चंडीगढ़ पंजाब में रजिस्ट्री पर एनओसी की बाध्यता खत्म करने के फैसले पर पंजाब सरकार बैकफुट पर आ गई है। मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचने के बाद सरकार ने अब रजिस्ट्री में एनओसी को जरूरी कर दिया है। सरकार ने यह फैसला लागू कर दिया है। अब प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की बढ़ती संख्या पर विराम लग जाएगा। पंजाब में अवैध कॉलोनियों की बिना एनओसी के रजिस्ट्री किए जाने की अनुमति वाली पंजाब सरकार की 12 दिसंबर 2019 की नोटिफिकेशन को जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई थी।…
Read MoreCategory: National News
पहली से 12वीं कक्षा के सभी विषय ऑनलाइन देख सकेंगे विद्यार्थी
सोलन कोविड के बीच हिमाचल में पहली से जमा दो तक के विषयों की जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। इसमें हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सभी विषय शामिल किए गए हैं। एससीईआरटी सोलन ने दीक्षा पोर्टल अपलोड कर दिया है। विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अलग से पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। इसके लिए अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यार्थियों और अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से जोडने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली से जमा दो तक के विषयों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य…
Read Moreरेड लव सेब की बाजार में बड़ी छलांग, 500 रुपये किलो बिका
शिमला आकार में छोटे और स्वाद में खट्टे रेड लव प्रजाति के सेब ने बाजार में बड़ी छलांग लगाई है। सेब 500 रुपये किलो बिका है। यह इस प्रजाति के रिकॉर्ड दाम बताए जा रहे हैं। शिमला जिले के रोहड़ू के स्वीट आर्चर्ड बराल के रेड लव सेब की आधा किलो की पैकिंग को सोलन के कारोबारी ने 250 रुपये में खरीदा। प्रयोग के तौर पर पहली बार बागवान ने सेब की आधा किलो की पैकिंग को बाजार में उतारा। आकार में छोटा और स्वाद में खट्टा होने के बावजूद स्वास्थ्य…
Read Moreन तो बिकेंगे चाय बागवान, न ही लैंड यूज बदलेगा, विधानसभा में विधेयक पेश
शिमला हिमाचल प्रदेश में न तो गैर कृषि और अन्य कार्यों के लिए चाय के बगीचे बिकेंगे और न ही लैंड यूज बदलेगा। अब सरकार की अनुमति से भी ऐसा नहीं हो सकेगा। सरकार अपनी ही शक्तियां खत्म करने जा रही है। राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने इस संबंध में मंगलवार को सदन में एक विधेयक पेश किया। इसे आगामी दिनों में इसी सत्र में पारित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में पालमपुर, बैजनाथ और जोगिंद्रनगर में चाय के बागान हैं। बुधवार को राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सदन में हिमाचल प्रदेश…
Read Moreबिल गेट्स, मुकेश अंबानी और अन्य इस अमेरिकी ऊर्जा भंडारण फर्म में करेंगे 14.4 करोड डॉलर का निवेश
नई दिल्ली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (RNESL) ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स में स्थित एक ऊर्जा भंडारण कंपनी अंबरी इंक (Ambri Inc) में 4.23 करोड़ शेयर हासिल करने के लिए पांच करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है। रणनीतिक निवेशक पॉलसन एंड कंपनी इंक और बिल गेट्स समेत कुछ अन्य निवेशकों के साथ अंबरी इंक में 14.4 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। रिलायंस को ऐसे मिलेगी मदद आरआईएल ने एक बयान में कहा कि, ‘निवेश से कंपनी को…
Read Moreघूस लेकर भी नहीं छोड़ा तो सिपाही से भिड़ी महिला, वीडियो वायरल होने पर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
लखनऊ वीडियो में कुर्सी पर बैठा हुआ सिपाही 40 हजार रुपये किसको दिए गए यह महिला को बता रहा है। मामले को संज्ञात में लेते हुए लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने मामले की जांच एडीसीपी दक्षिणी को सौंपी है। यूपी की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात सिपाही पर 40 हजार रुपये रिश्वत देने का आरोप एक महिला ने लगाया। सिपाही की बात-चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुर्सी पर बैठा हुआ सिपाही 40 हजार रुपये किसको दिए…
Read Moreआतंकियों के कई मददगार पकड़े जा चुके, कई अभी भी सक्रिय
जम्मू किश्तवाड़ के दच्छन से दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियाें ने लंबे अरसे से सक्रिय मोहम्मद अमीन सरूरी की तलाश तेज कर दी है। सरूरी किश्तवाड़ समेत चिनाब घाटी क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की फिराक में है। डीआईजी उदय भास्कर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले क्षेत्र को दहलाने की साजिश थी। तीन दशक से किश्तवाड़ में आतंकी मोहमद अमीन सरूरी अभी भी सक्रिय है, जिसकी तलाश जारी है। उसे जल्द ही या तो पकड़ लिया जाएगा और ढेर कर दिया…
Read Moreफेसलेस सेवाओं का शुभारंभ कल: घर बैठे मिलेंगी परिवहन विभाग की सेवाएं
नई दिल्ली परिवहन विभाग की फेसलेस सेवाओं का मुख्यमंत्री 11 अगस्त को शुभारंभ करेंगे। इस सुविधा की शुरुआत से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सहित वाहनों से संबंधित दस्तावेज के लिए आवेदकों को मोटर लाइसेंसिंग दफ्तर (एमएलओ) में जाने की जरूरत नहीं होगी। इस पहल से आवेदकों को वाहनों का पंजीकरण प्रमाण पत्र, लर्निंग लाइसेंस सहित कई दस्तावेज ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। फिटनेस टेस्ट और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उन्हें दफ्तर जाना होगा। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि फेसलेस सेवाओं की शुरुआत से दफ्तरों में न तो भीड़ होगी…
Read Moreपाक की नापाक हरकत: ड्रोन से अमृतसर में गिराए हथियार, हैंड ग्रेनेड, 100 से ज्यादा कारतूस व टिफिन बम
चंडीगढ़ स्वतंत्रता दिवस के पहले पाकिस्तान द्वारा भारत में अस्थिरता फैलाने की पूरी कोशिश की जा रही है। आतंकियों की मदद के लिए वह सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन के माध्यम से हथियार और बम भेजने का काम कर रहा है। अमृतसर के पास के एक गांव से भी पुलिस ने टिफिन बम समेत हथियारों की बड़ी खेप बरामद की। पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव डालेके के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त तलाशी अभियान में…
Read Moreदेश का पहला मामला: 42 विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर डीसी तलब, लापरवाही बरतने पर समन जारी
मोहाली मोहाली जिले के एक स्कूल में 42 विद्यार्थियों के कोरोना केस मिलने के कारण डीसी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 10 अगस्त को पेश होने का समन जारी किया है। इससे पहले मोहाली के डीसी को मामले की जांच के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद तीन बार रिमाइंडर भी जारी किए गए। डीसी ने जो जांच रिपोर्ट भेजी आयोग उससे संतुष्ट नहीं था। लिहाजा अब डीसी को आयोग ने पेश होने के लिए समन जारी किया है। यह देश का पहला मामला है जहां…
Read More