नदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे

नदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे

उत्तराखंड-हिमाचल राज्य सीमा पर खोदरी माजरी में टौंस नदी में डूबने से उत्तराखंड के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसी बीच नदी में स्नान करने पहुंचे युवक के अन्य साथी हादसे से भयभीत होकर मौके से भाग गए। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी से काफी मशक्कत के बाद शव को कोंथर के बीच से किसी तरह बाहर निकाला। सिंघपुरा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को…

Read More

बच्ची में H3N2 इन्फलूएंजा का संक्रमण, कांगड़ा में अलर्ट

बच्ची में H3N2 इन्फलूएंजा का संक्रमण, कांगड़ा में अलर्ट

धर्मशाला  एच3एन2 इन्फलूएंजा वायरस से संक्रमित मरीजों में शुरुआत में सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खरास, सूखी खांसी, थकान, नाक से पानी आना आम बात है। वहीं, कुछ मामलों में उल्टी, दस्त और तेज बुखार जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं। जिला कांगड़ा में ढाई माह की बच्ची में एच3एन2 इन्फलूएंजा का पहला मामला आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। शनिवार को टांडा अस्पताल में परागपुर की एक ढाई माह की बच्ची में जांच के दौरान एच3एन2 इन्फलूएंजा संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में इस…

Read More

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साप्ताहिक समाचार-पत्र हिम किसान के सम्पादक सुंदर लाल वर्मा के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र के रहने वाले थे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुंदर लाल वर्मा एक प्रबुद्ध पत्रकार थे, जिन्होंने सदैव सत्य तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की और युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णयीय क्षति को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की…

Read More

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम में मनाया अपना जन्मदिवस

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम में मनाया अपना जन्मदिवस

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम टूटीकण्डी, शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिवस मनाया और उन्हें मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की है तथा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा। यह योजना ऐसे बच्चों की क्षमता विकास तथा उनकी आकांक्षाओं…

Read More

पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, भड़काने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे : भगवंत मान

पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, भड़काने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे : भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और इसके लोगों के दुश्मन ऐसे नेताओं के मंसूबों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे परिवारों के बेटों को हथियार उठाने का उपदेश देना बहुत आसान है लेकिन ऐसे प्रचारक जब कड़वी हकीकतों का सामना करते हैं तो इन बातों से भागते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य को अफगानिस्तान बनाने के पंजाब विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर एक प्रगतिशील, शांतमयी और…

Read More

राहुल की सजा पर आया अमेरिकी सांसद का बयान, जानें क्या प्रतिक्रिया दी

राहुल की सजा पर आया अमेरिकी सांसद का बयान, जानें क्या प्रतिक्रिया दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा और फिर लोकसभा सदस्यता जाने के मुद्दे पर जहां भारत में पूरा विपक्ष बिफर गया है, वहीं इसे लेकर अब संयुक्त राष्ट्र से लेकर अमेरिकी सांसद तक के बयान सामने आए हैं। भारतीय मूल के प्रभावशाली अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले को गांधीवादी विचारधारा के साथ ‘गहरा विश्वासघात’ करार दे दिया। क्या बोले अमेरिकी सांसद? रो खन्ना ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना…

Read More

गगल एयरपोर्ट पर कल से उतरेंगे इंडिगो के विमान, स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी

गगल एयरपोर्ट पर कल से उतरेंगे इंडिगो के विमान, स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी

गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की अटकलों के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने कांगड़ा जिले के लिए नई उड़ान शुरू कर दी हैं। विमानन कंपनी इंडिगो का पहला विमान रविवार को राजधानी दिल्ली से सुबह 6.40 बजे उड़ान भरेगा और 8.25 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके अलावा फ्लाइट के वापस जाने का समय गगल एयरपोर्ट से 9.15 बजे उड़ान भरेगा और दिल्ली में सुबह 10.45 बजे उतरेगा। कांगड़ा के लिए विमानन कंपनी स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी, ये विमान भी रविवार को गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।…

Read More

हिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं

हिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं

हिमाचल की कविता ठाकुर, पुष्पा, निधि शर्मा, ज्योति और साक्षी शर्मा ने हाल में एशियन खेलों के लिए आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लिया है। सितंबर-अक्तूबर में प्रस्तावित एशियन खेलों में हिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। प्रदेश की कविता ठाकुर, पुष्पा, निधि शर्मा, ज्योति और साक्षी शर्मा ने हाल में एशियन खेलों के लिए आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लिया है। उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 11 से 21 मार्च तक चले नेशनल कोचिंग कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर…

Read More

ट्रैकिंग करने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता, बचाव अभियान जारी

ट्रैकिंग करने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता, बचाव अभियान जारी

अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में घूमने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता हो गए हैं। युवकों को रेस्क्यू करने के लिए मैक्लोडगंज पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम रवाना हो गई है। मैक्लोडगंज पुलिस थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लापता युवकों के एक साथी ने फोन कर सूचना दी कि तीन लोग त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे लेकिन शनिवार को तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे कहीं फंस गए हैं। लापता युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ की टीम…

Read More

जी-20 बैठक की जिम्मेदारियां हुई तय, जायजा लेने धर्मशाला पहुंची विदेश मंत्रालय की टीम

जी-20 बैठक की जिम्मेदारियां हुई तय, जायजा लेने धर्मशाला पहुंची विदेश मंत्रालय की टीम

 धर्मशाला  विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश बाबू की अध्यक्षता में टीम तैयारियों का जायजा लेने धर्मशाला पहुंची थी। इस दौरान टीम ने एचपीसीए स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू सहित अन्य होटलों का भी जायजा लिया था।  19 और 20 अप्रैल को प्रस्तावित जी20 बैठक होटल रेडिसन ब्लू में होगी। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर गई टीम ने होटल रेडिसन ब्लू पर बैठक के लिए मुहर लगाई है। गौर रहे कि विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश…

Read More