रोहतक/सोनीपत/बहादुरगढ़/चंडीगढ़ तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग के लिए बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान अब पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों को धरनास्थल पर बुलाने में जुटे हैं। इस तरह बॉर्डर पर चल रहे धरना स्थलों पर भीड़ बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, किसान प्रतिरोध सप्ताह भी मना रहे हैं। किसानों व अन्य लोगों को कृषि कानूनों के नुकसान के बारे में बताकर सरकार का विरोध करने की अपील की जा रही है। उधर, पंजाब से किसानों ने एक बार फिर दिल्ली बॉर्डर की ओर…
Read MoreCategory: National News
ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए कैप्टन ने केंद्र को लिखा पत्र
चंडीगढ़ कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्य के लिए निर्विघ्न ऑक्सीजन सप्लाई की मांग की। उन्होंने ऑक्सीजन के पंजाब के कोटे को चंडीगढ़ के साथ जोड़ने पर भी आपत्ति जताई है। सीएम ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने रोजाना के आधार पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की सप्लाई करने वालों द्वारा निर्विघ्न ऑक्सीजन मुहैया करवाने के अनुरोध पर तुरंत विचार…
Read Moreप्रदेश के सभी डिपो में आंखें स्कैन कर आवंटित होगा राशन
शिमला हिमाचल प्रदेश के सभी डिपो में सस्ता राशन देने के लिए लगाई गई पॉस मशीनों को कोरोना के चलते हटाया जा रहा है। इनके स्थान पर आंखें स्कैन कर राशन आवंटित करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही हैं। ऐसी व्यवस्था करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को जल्द योजना सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए थे। वीरवार को विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का मानना है कि यह मशीन…
Read Moreविवि से फर्जी डिग्री लेकर सरकारी नौकरी पाने वालों की होगी छुट्टी
शिमला मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) से फर्जी डिग्री लेकर हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियां हथियाने वालों की छुट्टी होने वाली है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पत्र लिखकर फर्जी डिग्रियों की जांच करने की मंजूरी मांगी है। सरकार अगर आयोग को जांच की मंजूरी देती है तो एमबीयू से डिग्री लेने वालों का आंकड़ा जुटाकर विभिन्न विभागों से इस बाबत जानकारी ली जाएगी। विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि सरकार के विभिन्न विभागों में एमबीयू से शिक्षा…
Read Moreराज्य आपदा प्रबंधन सेल के नए आदेश आज से पूरे प्रदेश में लागू
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम जयराम ठाकुर की घोषणा के बाद राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी बंदिशों के नए आदेश वीरवार से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगे। इसके तहत शादी व अंतिम संस्कारों में सिर्फ पचास लोग ही शिरकत कर सकेंगे। इसके अलावा सभी तरह के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा। वहीं, फल, सब्जी, दूध और दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर अन्य सभी तरह की…
Read Moreलॉकडाउन, जानें किसे मिलेगी छूट और किस पर है पूर्ण पाबंदी
नई दिल्ली कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों से दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के मकसद से दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। सोमवार रात 10:00 बजे से लागू बंदिशें अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेंगी। इस बीच आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है। वहीं, शादियों के लिए ई-पास जारी होंगे। इसका फैसला सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में लिया गया। जानिए इस…
Read Moreबिगड़ी व्यवस्था: एम्स में ओपीडी बंद, सफदरजंग में ऑक्सीजन न होने की वजह से ऑपरेशन पर रोक
नई दिल्ली कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों की व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवा बंद कर दी है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते पहले से तय सभी ऑपरेशन रद्द कर दिए हैं। एम्स प्रबंधन ने इससे पहले ऑफलाइन ओपीडी को बंद किया था। साथ ही यहां ऑपरेशन दो सप्ताह से बंद हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स प्रबंधन ने फैसला लिया है कि ओपीडी और पहले से तय सभी प्रकार के ऑपरेशन फिलहाल रोकना जरूरी है। सभी विभागों को…
Read Moreपेशकश: गुरुद्वारों के हॉल सरकार बना ले क्वारंटीन सेंटर, भूखों को खाना पहुंचाने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कोरोना लाकडाउन को देखते हुए दिल्ली सरकार को बाला साहिब अस्पताल में 40 बेड को कोरोना केयर सेंटर बनाने की पेशकश की है। साथ ही गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर में गुरु अर्जन देव सराय, गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल व अन्य बड़े हॉलों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील करने को कहा है। कमेटी ने सरकार को हर संभव सयहोग देने को भी कहा है। यह भी कहा है कि बाला साहिब अस्पताल के ऐसे कोरोना केयर सेंटर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी…
Read Moreकोरोना: सोमवार को 2160 नए संक्रमित मिले, 24 मरीजों की हुई मौत
देहरादून उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज सोमवार को कुछ राहत मिली, लेकिन मृतक मरीजों की संख्या बढ़ी है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 2160 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 24 मरीजों की मौत हुई। आज 532 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 18864 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 26 हजार 193 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख दो हजार 899 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देहरादून में कोरोना का सितम:…
Read Moreयूपी में बढ़ते कोविड संक्रमण पर मोदी ने की सीएम योगी से बात
लखनऊ यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण व आम लोगों की बढ़ती नाराजगी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति, कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों तथा प्राइवेट पैथलॉजी में कोविड जांच न कराए जाने की अनुमति दिए जाने संबंधी आरोपों को लेकर जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ यूपी से सांसद हैं बल्कि उनकी सरकार में सबसे मजबूत हिस्सेदारी यूपी की है। कोविड संक्रमण को लेकर प्रदेश की…
Read More