आईएमए से पास आउट होकर देश को आज (शनिवार) को 456 युवा अफसर मिल गए हैं। इसके साथ ही 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर हुई परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ली। इसके साथ ही शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को मिले 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था…
Read MoreCategory: National News
दिव्यांग कोटे से जेबीटी के भरे जाएंगे 187 पद, जानिए नया कॉउन्सिलिंग शेड्यूल
हिमाचल में दिव्यांग कोटे के जेबीटी के 187 पद भरने के लिए काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पदों को भरने के लिए अब काउंसलिंग छह जनवरी से होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक चार-चार जिलों के तीन समूह बनाकर छह से आठ जनवरी तक काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला में होगी। बीएड के साथ अब डीएलएड करने वाले भी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। टेट पास ही काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं।…
Read Moreप्रदेश सरकार नई पंचायतो का गठन करने से पूर्व पंचायतीराज विभाग में करेगी रिक्त पदों पर भर्ती
हिमाचल में नई पंचायतों के गठन से पहले पंचायतीराज विभाग में 2,500 कर्मियों की भर्ती होगी। प्रदेश में 2020 में बनाई गई 412 पंचायतों में अब तक पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के अलावा चौकीदार तक के पद रिक्त चल रहे हैं।मीडिया दवारा जनहित में उठाए गए सवालों से जाएगी सरकार । नई पंचायतें बनाने की तैयारी; 412 पंचायतों में न सचिव, न तकनीकी सहायक, मीडिया हैडलाइन के बाद सरकार ने नई पंचायतें बनाने से पहले कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला किया है। पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक,…
Read Moreहिमाचल में अडानी को कोल्ड स्टोर देने से बागवानों की बिगड़ी स्थिति, अब रो रहे है बागवान : प्रियंका गाँधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने पहले भाषण में हिमाचल के हितों की पैरवी की। प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी को कोल्ड स्टोर देने से हिमाचल के बागवान रो रहे हैं। केंद्र सरकार पर कथित तौर पर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का उन्होंने आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है। आज की सरकार ने सारे कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाया जा रहा है…
Read Moreनिक्षय अभियान के तहत समारोह का हुआ आयोजन, सीएम ने झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को ‘निक्षय अभियान’ के तहत आयोजित समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दाैरान सीएम ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन से तपेदिक की जांच भी करवाई। इस अभियान के लिए समर्पित एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा और हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कारगर साबित होगा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभिक आयु से ही बच्चों को जागरूक करने…
Read Moreकिसानो को लेकर राज्यसभा में क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ,जानिए पूरी रिपोर्ट
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमएसपी दरों को बढ़ाने और इन दरों पर फसलों की खरीद सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। वहीं एमएसपी के बारे में राज्यसभा में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘एमएसपी तब प्रदान किया जाता है जब फसलें एमएसपी से कम दरों पर बेची जाती हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसानों का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। हमने एमएसपी बढ़ाने और एमएसपी दरों पर फसल खरीदने की दिशा में काम किया…
Read Moreकेंद्र सरकार ने कैबिनेट में लिया फैसला , देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय
केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें तमाम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। ये विद्यालय उन जिलों खोले जाएंगे जिनको नवोदय विद्यालय योजना के तहत कवर नहीं किया गया है। इसके अलावा बैठक में हरियाणा से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो के 26.46 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए पीएम श्री लाया गया। सभी केंद्रीय विद्यालयों और…
Read Moreबागवानी मंत्री ने सीएसआर के तहत विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विद्युत कंपनियों शोरंग, जेएसडब्ल्यू और सतलुज जल विद्युत निगम के अधिकरियों के साथ समीक्षा बैठक की। जगत सिंह नेगी ने बैठक में कंपनियों को सीएसआर के तहत मिलने वाले वार्षिक बजट की राशि की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने शोरंग कंपनी को छोटा खंभा में विद्यालय के मैदान का निर्माण करने के निर्देश भी दिए । जगत सिंह नेगी…
Read Moreग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण पहल
ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य भर में निर्दिष्ट ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के साथ एक महत्त्वपूर्ण साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य इको-सेंसिटिव व ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा अलगाव, रीसाइक्लिंग और इको-फ्रेंडली निपटान के लिए बेहतर प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग और गैर सरकारी संगठन हीलिंग हिमालय फाउंडेशन के बीच आज यहां औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। हीलिंग हिमालय फाउंडेशन पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत निरंतर…
Read Moreप्रदेश के 544 स्कूलों में बनेगे रीडिंग रूम, आम जनता को मिलेगी ये सुविधाएं
हिमाचल प्रदेश में 544 सरकारी स्कूलों में आम जनता के लिए रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा पढ़ो हिमाचल अभियान को धरातल पर उतारने में शिक्षा विभाग जुट गया है। रीडिंग रूम में स्थानीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को पढ़ने के लिए इनमें समाचार पत्र व अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उप निदेशकों को योजना को लागू करने के पत्र जारी किए हैं। अभियान को सफलतापूर्वक चलाने और जनता…
Read More