कनाडाई पुलिस ने जारी की 11 गैंगस्टर्स की सूची, हिंसक गैंग्स्टरों की सूची में पंजाब मूल के नौ लोग शामिल

कनाडाई पुलिस ने जारी की 11 गैंगस्टर्स की सूची, हिंसक गैंग्स्टरों की सूची में पंजाब मूल के नौ लोग शामिल

कोलंबिया। कनाडा में पुलिस ने 11 लोगों की पहचान उजागर करते हुए सार्वजनिक चेतावनी जारी की है जो गैंगस्टर्स को लेकर है। इनमें 9 पंजाब मूल के हैं और सामूहिक हिंसा में चरम स्तर तक जुड़े हैं। जनता को उनके पास रहने से बचने की चेतावनी दी गई है। वैंकूवर पुलिस और बीसी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के साथ साझेदारी में ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त बल विशेष प्रवर्तन इकाई ने यह चेतावनी जारी की। सूची में जिन लोगों के नाम हैं उनमें शकील बसरा (28), अमरप्रीत सामरा (28), जगदीप चीमा…

Read More

घुसपैठ बनी चुनौती : पंजाब के बाद हरियाणा में आतंकी गतिविधियां, कुरुक्षेत्र में मिले RDX ने बढ़ाई चिंता

घुसपैठ बनी चुनौती : पंजाब के बाद हरियाणा में आतंकी गतिविधियां,  कुरुक्षेत्र में मिले RDX ने बढ़ाई चिंता

चंडीगढ़ हरियाणा में आतंकियों द्वारा आरडीएक्स रखने और मिलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर 5 मई को चार संदिग्ध आतंकियों से देसी पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस, बारूद से भरे तीन कंटेनर और एक लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए थे। इन आतंकियों में परमिंदर, अमनदीप और गुरप्रीत और भूपिंदर शामिल थे। पंजाब के बाद हरियाणा में भी आतंकी संगठनों की घुसपैठ से इन्कार नहीं किया जा सकता। 15 अगस्त को हरियाणा को दहलाने की साजिश थी। कुरुक्षेत्र में मिले आरडीएक्स के बाद पुलिस की…

Read More

योगी की अनूठी पहल : मिशन रोजगार को मिलेगी गति, अफसर बताएंगे हर माह कितनों को दिया काम

योगी की अनूठी पहल : मिशन रोजगार को मिलेगी गति, अफसर बताएंगे हर माह कितनों को दिया काम

लखनऊ योगी सरकार ने रोजगार दिलाने के लिए ‘मिशन रोजगार’ को और गति देने का फैसला किया है। इसके तहत अब सभी विभागों, निगमों, आयोगों और बोर्डों को हर महीने की पांच तारीख तक शासन को बताना होगा कि उन्होंने कितने लोगों को रोजगार मुहैया कराया है। इसमें नियमित भर्ती, आउटसोर्सिंग, संविदा, स्वत: रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, मानव दिवस, अप्रेंटिस और निजी क्षेत्र शामिल हैं। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। प्रदेश में…

Read More

उत्तराखंड मौसम : भारी बारिश का यलो अलर्ट, 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद

उत्तराखंड मौसम : भारी बारिश का यलो अलर्ट, 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद

देहरादून उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस बाबत राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी अवगत कराया गया है। राजधानी दून में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं…

Read More

तेंदुए के दो दांत गायब होने पर विभाग ने बैठाई जांच

तेंदुए के दो दांत गायब होने पर विभाग ने बैठाई जांच

बिलासपुर वन विभाग की निगरानी में पोस्टमार्टम को ले जाते हुए पशु चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही तेंदुए के दो दांत गायब हो गए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। जानवरों के अंगों की तस्करी की आशंका के बीच विभाग ने जांच बैठा दी है। दरअसल, बीते मंगलवार को भराड़ी के वन खंड निहारी के छंदोह में शिकारियों ने गोली मारकर करीब साढ़े सात फुट के एक तेंदुए को मार दिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी और…

Read More

कांग्रेस सात और आठ अगस्त को बनाएगी विधानसभा चुनावों की रणनीति

कांग्रेस सात और आठ अगस्त को बनाएगी विधानसभा चुनावों की रणनीति

शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सात और आठ अगस्त को विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पर्यवेक्षक सचिन पायलट व प्रताप सिंह बाजटा शिमला आएंगे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त और तजेंद्र पाल बिट्टू भी मौजूद रहेंगे। सात अगस्त को शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों सहित पार्टी के सभी विधायकों, चुनाव समितियों के अध्यक्षों,…

Read More

प्रदेश में फिर सामने आया फ़र्ज़ी डिग्री का मामला :दो निजी विवि के नाम से बेच दीं 80 फर्जी डिग्रियां

प्रदेश  में फिर सामने आया फ़र्ज़ी डिग्री का मामला :दो निजी विवि के नाम से बेच दीं 80 फर्जी डिग्रियां

शिमला हिमाचल प्रदेश के दो निजी विश्वविद्यालयों के नाम पर किसी और ने 80 फर्जी डिग्रियां बेच डालीं। नौकरी देने से पहले पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से सत्यापन के लिए आई डिग्रियों की जांच में यह खुलासा हुआ है। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने संबंधित विश्वविद्यालयों को इस बाबत एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश जारी किए हैं। पड़ोसी राज्यों में सरकारी सहित बड़ी निजी कंपनियों में नौकरियां देने से पहले डिग्रियों की जांच करवाई जाती है। प्रदेश में बीते दिनों कई निजी विश्वविद्यालयों में सत्यापन के लिए सैकड़ों डिग्रियां…

Read More

हिमालय राज्यों की अलग नीति की जरूरत, प्रधानमंत्री के समक्ष धामी उठाएगे मामला

हिमालय राज्यों की अलग नीति की जरूरत, प्रधानमंत्री के समक्ष धामी उठाएगे मामला

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नीति आयोग सभी राज्यों के लिए समान रूप से नीतियां बनाई जाती हैं। लेकिन उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक व पर्यावरणीय परिस्थितियां भिन्न हैं। इसलिए हिमालयी राज्यों के लिए अलग नीति बनाए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक के एजेंडे पर तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक नई दिल्ली में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सीएम एजेंडा बिंदुओं के अतिरिक्त राज्य हित से जुड़ी विभिन्न…

Read More

सीएम योगी आज आजमगढ़ को देंगे करोड़ों की सौगात, 8 जिलों की फोर्स रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

सीएम योगी आज आजमगढ़ को देंगे करोड़ों की सौगात, 8 जिलों की फोर्स रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ जिले को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। करीब साढे चार घंटे के दौरे में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सीएम योगी मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। लोकसभा उपचुनाव में मिली पार्टी को जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ यह पहला दौरा है। उनके आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वाराणसी जोन के 8 जिलों की फोर्स चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। एडीजी…

Read More

फिर चला बुलडोजर, आतंकी मुस्तफा का मदरसा ढहाया

फिर चला बुलडोजर, आतंकी मुस्तफा का मदरसा ढहाया

मोरीगांव यूपी और मध्य प्रदेश की तर्ज पर असम में आज फिर ‘बुलडोजर’ चला। इसके साथ ही माफिया, आतंकियों व अन्य अपराधियों के अवैध निर्माणों को ढहाने का सिलसिला इस सीमावर्ती राज्य में भी तेज हो गया। आज असम के मोरीगांव जिले में आतंकी मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा द्वारा संचालित जमीउल हुदा मदरसा ढहा दिया गया। इसके पूर्व जुलाई में डिब्रूगढ़ में एक अपराधी का मकान गिराया गया था। मोरीगांव जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन ने बताया कि मुस्तफा का यह मदरसा मोइराबारी इलाके में था। उसे हाल ही…

Read More