पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच जारी खींचतान पर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को सांविधानिक संवाद में मर्यादा व परिपक्व राज कौशल की जिम्मेदारी याद दिलाई। शीर्ष अदालत ने कहा, राज्यपाल की ओर से मांगी जानकारी मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है और राज्यपाल विधानसभा सत्र बुलाने के लिए कैबिनेट की सिफारिशें स्वीकार करने के लिए कर्तव्यबद्ध हैं। शीर्ष अदालत राज्यपाल पर तीन मार्च को विधानसभा का बजट सत्र बुलाने से मना करने के आरोप वाली पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।…
Read MoreCategory: National News
राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक में 1754.44 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश एवं 34 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार संबंधी 34 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इनमें लगभग 1754.44 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 3635 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्राधिकरण द्वारा मैसर्स एग्रीवा नेचुरल्स को जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव सिंघन में फ्रोजन स्नैक्स तैयार करने के लिए, मैसर्स प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड को जिला सोलन की तहसील नालागढ़…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार
बिलासपुर। सूचना एवं प्रसारण खेल और युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बिलासपुर में दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे निगम के अधिकारियों को योजनाओं के निर्धारित समय से पीछे चलने पर जमकर फटकार लगाई। केंद्रीय मंत्री इन दोनों विभागों के अधिकारियों फोरलेन और रेलवे के अधिकारियों को निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान फोरलेन के कारण खस्ताहाल हुए संपर्क मार्गों के मुद्दे पर भी एनएचएआई और लोक निर्माण के अधिकारी…
Read Moreप्रदेश में 585 मेगावाट की 25 परियोजनाओं के आवंटन की औपचारिकताएं पूरी
हिमाचल प्रदेश में 585 मेगावाट की 25 बिजली परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। रावी, ब्यास, चिनाब और सतलुज नदी समेत कई खड्डों को बिजली उत्पादन के लिए चिह्नित किया गया है। ऊर्जा निदेशालय ने बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये जल विद्युत परियोजनाएं पांच से 205 मेगावाट क्षमता तक की हैं। 18 अप्रैल को इन परियोजनाओं को आवंटित किया जाएगा। इन 25 बिजली परियोजनाओं से संबंधित कई औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने हिमाचल में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के…
Read Moreसरकार का बड़ा फैसला: एडीएम और एसडीएम के साथ नियुक्त पीएसओ हटाने के निर्देश
शिमला प्रदेश सरकार ने एडीएम और उप मंडलाधिकारी एसडीएम के साथ लगे निजी सुरक्षा कर्मी (पीएसओ) को हटाने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल की वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब इन पीएसओ की थाना व चौकियों में सेवाएं ली जाएंगी। इन अधिकारियों की ओर से माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पर सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में भी पहले की अपेक्षा कम गाड़ियां चलेंगी। सुक्खू सरकार का मानना है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा…
Read Moreएलपीजी सिलिंडर के दाम में उछाल, कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान
शिमला हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को होली से पहले तेल विपणन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका । प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 50 और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 350 रुपये बढ़ गए हैं। रंगो के त्योहार होली से पहले तेल विपणन कंपनियों ने हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 50 और व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 350 रुपये बढ़ गए हैं। हिमाचल में होम डिलीवरी सहित अब 1205 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर मिलेगा।…
Read Moreविकास दर को संशोधित कर 9.1 प्रतिशत किया गया, 2022-23 में 7% की दर से होगी वृद्धि
नई दिल्ली Growth Rate: सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में विकास दर सात प्रतिशत रहेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर से दिसंबर तिमाही में विकास दर 4.4 प्रतिशत रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में 11.2 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की गई थी। सरकार ने वर्ष 2021-22 के आर्थिक विकास दर को संशोधित करते हुए 8.7 प्रतिशत से 9.1 प्रतिशत कर दिया है। सरकार की ओर से इससे संबंधित आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23…
Read Moreराजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला बनेगा स्मार्ट स्कूल: मुख्यमंत्री
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है ताकि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना कर अपना ध्येय प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने…
Read Moreप्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनने में संबल प्रदान कर रही सौर ऊर्जा परियोजनाएं
शिमला : हिमाचल प्रदेश हरित ऊर्जा राज्य का लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में एक से पांच मेगावाट तक सोलर प्लांट लगाने के लिए अब राज्य के बाहर से संबंध रखने वाले निवेशक भी आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार के इस कदम से सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और देश भर से निवेशक हिमाचल का रुख करेंगे। राज्य सरकार ने हिमऊर्जा के…
Read Moreहिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् ने युवा विज्ञान पुरस्कार आबंटित किये
हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् द्वारा आज 28 फरवरी 2023 को गेयटी थियेटर शिमला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा विज्ञान पुरस्कार विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में श्री प्रबोध सक्सेना आई0 ए0 एस0, मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस मौके पर श्री ललित जैन, निदेशक पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और सदस्य सचिव हिमकोस्टे भी मोजूद रहे। कार्यक्रम में श्री सतपाल धीमान अतिरिक्त सचिव पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और संयुक्त सदस्य सचिव हिमकोस्ट भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के…
Read More