प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह दिल्ली से दौसा को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड भी देश को समर्पित करेंगे। दिल्ली से दौसा तक 246 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड शुरू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर पांच घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। दिल्ली-मुंबई को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1,386 किमी है। निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया का सबसे लंबा…
Read MoreCategory: National News
क्या हुआ तेरा वादा ? प्रदेश की जनता को 300 यूनिट निशुल्क बिजली का इंतजार
प्रदेश में 300 यूनिट निशुल्क बिजली के इंतजार के बीच हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 22 दिन में बिजली बिल जारी हो रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 90 यूनिट के बिल जारी हो रहे हैं। 88 यूनिट की बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं दिए जा रहे हैं। कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिले में जारी हुए फरवरी के बिजली बिलों ने लोगों को डरा दिया है। प्रतिमाह…
Read Moreसोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, मरीजों को झेलनी पड रही भारी परेशानी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में दोबारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी खलनी शुरू हो गई है। वहीं अस्पताल में विभागों में एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक होने से ओपीडी के बाहर काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसी के साथ अस्पताल में मनोचिकित्सक और डरमोटोलोजिस्ट न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को आईजीएमसी शिमला रेफर करना पड़ रहा है। हालांकि इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को…
Read Moreउद्योगों पर नजर रखेंगे उड़नदस्ते, प्रदूषण पर बोर्ड सख्त
परवाणू (सोलन) प्रदेश में प्रदूषण फैला रहे उद्योगों की अब खैर नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम अब उद्योगों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह निर्णय प्रदूषण को लेकर मिल रही शिकायत के आधार पर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण फैला रहे उद्योगों की अब खैर नहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम अब उद्योगों का निरीक्षण करेगी। इसके लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह निर्णय प्रदूषण को लेकर…
Read Moreकर्मचारी चयन आयोग निलंबित करने से फंसीं भर्तियां, बेरोजगारों का टूटने लगा सब्र का बांध
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का तो अता-पता नहीं, उलटा रोजगार के लिए करीब पांच लाख बेरोजगारों का इंतजार फिलहाल बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि दिसंबर में हुए पेपर लीक की जांच के चलते राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को निलंबित करने से लगभग 4,147 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया अधर में लटक गई है। इन्हीं पदों पर भर्ती होने के लिए करीब पांच लाख अभ्यर्थी कतार में लगे हैं। कुछ ने आवेदन कर रखा था तो कुछ आवेदन…
Read Moreहिमाचल में निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि का निरीक्षण
कांगड़ा जिले को पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीईएस और आयुष कल्याण के क्षेत्र में प्रमुख केन्द्र (हब) बनाने की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच को मूर्तरूप प्रदान करने की दिशा में उद्योग विभाग ने कार्य आरंभ कर दिया है। उद्योग और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बारे में उद्योग विभाग को राजस्व अधिकारियों के साथ चिन्हित स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ताकि इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके। उद्योग विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन…
Read Moreअमेरिकी कमेटी की पहली बैठक में ही भारत बना चर्चा का केंद्र, चीन पर कही गईं ये बातें
अमेरिका ने दुनिया के बाकी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए नई हाउस फॉरेन रिलेशंस कमेटी बनाई है। इस कमेटी ने भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा गया है कि अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर विशेष रूप से कमेटी की नजर है। खासतौर पर दोनों देशों रक्षा-आर्थिक क्षेत्रों, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक उपस्थिति को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इसी हफ्ते रिपब्लिकन कांग्रेसी माइकल मैककॉल की अध्यक्षता में कमेटी की 118वीं बैठक हुई। इस दौरान…
Read Moreअल्ट्राटेक ने बढ़ाया 13 पैसे भाड़ा, बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों का आज से सीमेंट प्लांट के सामने धरना
सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा तय नहीं होने से नाराज बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर शनिवार से सीमेंट प्लांट के सामने तंबू लगाकर अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे। साथ ही सीमाओं पर नाकाबंदी करने के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। उधर, अदाणी कंपनी के मालभाड़ा विवाद हल न करने के बीच अल्ट्राटेक कंपनी ने सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा प्रति टन 13 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। पहले यह भाड़ा 10.58 रुपये था, जो अब 10.71 रुपये कर दिया है। दूसरी ओर दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 फरवरी…
Read Moreविधायकों के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती
पिछले दो महीनों में पांच विधायकों के चुनाव को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। सात जनवरी 2023 को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी रहे सुरेश कुमार के चुनाव को अनिल धीमान ने चुनौती दी है। इसी तरह 11 जनवरी को करसोग से विजयी रहे दीप राज के चुनाव को महेश राज ने, 18 जनवरी को मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र से विजयी रहे इंद्र सिंह के चुनाव को प्रकाश चौधरी ने चुनौती दी है। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से विजयी रहे त्रिलोक जम्वाल के चुनाव को बंबर ठाकुर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की भेंट
केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने का आग्रह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गत देर सायं नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हिमाचल को केन्द्र से वित्तपोषित योजनाओं…
Read More