व्यवस्था परिवर्तन की परिकल्पना को साकार कर रहा खिलाड़ियों का सम्मानः मुख्यमंत्री

व्यवस्था परिवर्तन की परिकल्पना को साकार कर रहा खिलाड़ियों का सम्मानः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के संघर्ष को उचित मान-सम्मान दे रही है। राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है ताकि खिलाड़ी प्रोत्साहित हों और युवा खेलों के साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की भावनाओं का पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज खिलाड़ियों का सम्मान उसी परिकल्पना को साकार कर रहा है क्योंकि…

Read More

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.(कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों के साथ गुणवत्तापूर्ण दवाओं के सन्दर्भ में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि नियंत्रण प्रशासन द्वारा ड्रग्स एण्ड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाती हैै। उन्होंने कहा कि निरीक्षण अधिकारियों द्वारा जनवरी 2023 से अक्तूबर, 2024 तक 142 निरीक्षण किए गए हैं। यह निरीक्षण राज्य निरीक्षण अधिकारियों ने…

Read More

प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने एसओएस का परीक्षा परिणाम किया घोषित

प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने एसओएस का परीक्षा परिणाम किया घोषित

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत सितंबर, 2024 में संचालित की गई आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का परिणाम सोमवार को घोषित किया। इस दौरान आठवीं कक्षा में 242, दसवीं में 6,226 और 12वीं कक्षा में 8,040 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अपने परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थी अब 17 दिसंबर तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर में आठवीं कक्षा की ली गई एसओएस की परीक्षा में 352 अभ्यर्थियों ने परीक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य में एचआईवी से निपटने के लिए दिया 3-जी फॉमूला

मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य में एचआईवी से निपटने के लिए दिया 3-जी फॉमूला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 37वें विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘सही राह पर चलें’ विषय पर आधारित था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एचआईवी जागरूकता और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ‘कार बिन’ पहल की शुरुआत की। पहले चरण में,   4 हजार टैक्सियों को ‘कार बिन’ निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा चरणबद्ध तरीके से राज्य में सभी 30 हजार टैक्सियों को कवर करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एचआईवी से निपटने…

Read More

मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ की चर्चा

मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ की चर्चा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से जिला की विकासात्मक परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिला के विकास को प्राथमिकता दे रही है और पिछले दो वर्ष में जिला का विकास सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया है और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भी महत्वाकांक्षी पहल की गई हैं। जिला में…

Read More

केजरीवाल ने हमले के बाद भाजपा पर साधा निशाना, कई नेताओ ने लगाए ये आरोप

केजरीवाल ने हमले के बाद भाजपा पर साधा निशाना, कई नेताओ ने लगाए ये आरोप

पदयात्रा के दौरान खुद पर तरल पदार्थ फेंके जाने पर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा व केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया फोरम एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सीधा सवाल किया। केजरीवाल ने लिखा, ”अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा? दिल्ली में क्राइम रोकिए। क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा? मुझे रोकने से क्या दिल्ली में खुलेआम शूट-आउट होने बंद हो जाएंगे? क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी? क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे?”…

Read More

भारत की राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा से लोगो की बिगड़ रही सेहत

भारत की राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा से लोगो की बिगड़ रही सेहत

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के कारण आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दिन भर स्मॉग की हल्की चादर छाई रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई। वहीं, सुबह स्मॉग और धुंध की वजह से दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच…

Read More

उपराष्ट्रपति धनखड़ नाराज, बोले लोकतंत्र में तमाशा बर्दाश्त नहीं

उपराष्ट्रपति धनखड़ नाराज, बोले लोकतंत्र में तमाशा बर्दाश्त नहीं

संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार चौथी बार राज्यसभा की कार्यवाही को बाधित किए जाने पर उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जाहिर की है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा तमाशा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भारतीय संविधान को अपनाने की चौथी तिमाही में प्रवेश करते हुए हम राज्यसभा में एक पल के लिए भी काम नहीं कर सके। यह बहुत दुखद है। हम संविधान की भावना के खिलाफ कैसे जा सकते हैं? हम अपने दायित्वों से कैसे…

Read More

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सूचना अधिकारी के पद पर तैनात संजय सूद और वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात घनश्याम सिंह ऊमटा के सम्मान में आज सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटा शिमला स्थित निदेशालय में निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सूचना एवं जन सम्पर्क परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए राजीव कुमार ने संजय सूद और घनश्याम सिंह ऊमटा की बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। संयुक्त निदेशक महेश…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने 29.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सीए स्टोर का लोकार्पण किया जिसकी क्षमता 700 मीट्रिक टन से बढ़कर अब 2031 मीट्रिक टन हो गई है। इसके सीए स्टोर से क्षेत्र के सेब बागवानों को बहुत लाभ मिलेगा। यह सीए स्टोर अल्ट्रा मॉर्डन ग्रेडिंग की सुविधा से भी लैस है, जिसकी क्षमता 5 मीट्रिक टन प्रति घंटा है। इस स्टोर में 20.93 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक…

Read More