जम्मू सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था। सेना ने पाकिस्तान से कहा- सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को…
Read MoreCategory: National News
हवा बहुत खराब श्रेणी में, ठंड और कोहरे के चलते लोग परेशान
दिल्ली राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते नजर आए। उधर, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में (381) दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए दिल्ली में लोग रैन बसेरे में भी रह रहे हैं। जिसके केयर टेकर ने बताया कि यहां यूपी, बंगाल से लोग आए हुए हैं। सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। दो वक्त का भोजन, मेडिकल और चाय की व्यवस्था भी की गई है।
Read Moreभाजपा के विरोध के कारण दिल्ली में भीषण जाम, जानिए कहां-कहां है परेशानी और कैसे बचें
नई दिल्ली लंबे वीकेंड के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोग जब अपने काम पर लौटने के लिए सड़कों पर उतरे तो सुबह से ही उन्हें भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते मेट्रो और बसों में सीट न मिलने लंबी लाइनों की समस्या से जूझ रही दिल्ली हफ्ते के पहले दिन ही शहरभर में लगे ट्रैफिक से बेहाल है। लंबे वीकेंड के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोग जब अपने काम पर लौटने के लिए सड़कों पर उतरे तो सुबह से ही उन्हें…
Read Moreकांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक आज दिल्ली में, तमाम दिग्गज नेता लेंगे भाग
देहरादून उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता भी भाग लेंगे। 45 दावेदारों के नाम हैं फाइनल कांग्रेस पार्टी में उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच सौ से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। इससे पूर्व 29 और 30 दिसंबर, 2021 को बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस…
Read Moreविज ने केंद्र से मांगी 10 लाख कोवाक्सिन की डोज, आज से 15.40 लाख किशोरों काे टीकाकरण
चंडीगढ़ हरियाणा में 15 से 18 आयु वर्ग के 15.40 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोनारोधी वैक्सीन लगेगी। अभी 8 लाख से ज्यादा कोवाक्सीन और 31 लाख से ज्यादा कोविशील्ड उपलब्ध है। केंद्र से कोवाक्सीन की 10 लाख खुराक और मांगी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को राज्यों के साथ कोविड और वैक्सीनेशन पर समीक्षा बैठक की। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जुड़े। विज ने कहा…
Read Moreहत्याकांड का खुला राज: बहू ने ली सास-ससुर की जान, घर में शव जलाए, वजह जान हर कोई हैरान
होशियारपुर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव जाजा में एक एनआरआई की पत्नी ने संबंधों में रोड़ा बनने पर अपने कथित प्रेमी एक ग्रंथी के साथ मिल गला घोट और चाकू मारकर अपने सास-ससुर की हत्या करने के बाद शवों को आग लगा दी। आरोपी महिला ने मामले को लूट और हत्या का रंग देने की कोशिश की लेकिन पुलिस जांच के दौरान मामला साफ हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बहू और उसके प्रेमी ग्रंथी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक…
Read Moreआम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं सूची
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपने पांच उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। दो दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया को मजीठा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। अमृतसर सेंट्रल से डॉ.अजय गुप्ता को टिकट दी गई है। पार्टी ने तरनतारन से डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, जालंधर कैंट से सुरिंदर सिंह सोढ़ी और मलोट से डॉ. बलजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है। 101 उम्मीदवारों के नामों की कर चुकी है घोषणा आप अपने उम्मीदवारों…
Read Moreसीएम-गवर्नर विवाद: गलत जानकारी के कारण रोकी गई फाइल, छह सवालों के मांगे हैं जवाब
चंडीगढ़ पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुलाजिमों को पक्का करने की फाइल को रोके जाने के पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। राज्यपाल ने कहा है कि एक जनवरी को मुख्यमंत्री की ओर से दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत है। संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के विधेयक पर छह सवालों के स्पष्टीकरण मांगने के साथ फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को लौटा दी थी। जवाब आने के बाद ही फाइल पर अगली कार्यवाही हो सकेगी। चन्नी ने दी थी…
Read More6 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान, 4 और 5 को येलो अलर्ट
शिमला हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। चार और पांच जनवरी को येलो अलर्ट का पूर्वानुमान है। मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश और बर्फबारी हुई तो किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी। राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक स्थलों में रविवार को मौसम साफ रहा और बाजारों में सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही। प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान कल्पा 2.2, केंलाग 10.0, शिमला 15.3, सुंदरनगर…
Read Moreस्कूलों में 3.50 लाख बच्चों का आज से होगा कोविड टीकाकरण
शिमला हिमाचल प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 से 18 साल तक के 3.50 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोना वैक्सीन लगेगी। सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक प्रदेश के 2797 स्कूलों में वैक्सीनेशन होगी। स्वास्थ्य विभाग के सेंटर में दो हेल्थ वर्कर और शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे। सरकार ने 15 जनवरी तक किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। किशोर कहीं भी नजदीकी स्कूलों में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे तक छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही…
Read More