पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चार अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार, 21 लग्जरी कारें बरामद

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चार अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार, 21 लग्जरी कारें बरामद

मोहाली (पंजाब) पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के ऐसे चार शातिरों को दबोचा है, जिनके निशाने पर लग्जरी गाड़ियां होती थीं। इनके पास से 21 कारें बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रामजीत सिंह, चनप्रीत सिंह उर्फ चन्नी, गिरीश बैंबी उर्फ गैरी निवासी भिंखीपिंड जिला तरनतारन व मनिंदर सिंह निवासी गांव कलस जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी  पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा व यूपी में वाहन चुराते थे। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। एसपी (जांच)…

Read More

बिजली पर बवाल: आज आप घेरेगी अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस

बिजली पर बवाल: आज आप घेरेगी अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस

चंडीगढ़ भीषण गर्मी में बिजली न मिलने के कारण पंजाब के लोग घरों से निकलकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं और केवल एक व्यक्ति अपने घर में बैठा आनंद ले रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी ने यह बात कही।  आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि आप तीन जुलाई को सुबह 11 बजे कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस का घेराव करेगी और वहां का मीटर चेक करके पता लगाएंगे कि यहां कितने घंटे बिजली का…

Read More

फीस और अन्य मामलों निदेशालय को मिले सुझाव

फीस और अन्य मामलों निदेशालय को मिले सुझाव

शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों ने वार्षिक फीस में छह से दस फीसदी की बढ़ोतरी करने की मांग की है। राज्य के बड़े कान्वेंट स्कूलों ने गुणात्मक शिक्षा देने की बात कहते हुए अपनी फीस को जायज ठहराया है। कान्वेंट स्कूलों ने कड़े शब्दों में लिखा है कि सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा नहीं मिलने के चलते ही अभिभावक निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं। निजी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में स्कूल फीस भी उसी स्तर पर तय होती है। अभिभावकों ने जनरल हाउस…

Read More

अगस्त के तीसरे सप्ताह में हो सकता है मानसून सत्र

अगस्त के तीसरे सप्ताह में हो सकता है मानसून सत्र

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश सरकार को अगस्त के तीसरे और चौथे हफ्ते में आयोजित कराने की सिफारिश की है। चूंकि, बजट सत्र में बैठकें कम हुई हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार आठ से दस बैठकों का आयोजन किया जा सकता है। फिलहाल, अभी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कार्यालय मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि अगली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा कर निर्णय लिया जा सकता है।…

Read More

पेट्रोल के 100 के पार, लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू

पेट्रोल के 100 के पार, लोगों में आक्रोश बढ़ना शुरू

शिमला हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा पंप में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंचने के बाद अब राजधानी शिमला में भी महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजधानी के पंपों में पावर पेट्रोल 100.25 रुपये प्रतिलीटर बिका। सामान्य पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल के दामों में 0.33 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। चंबा में पावर पेट्रोल 100. 32 रुपये लीटर बिका, वहीं बिलासपुर में भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंच गए। हालांकि, डीजल के दाम शुक्रवार को नहीं बढ़े। डीजल…

Read More

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 66 अंक नीचे सेंसेक्स

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 66 अंक नीचे सेंसेक्स

नई दिल्ली आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.95 अंक (0.13 फीसदी) नीचे 52,482.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.95 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 15,721.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.59 अंक या 1.10 फीसदी के लाभ में रहा।  दिग्गज शेयरों का हाल दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज…

Read More

अनलॉक : आज से पर्यटकों के लिए खुले देहरादून, ऋषिकेश और नैनीताल के ये पर्यटक स्थल

अनलॉक : आज से पर्यटकों के लिए खुले देहरादून, ऋषिकेश और नैनीताल के ये पर्यटक स्थल

देहरादून ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी की भावातीन चौरासी कुटिया बुधवार से पर्यटकों के लिए खुल गई है। कोरोना कर्फ्यू के चलते बीते दो महीने से बंद चौरासी कुटिया को खोलने के लिए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरीरेंज के अधिकारी धीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बुधवार से पर्यटक चौरासी कुटिया का दीदार कर सकेंगे। गौहरी रेंज अधिकारी ने बताया कि चौरासी कुटिया में पर्यटक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही प्रवेश करेंगे। जिसमें…

Read More

परिसीमन आयोग की दिल्ली में आज बैठक, तैयार होगा परामर्श का खाका

परिसीमन आयोग की दिल्ली में आज बैठक, तैयार होगा परामर्श का खाका

जम्मू परिसीमन आयोग की बैठक आज बुलाई गई है। आयोग की अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना देसाई की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आयोग के एसोसिएट सदस्यों के रूप में नामित सांसदों के साथ बैठक की तारीख तय की जाएगी। साथ ही विभिन्न पार्टियों के साथ परामर्श का खाका भी तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 जून को हुई सर्वदलीय बैठक में परिसीमन प्रक्रिया को जल्द से जल्द कराने पर जोर दिया था ताकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जा सकें।  बुधवार को होने वाली बैठक में…

Read More

जमीन पर नाकामी से बौखलाए आतंकियों की आसमान से हमलों की साजिश

जमीन पर नाकामी से बौखलाए आतंकियों की आसमान से हमलों की साजिश

जम्मू पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू में आतंकी हमले करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुई है। सीमा पार से घुसपैठ करके आने वाले आतंकी किसी हमले को अंजाम नहीं दे पा रहे। इससे बौखलाकर अब पाकिस्तानी सेना और आईएसआई आसमान से हमलों की साजिश रच रही है। यही एक कारण है कि जम्मू में पहले वायुसेना स्टेशन पर हमला हुआ और इसके बाद लगातार ड्रोन गतिविधियां सैन्य ठिकानों पर देखी जा रही हैं।  पिछले तीन साल का रिकार्ड देखा जाए तो आतंकी एक भी हमले में…

Read More

सरकार के लिए वैक्सीन तैयार कर रहे किसान, पहली डोज दी पश्चिम बंगाल में, अब दूसरी देंगे यूपी में : योगेंद्र यादव

सरकार के लिए वैक्सीन तैयार कर रहे किसान, पहली डोज दी पश्चिम बंगाल में, अब दूसरी देंगे यूपी में : योगेंद्र यादव

भिवानी (हरियाणा) सरकार जहां नागरिकों को कोरोना संक्रमण की डोज दे रही है, वही दूसरी ओर किसानों ने सरकार के लिए विशेष डोज तैयार की है। जिसका पहला टीका पश्चिम बंगाल के चुनाव में लगाया जा चुका है और अब दूसरा टीका उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में लगाने की तैयारी कर ली है। यह बात कितलाना टोल पर मंगलवार को आयोजित सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कही। महापंचायत की अध्यक्षता दादरी से निर्दलीय विधायक और सांगवान चालीस खाप के प्रधान…

Read More