नगरोटा बगंवा बीआरसीसी ऑफिस के आठ कर्मियों को कारण बतायो नोटिस जारी

नगरोटा बगंवा बीआरसीसी ऑफिस के आठ कर्मियों को कारण बतायो नोटिस जारी

धर्मशाला। बीआरसीसी ऑफिस नगरोटा बगवां के आठ कर्मियों को डीपीओ समग्र शिक्षा कांगड़ा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीओ की ओर से यह नोटिस पहली जून को कार्यालय में अनुपस्थित रहने की स्थिति में मांगा है। संबंधित कर्मियों से इस संदर्भ में दो दिन में जवाब देने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार डीपीओ कांगड़ा विनोद चौधरी ने पहली जून को बीआरसीसी आफिस नगरोटा बगवां का दोपहर बाद ढाई बजे औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आठ कर्मचारी नदारद पाए गए। कार्यालय में केवल मात्र एक…

Read More

प्रदेश में अब नहीं हो सकेगी शराब की तस्करी, जानिए किस टेक्नोलॉजी से होगी ट्रैक एंड ट्रेसिंग

प्रदेश में अब नहीं हो सकेगी शराब की तस्करी, जानिए किस टेक्नोलॉजी से होगी ट्रैक एंड ट्रेसिंग

शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने शराब की ट्रैक एंड ट्रेसिंग के हार्डवेयर की खरीद को मंजूरी दे दी है। शराब कारखानों से लेकर स्टोर, ठेकों में डेढ़ माह के भीतर सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य उपकरण लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हिमाचल प्रदेश में अगस्त से शराब की तस्करी नहीं हो सकेगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने शराब की ट्रैक एंड ट्रेसिंग के हार्डवेयर की खरीद को मंजूरी दे दी है। शराब कारखानों से लेकर स्टोर, ठेकों में डेढ़ माह के भीतर सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य उपकरण…

Read More

इंक्रीमेंट : 80 फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों को मिलेगी विशेष वेतन वृद्धि

इंक्रीमेंट : 80 फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों को मिलेगी विशेष वेतन वृद्धि

शिमला राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा। कोरोना संकट से पहले शिक्षा विभाग की ओर से बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को विशेष इंक्रीमेंट देना शुरू किया था। मार्च 2020 के बाद इसे बंद कर दिया था। हिमाचल प्रदेश की बोर्ड कक्षाओं में 80 से 100 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को विशेष वेतन वृद्धि मिलेगी। शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। तीसरी, पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं…

Read More

प्रदेश में नई तकनीक के साथ तैयार होंगे 553 आंगनबाड़ी भवन, खर्च होगी 65 करोड़ की राशि

प्रदेश में नई तकनीक के साथ तैयार होंगे 553 आंगनबाड़ी भवन, खर्च होगी 65 करोड़ की राशि

शिमला प्री फेब्रिकेटिड आंगनबाड़ी भवन का यह मॉडल कंपनी ने शिमला के घणाहट्टी के पास गनेयुग नेहरा पंचायत में बनाया है। इसी तर्ज पर अन्य भवन बनेंगे। इन भवनों के लिए वित्त विभाग ने लगभग 65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हिमाचल प्रदेश में 553 प्री फेब्रिकेटिड आंगनबाड़ी भवन बनेंगे। इन्हें बनवाने का काम रोपवे कारपोरेशन को दिया गया है। कारपोरेशन इसे खुद नहीं बनाएगा, बल्कि आगे निजी कंपनी से बनवाएगा। निजी कंपनी को काम टेंडर लगाकर दिया जाएगा। टेंडर 13 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। हालांकि एक…

Read More

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई ने खोले A TO Z राज

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई ने खोले A TO Z राज

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई ने बड़ा खुलासा किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे। हालांकि, आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था। स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्रोई व रोहित मोई को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था।…

Read More

हाईकोर्ट ने पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए केंद्र से मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए केंद्र से मांगा जवाब

चंडीगढ़ हाईकोर्ट के आदेश से स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को बड़ी उम्मीद जगी है। अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। स्पीकर ने हाईकोर्ट का आभार जताया है। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) को केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। बीते 19 मई को हाईकोर्ट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा के हक की लड़ाई लड़ रहे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के इस आदेश पर खुशी जताई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और…

Read More

मूसेवाला हत्याकांड: अब लॉरेंस बिश्नोई को सता रहा पंजाब पुलिस का खौंप, सुरक्षा के लिए लगाई पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार, कहा -पंजाब लाए तो कर देंगे एनकाउंटर

मूसेवाला हत्याकांड: अब लॉरेंस बिश्नोई को सता रहा पंजाब पुलिस का खौंप,  सुरक्षा के लिए लगाई पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार, कहा -पंजाब लाए तो कर देंगे एनकाउंटर

चंडीगढ़। सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अब खुद की जान का डर सताने लगा है। उसने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। लॉरेंस का कहना है कि यदि उसे पंजाब लाया गया तो उसका एनकाउंटर हो सकता है। पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इससे पहले उसने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी…

Read More

रिकॉर्ड : उत्तरकाशी की बेटी ने 15 दिन में नाप दिए एवरेस्ट और मकालू पर्वत

रिकॉर्ड : उत्तरकाशी की बेटी ने 15 दिन में नाप दिए एवरेस्ट और मकालू पर्वत

उत्तरकाशी उत्तरकाशी की बेटी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसके बारे में जानकर हर काई हैरान है। उनकी इस सफलता से उनके जानने वालों में खुशी का माहौल है। वह सविता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उत्तरकाशी के लोंथरु गांव निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर…

Read More

हेली सेवा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, यूं लगाता था लोगों को चूना

हेली सेवा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, यूं लगाता था लोगों को चूना

चमोली। फर्जी वेबसाइट बनाकर हेली सेवा के नाम पर अब तक करीब 15 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी श्वेता चौबे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि चमोली पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर देश भर से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोगों से 15…

Read More

मेधावियों का इंतजार खत्म, इस दिन मिलेंगे लैपटॉप

मेधावियों का इंतजार खत्म, इस दिन मिलेंगे लैपटॉप

शिमला/चंबा विधानसभा स्तर पर शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप मिलने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले जयराम सरकार अपने कार्यकाल में पहली बार मेधावियों को लैपटॉप देगी। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 20,000 मेधावियों का बीते चार वर्षों से लैपटॉप मिलने का इंतजार समाप्त होने वाला है। प्रदेश सरकार 8 जून को लैपटॉप आवंटित करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में आवंटन करेंगे, जबकि अन्य जिलों में वर्चुअल तौर पर इसी दिन कार्यक्रम होंगे। विधानसभा स्तर पर शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों…

Read More