नई दिल्ली उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से जारी सियासी बवंडर के कारण उत्पन्न सस्पेंस को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल खत्म कर दिया है। राज्य में फिलहाल न तो कोई नेतृत्व परिवर्तन होगा और न ही मंगलवार को विधायक दल की बैठक ही बुलाई जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने इस मुद्दे पर गहन मंथन के बाद फैसला करने और मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये विवाद को खत्म करने का विकल्प भी आजमाने का संकेत दिया है। राज्य में जारी सियासी उठापटक पर राजधानी में दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। केंद्रीय…
Read MoreCategory: National News
श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 100 बसें, लगाए गए कुंभ के स्टीकर
हरिद्वार महाकुंभ मेले में यात्रियों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शटल सेवा में 100 बसों का हरिद्वार डिपो संचालन करेगा। प्रदेश के अलग-अलग डिपो से करीब 100 बसों का बेड़ा हरिद्वार पहुंच गया है। बसें मेला क्षेत्र और देहात इलाकों में 50 किलोमीटर की परिधि में चलाई जाएंगी। महाकुंभ में मेला क्षेत्र में आटो, निजी वाहनों के संचालन पर रोक होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल बस सेवा संचालित हो रही है। बसों का संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार डिपो द्वारा…
Read Moreविधानसभा में कृषि कानूनों पर जमकर हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष भिड़े
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा में सोमवार को भी नए कृषि कानूनों पर माहौल गरमाया रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। कांग्रेस के गंभीर आरोपों पर सरकार के मंत्रियों ने पलटवार किया। सरकार ने दिल्ली बॉर्डर पर हुईं किसानों की मौत का ब्योरा सदन पटल पर रखा। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस के मुख्य सचेतक बीबी बत्रा ने एक बार फिर एपीएमसी अधिनियम में संशोधन के लिए लाए गए निजी विधेयक को रद्द करने का मुद्दा उठाया। इस पर स्पीकर ने उन्हें बार-बार यह मुद्दा न उठाने को…
Read Moreसौगातों के चक्कर में सरकार ने पेश किया घाटे का बजट
चंडीगढ़ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए 8622 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का बजट पेश किया। हालांकि खुद वित्त मंत्री का कहना है कि अगर इस साल सरकारी मुलाजिमों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मजबूरी न होती तो नया बजट सरप्लस राजस्व वाला होता। वित्त मंत्री ने बजट में वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए 9000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वैसे वर्ष 2020-21 के बजट में राजस्व घाटा 20730 करोड़ रुपये रहा था,…
Read Moreकुर्सी पर 25 किo मीo उठा सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला
न्यूली (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मरोड़ गांव में सोमवार को पेट दर्द से कराह रही एक महिला को ग्रामीण कुर्सी पर उठाकर 25 किलोमीटर दूर सड़क तक लाए। इसके बाद यहां से 13 किलोमीटर दूर सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महिला का दस दिन पहले ही प्रसव हुआ है। अब उसे सैंज में क्वार्टर में रखा गया है। रविवार रात…
Read Moreईडी निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की कर सकता है जांच
शिमला हिमाचल प्रदेश के कई निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर सकता है। फीस की राशि के दुरुपयोग पर राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मामलों की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा है। आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को भी पत्र लिखकर सभी निजी संस्थानों का ऑडिट करवाने की सिफारिश की है। इन संस्थानों पर विद्यार्थियों से ली गई फीस का व्यावसायिक इस्तेमाल करने का आरोप है। नियमानुसार फीस को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आयोग…
Read Moreहैरिटेज रेलवे ट्रैक कालका-शिमला पर लग्जरी रेल मोटरकार चलाने की योजना
शिमला कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर लग्जरी रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की तैयारी है। अंबाला मंडल ने मुख्यालय से रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की मंजूरी मांगी है। इसी हफ्ते मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने इसकी पुष्टि की है। कालका और शिमला के बीच 14 सीटर रेल मोटरकार चलाने की योजना है। यह गाड़ी चार घंटे में कालका और शिमला के बीच की दूरी तय करेगी, जबकि अन्य गाड़ियों में यह सफर करीब पांच घंटों में तय होता…
Read Moreवित्त विधेयक और अनुदान मांगों को पारित कराने पर सरकार की नजर
नई दिल्ली संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यह चरण आठ अप्रैल तक चलेगा। दूसरे चरण में मोदी सरकार का मुख्य ध्यान वित्त विधेयक और साल 2021-22 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पास कराने पर होगा। इसके अलावा सरकार ने कई विधेयकों को भी इस सत्र में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें पेंशन निधि नियामक व विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना और विकास…
Read Moreवाहनों की कीमतों में आएगी 40 फीसदी की कमी, प्रदूषण फैलाने वाले पुरानी गाड़ियों पर हरित कर
नई दिल्ली केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि पुरानी गाड़ी बेचकर नया वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। यदि वे अपना पुराना वाहन सरकार की वाहन कबाड़ नीति के तहत बेच देते हैं तो उन्हें नया वाहन खरीदने पर वाहन निर्माताओं की ओर से पांच फीसदी की छूट मिलेगी। केंद्र ने स्वैच्छिक वाहन कबाड़ नीति का एलान आम बजट 2021-22 में किया था। इसके अनुसार, निजी वाहनों को 20 साल और वाणिज्यिक वाहनों को 15 साल बाद फिटनेस परीक्षण कराना आवश्यक होगा।…
Read Moreकुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर किसानों पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली/सोनीपत कृषि कानूनों के खिलाफ 102 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने कई बार पुलिस की सख्ती और स्थानीय लोगों का विरोध झेला है, लेकिन कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर रविवार देर रात जो हुआ उससे किसान खासे दहशत में हैं। दरअसल कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर देर रात किसानों पर फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार किसानों पर तीन राउंड फायरिंग की गई। प्रदर्शनकारी किसानों पर चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में पहुंचे कुछ युवकों ने फायरिंग करते हुए कहा कि…
Read More