड के सात शहरों का चयन किया है,…

Read More

इंसान ही नहीं कुत्ते-बंदर भी मरेंगे भूखे : राकेश टिकैत

इंसान ही नहीं कुत्ते-बंदर भी  मरेंगे भूखे : राकेश टिकैत

रोहतक (हरियाणा) कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान नेताओं की महापंचायत का सिलसिला लगातार जारी है। जींद, बहादुरगढ़, कुंडली और इंद्री के बाद मंगलवार को रोहतक के सांपला में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। सांपला स्थित सर छोटूराम स्मारक में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, हरियाणा भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई नेता पहुंचे। किसान नेताओं ने मंच पर एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर किसानों का अभिवादन किया। कृषि के 18 विभागों को जोड़कर ही हो सकता है किसानों का भला…

Read More

जंगली जानवर हो रहे हैं कुपोषण का शिकार, गर्भधारण की समस्या

जंगली जानवर हो रहे हैं कुपोषण का शिकार, गर्भधारण की समस्या

चंडीगढ़ पंजाब के जंगली जानवर कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। इस कारण करीब 70 फीसदी मादाएं गर्भ धारण नहीं कर पा रही हैं। जानवर पौष्टिक आहार की तलाश में खेतों की ओर रुख कर रहे हैं। विभाग की रिसर्च में नर जानवरों के शुक्राणु कमजोर हो रहे हैं जबकि मादा जानवरों के अंडाणु भी मजबूत नहीं हैं। जो आबादी बढ़ रही है वह संख्या काफी कम हो गई है। यह भविष्य के खतरे को दर्शा रहा है। बारिश का न होना और फलदार वृझों की कमी के कारण इन…

Read More

महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

शिमला उत्तराखंड के हरिद्वार में 27 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 25 विशेष बसें चलाएगा। ये बसें 25 फरवरी से सभी जिलों से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी फिलहाल प्रदेश भर से हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए 32 बसें चला रहा है।  परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि विशेष बसें चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मेले में जाने वाले…

Read More

भाजपा का महामंथन, जेपी नड्डा समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

भाजपा का महामंथन, जेपी नड्डा समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

धर्मशाला धर्मशाला में बुधवार से तीन दिन तक भाजपा 2022 में मिशन रिपीट के लिए महामंथन करेगी। मिशन रिपीट के लिए महामंथन करने खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। महामंथन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे। महामंथन में मिशन रिपीट के साथ फतेहुपर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव, प्रदेश के चारों नगर निगमों के चुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा होगी। धर्मशाला के पास एक होटल में बुधवार से शुरू होने जा…

Read More

प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 584 टीजीटी, इसी सप्ताह आएगा बैचवाइज भर्ती परिणाम

प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 584 टीजीटी, इसी सप्ताह आएगा बैचवाइज भर्ती परिणाम

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 584 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। टीजीटी के 584 पदों पर इसी सप्ताह बैचवाइज भर्ती का परिणाम जारी होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नियुक्तियों की मंजूरी को शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेज दी है। संभावित है कि मार्च में शिक्षकों की नियुक्तियां हो जाएंगी। चयनित होने वाले टीजीटी को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इन्हें 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के चलते बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2020 में रुक गई थी। लॉकडाउन…

Read More

फर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले तीन निदेशक गिरफ्तार, 29 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी

फर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले तीन निदेशक गिरफ्तार, 29 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी

शिमला 265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइलेट के नाम पर चल रहे नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने निदेशकों के घरों समेत अन्य पांच ठिकानों पर दबिश देकर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षण संस्थानों के निदेशक कृष्ण कुमार, राजदीप सिंह और बबिता राज्टा शामिल हैं। बबिता राज्टा मुख्य आरोपी अरविंद राज्टा की पत्नी है।  आरोप है कि इन्होंने प्रदेश में फर्जी संस्थान खोलकर करीब 29 करोड़ की विभिन्न…

Read More

टूलकिट मामले में नए-नए खुलासे आईएसआई से जुड़े भजन सिंह और पीटर फ्रेडरिक के नाम भी आए सामने

टूलकिट मामले में नए-नए खुलासे आईएसआई से जुड़े भजन सिंह और पीटर फ्रेडरिक के नाम भी आए सामने

नई दिल्ली टूलकिट मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को जांच के दौरान आईएसआई से जुड़े भजन सिंह भिंडर उर्फ इकबाल चौधरी और पीटर फ्रेडरिक के नाम भी सामने आए। जांच के दौरान पुलिस को टूलकिट लिस्ट में इन दोनों के नाम मिले हैं। कहीं ऐसा तो नहीं इस पूरी मुहीम के लिए आईएसआई की ओर से फंडिंग भी हुई, इन सबकी पड़ताल की जा रही है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निकिता और शांतनु की गिरफ्तारी के…

Read More

रेल रोको आंदोलन : सिर्फ स्टेशन पर ही रोकेंगे, यात्रियों को कराएंगे चाय नश्ता : राकेश टिकैत

रेल रोको आंदोलन : सिर्फ स्टेशन पर ही रोकेंगे, यात्रियों को कराएंगे चाय नश्ता : राकेश टिकैत

साहिबाबाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन की रणनीति को लेकर देर रात media से बातचीत की। टिकैत ने कहा कि दिन में 12 बजे से चार बजे तक रेल रोको कार्यक्रम चलेगा। किसान बीच रास्ते में रेल नहीं रोकेंगे, स्टेशन पर ही तीन चार-घंटे के लिए रेल रोकी जाएगी।  किसान इंजन पर फूल चढ़ाकर रेल रोकेंगे और यात्रियों को चाय नश्ता कराएंगे। इस दौरान यात्रियों को देश में बढ़ रही महंगाई और अन्नदाताओं की समस्याओं से अवगत कराएंगे। किसान सरकार को यह…

Read More