सीएम चन्नी के भाई को जगरांव से उतार सकती है कांग्रेस, एक तीर से दो निशाने साधने की जुगत

सीएम चन्नी के भाई को जगरांव से उतार सकती है कांग्रेस, एक तीर से दो निशाने साधने की जुगत

जगरांव (लुधियाना) कांग्रेस ने शनिवार को 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। हालांकि अभी जगरांव सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। यही वजह है कि टिकट के दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचीं हैं। इसका एक कारण सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह का बस्सी पठाना से निर्दलीय चुनाव लड़ने के एलान को भी माना जा रहा है। कांग्रेस इस सीट पर मनोहर सिंह को प्रत्याशी बना उन्हें साध सकती है। जगरांव में सक्रिय हैं कांग्रेस के ये चेहरे…

Read More

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उतरे भाजपा विधायक धवाला के समर्थन में

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उतरे भाजपा विधायक धवाला के समर्थन में

शिमला भाजपा के टिकटों पर जल्दी फैसला लेने के ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला के बयान के समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधारमण शास्त्री भी उतर गए हैं। शास्त्री ने कहा है कि भाजपा विधायकों के जहां भी दुविधा की स्थिति बनी हुई है, वहां प्रत्याशियों को अभी से तय कर देना चाहिए। यह मालूम रहे कि धवाला और शास्त्री दोनों पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार गुट के नेता हैं। शास्त्री शांता सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इन दोनों नेताओं के बयान से भाजपा में नई बहस…

Read More

किशोरों को वैक्सीन लगाने तीन ग्लेशियर पार कर 40 किमी पैदल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

किशोरों को वैक्सीन लगाने तीन ग्लेशियर पार कर 40 किमी पैदल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

चंबा जनजातीय क्षेत्र भरमौर से बड़ग्रां तक 40 किलोमीटर बर्फ में पैदल सफर कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरों को वैक्सीन लगाई। को-वैक्सीन का बॉक्स उठाकर टीम घंटों पैदल सफर करने के बाद बड़ग्रां पहुंची। इस बीच टीम को तीन ग्लेशियर भी पार करने पड़े। अगर कोई सदस्य बर्फ में फिसला तो उसे दूसरा संभालता रहा। बर्फ से लकदक ग्लेशियर को पार करते स्वास्थ्य कर्मियों का वीडियो स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर किया है। भरमौर से निकली टीम तीन दिन से बड़ग्रां में ही फंसी है।…

Read More

विस्फोट होता तो 40 मीटर का इलाका हो जाता तबाह : एनएसजी

विस्फोट होता तो 40 मीटर का इलाका हो जाता तबाह : एनएसजी

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस और एनएसजी को मानें तो गाजीपुर फूल मंडी से बरामद विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि अगर फट जाता तो करीब 40 मीटर एरिया को तबाह कर देता। अधिकारियों के अनुसार बम का वजन दो से तीन किलोग्राम था। खास बात यह है कि जहां स्कूटी खड़ी थी उस जगह को सीसीटीवी कैमरा कवर नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरडीएक्स व अमोनियम नाइट्रेट से मिलकर बम को बनाया गया है और ये लोहे के तिकोने बॉक्स में रखा हुआ था। आरडीएक्स के इस्तेमाल…

Read More

चुनाव : आज आ सकती है उत्तराखंड कांग्रेस की पहली सूची

आज आ सकती है उत्तराखंड कांग्रेस की पहली सूची

देहरादून कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर सहमति बनाकर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तय कर लिया है। शनिवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की वर्चुअल बैठक में नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पार्टी फिलहाल 40 नामों की ही घोषणा करने जा रही है। सूत्र बताते हैं कि ऐसा रणनीति के तहत किया जा रहा है, ताकि टिकट मिलने के बाद किसी के पाला बदलने से फजीहत न हो। कुछ सीटों पर पार्टी अब भी किसी के आने का इंतजार कर रही है। किसी…

Read More

बच्चा किसके साथ रहना चाहता है, कस्टडी देते समय यह जानना जरूरी : हाईकोर्ट

बच्चा किसके साथ रहना चाहता है, कस्टडी देते समय यह जानना जरूरी :  हाईकोर्ट

चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बच्ची की कस्टडी से जुड़ी मां की याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि कस्टडी देते हुए यह जानना बेहद जरूरी है कि बच्ची किसके साथ रहना चाहती है। हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के दावे से ज्यादा बच्चे का कल्याण और भला देखना जरूरी है। फाजिल्का निवासी महिला ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसका विवाह 2014 में हुआ था और 2015 में उनकी बेटी हुई थी। याची व उसके पति के बीच लगातार विवाद बना रहता था इसलिए वह सितंबर 2020…

Read More

निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण आज से, जानें- कैसे मिलेगा लाभ, कानून लागू

निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण आज से, जानें- कैसे मिलेगा लाभ, कानून लागू

चंडीगढ़ हरियाणा के युवाओं को 15 जनवरी से 30 हजार रुपये तक की निजी नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने हरियाणा राज्य स्थानीय व्यक्ति रोजगार अधिनियम, 2020 लागू करने के लिए अधिसूचना 2021 में ही जारी कर दी थी, जो कि शनिवार से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी। निजी कंपनियों, ट्रस्ट व सोसायटी इत्यादि में प्रदेश के युवाओं को मिले रोजगार से जुड़े आंकड़े हरियाणा श्रम विभाग की वेबसाइट पर मौजूद रहेंगे। वेबसाइट पर जाकर कोई भी उन्हें देख सकता है। श्रमायुक्त ने शुक्रवार…

Read More

हाईकोर्ट का आदेश: थानों का हर कोना सीसीटीवी की निगरानी में होना जरूरी, लापरवाही हुई तो बनेगा अवमानना का मामला

हाईकोर्ट का आदेश: थानों का हर कोना सीसीटीवी की निगरानी में होना जरूरी, लापरवाही हुई तो बनेगा अवमानना का मामला

चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के डीजीपी को आदेश दिया है कि पुलिस स्टेशन का कोई भी हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की पहुंच के बाहर नहीं होना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि चाहे कोई जघन्य अपराध का दोषी क्यों न हो, उससे अमानवीय व्यवहार की अनुमति नहीं दी जा सकती। कुख्यात गैंगस्टर कौशल ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के माध्यम से याचिका दाखिल कर बताया था कि उसके खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। सिर्फ हरियाणा में उसके खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। याची ने कहा…

Read More

आतंकी खतरा: केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब सरकार को किया आगाह, भाजपा में शामिल नेताओं की सुरक्षा बढ़ी

आतंकी खतरा: केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब सरकार को किया आगाह, भाजपा में शामिल नेताओं की सुरक्षा बढ़ी

जालंधर (पंजाब) पंजाब विधानसभा चुनाव को महज 30 दिन बचे हैं और आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसी आशंका केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार से जाहिर की है। इस संबंध में केंद्रीय व राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा चाक चौबंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। आईबी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कट्टरपंथी संगठन कट्टरपंथियों को रिहा कराने और पंजाब में खालिस्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू…

Read More

पहला परमवीर चक्र पाने का गौरव हिमाचल के कांगड़ा के नाम

पहला परमवीर चक्र पाने का गौरव हिमाचल के कांगड़ा के नाम

धर्मशाला भारतीय सेना 74वां सेना दिवस मना रही है। सबसे बड़े चक्र परमवीर को हासिल करने का गौरव जिला कांगड़ा के नाम दर्ज है। देश में अब तक दिए गए कुल 21 परमवीर चक्रों में से चार परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के नाम हैं। इनमें से दो सैनिक कांगड़ा से संबंध रखते हैं। मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था, जबकि कारगिल युद्ध में दिल मांगे मोर का नारा देने वाले कैप्टन बिक्रम बत्तरा कांगड़ा से दूसरे ऐसे जवान थे। जिन्हें कारगिल युद्ध में बहादुरी से…

Read More