शिमला हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा निदेशालय के सहायक ड्रग कंट्रोलर रहे कपिल धीमान पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे धीमान के खिलाफ धन शोधन कानून के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने 2.07 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अटैच कर ली है। सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने यह कार्रवाई धीमान द्वारा काले धन के जरिये अर्जित की गई संपत्तियों की जानकारी के आधार पर की है। जांच एजेंसी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें से कुछ संपत्तियां हरियाणा के पंचकुला में…
Read MoreCategory: National News
शिक्षा बोर्ड का फैसला: अब वोकेशनल अध्यापक करेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
धर्मशाला वोकेशनल विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब स्कूलों में तैनात वोकेशनल अध्यापक भी कर सकेंगे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला मूल्यांकन के लिए निर्धारित नियम के अनुसार अध्यापन अनुभव प्राप्त अध्यापक न मिलने पर लिया है। प्रदेश के स्कूलों में हर वर्ष नए वोकेशनल विषय शुरू किए जा रहे हैं। इन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाने के लिए रखी गई करीब 10 वर्ष अनुभव की शर्त पूरी नहीं हो रही थी। ऐसे कई विषय हैं, जिन्हें शुरू हुए अभी दो से तीन साल ही…
Read Moreअटल टनल रोहतांग : 15 महीने में 17 लाख सैलानियों ने देखी
कुल्लू सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर बनी नौ किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग देशभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। कुल्लू-मनाली पहुंचने वाला हर सैलानी टनल देखना चाहता है। आधुनिक तकनीक से बनी अटल टनल देखने के लिए 15 माह में करीब 17 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। 2021 की बात की जाए तो साल के आखिरी माह दिसंबर में रिकॉर्ड करीब तीन लाख पर्यटक मनाली पहुंचे। अक्तूबर 2020 से दिसंबर 2021 तक पौने 18.74 लाख से अधिक पर्यटक मनाली पहुंचे। दिसंबर में रिकॉर्ड करीब तीन लाख पर्यटक…
Read Moreमाहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटें अधिकारी, आतंकी मददगारों का नेटवर्क करें ध्वस्त : आईजी
श्रीनगर कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार अधिकारियों से कहा है कि वे कश्मीर घाटी का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटें। आईजी मंगलवार को गणतंत्र दिवस से पहले घाटी में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। कश्मीर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य कश्मीर के डीआईजी और श्रीनगर एसएसएसपी के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से गणतंत्र दिवस के आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के भी…
Read Moreजिले में नौ और माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, धारा 144 लागू, कश्मीर में भी लगातार बढ़ते जा रहे केस
जम्मू जिला जम्मू में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन की ओर से नौ और क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इन जोन में धारा 144 लागू करके आपात सेवाओं को छोड़कर सामान्य आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखी गई है। संबंधित क्षेत्रों में सौ फीसदी कोविड परीक्षण को अनिवार्य किया गया है। इस साल अब तक करीब बीस क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। नगरोटा तहसील में बनाए गए कंटेनमेंट जोन जिला मजिस्ट्रेट जम्मू अंशुल गर्ग की ओर…
Read Moreभर्तियां रद्द, अब परीक्षा में बैठने से पहले CET पास करना अनिवार्य
चंडीगढ़ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने मंगलवार को ग्राम सचिव, पटवारी, कैनाल पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार समेत महिला सुपरवाइजर की भर्तियों को रद्द कर दिया है। अब ये भर्तियां नए सिरे से होंगी और इसके लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (सीईटी) पास करनी होगी। सीईटी पास करने वाले अभ्यर्थी ही विभागीय परीक्षा में बैठ सकेंगे। आर्थिक सामाजिक आधार के लाभ को भी 10 अंको के बजाय हटाकर पांच कर दिया गया है। सरकार की ओर से यह भी फैसला लिया गया कि जो लड़की विवाहित है उसका परिवार मायका ना…
Read Moreपंजाब में मालवा की चौधर हमेशा रही कायम, 18 में से 17 सीएम का नाता इसी क्षेत्र से
लुधियाना (पंजाब) पंजाब की सत्ता के सिंघासन पर मालवा का दबदबा हमेशा कायम रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि वर्ष 1966 में हरियाणा के अलग होने के बाद से अब तक पंजाब में 18 मुख्यमंत्री बन चुके है। जबकि पंजाब में पांच बार राष्ट्रपति शासन भी लगा है। 17 मुख्यमंत्रियों का नाता मालवा क्षेत्र से रहा है। सिर्फ पूर्व सीएम गुरमुख सिंह मुसाफिर का नाता माझा क्षेत्र से था। अब एक बार फिर से 2022 के चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव मैदान में…
Read Moreअकाली नेता से एसआईटी की पूछताछ जारी, हाईकोर्ट से मिल चुकी है अंतरिम जमानत
मोहाली (पंजाब) ड्रग्स मामले में फंसे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से बुधवार को मोहाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) पूछताछ कर रही है। वह मोहाली स्थित क्राइम ब्रांच पहुंच चुके हैं। उनसे एआईजी बलराज सिंह की अगुवाई वाली एसआईटी पूछताछ कर रही है। बता दें कि सोमवार को ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बिक्रम मजीठिया को अंतरिम जमानत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग देने व क्राइम ब्रांच में पेश होने का आदेश भी दिया था। उनके वकील डीएस सोबती…
Read Moreकेजरीवाल ने पेश किया पंजाब मॉडल, रोजगार व शिक्षा में सुधार समेत 10 सूत्रीय एजेंडा किया साझा
मोहाली (पंजाब) मंगलवार को कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मॉडल पेश किया था। सिद्धू के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में प्रेसवार्ता कर अपना पंजाब मॉडल पेश किया। केजरीवाल ने अपने 10 सूत्रीय पंजाब मॉडल में नशा मुक्त पंजाब, बेअदबी के दोषियों को सजा, रोजगार व शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात कही है। केजरीवाल का 10 सूत्रीय पंजाब मॉडल पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। रोजगार के लिए विदेश जाने वाले प्रदेश…
Read Moreहादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल
चंबा चंबा जिले में ब्रंगाल-मंगलेरा सड़क मार्ग पर द्रबला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
Read More