यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का किया जा रहा अध्ययन: मुख्यमंत्री

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का किया जा रहा अध्ययन: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम के नेतृत्व में ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीए स्टोर स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए हैं,…

Read More

बैंक से 224 अधिवक्ताओं की सेवाएं समाप्त, बढ़ रहा था आर्थिक बोझ नहीं मिल रहे थे संतोषजनक परिणाम : पठानिया

बैंक से 224 अधिवक्ताओं की सेवाएं समाप्त, बढ़ रहा था आर्थिक बोझ नहीं मिल रहे थे संतोषजनक परिणाम

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने वित्तीय घाटे के चलते 224 अधिवक्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह जानकारी केसीसी बैंक के नवनियुक्ति चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने दी है।   शुक्रवार को हमीरपुर मे विशेष बातचीत में पठानिया ने कहा कि इन अधिवक्ताओं की सेवाओं पर बैंक प्रबंधन काफी मोटी रकम खर्च कर चुका है। लेकिन, इसके बदले में संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आए। बीते दिन आयोजित बीओजी की बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछेक अधिवक्ताओं ने ही सही काम किया, जबकि शेष की प्रोग्रेस सही नहीं…

Read More

टोल बैरियरों पर बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा

टोल बैरियरों पर  बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा

बाहरी राज्यों के वाहनों का हिमाचल प्रदेश में टोल बैरियरों पर 24 घंटे का प्रवेश शुल्क 10 से 50 रुपये तक बढ़ गया। बढ़ी हुईं दरें शनिवार से लागू हो जाएंगी। बाहरी राज्यों के नंबर वाले भारी मालवाहक वाहनों को अब 450 रुपये की जगह 500 रुपये, 6 से 12 सीट यात्री वाहनों को 80 और 12 सीट से अधिक को 140 रुपये देने होंगे। निजी वाहन चालकों को 40 के बजाय 50 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। प्रदेश के तहत आने वाले 55 टोल बैरियरों के लिए कर एवं आबकारी…

Read More

कामगारों का अंशदान जमा नहीं करने पर 1,500 उद्योगों से मांगा जवाब

कामगारों का अंशदान जमा नहीं करने पर 1,500 उद्योगों से मांगा जवाब

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने प्रदेश के 1,500 उद्योगों को अंशदान जमा न करवाने पर नोटिस जारी किए हैं। संचालकों से जवाब मांगा है कि किस कारण उन्होंने अंशदान जमा नहीं करवाया है। प्रदेश में 2113 उद्योग फरवरी में डिफाल्टर हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 11,000 से अधिक उद्योग पंजीकृत हैं। जिस कंपनी में दस या इससे अधिक कामगार होते हैं, उस कंपनी को निगम के तहत अपने कामगारों को पंजीकृत करना होता है। कामगार के वेतन का .75 और कंपनी की ओर से 3.25 फीसदी कामगार के वेतन…

Read More

IPL LIVE : पहली बार मोबाइल फोन पर फ्री में देख पाएंगे, जानिए इससे जुडी पूरी जानकारी

IPL LIVE : पहली बार मोबाइल फोन पर फ्री में देख पाएंगे, जानिए इससे जुडी पूरी जानकारी

क्रिकेट का त्योहार आईपीएल की शरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। आईपीएल का 16वां सीजन होम और अवे फॉर्मेट में वापस आ जाएगा। इस साल सभी टीमें लीग राउंड में सात होम मैच और सात अवे मैच खेलेंगी। आईपीएल में 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर होम और अवे फॉर्मेट में 70 लीग राउंड के मैच खेले जाएंगे। 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। आईपीएल 2023 में 18 डबल…

Read More

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को ‘डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य’ का सराहना पुरस्कार

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को ‘डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य’ का सराहना पुरस्कार

प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग को नई दिल्ली में आयोजित कम्प्यूटर सोसाईटी ऑफ इंडिया के विशेष रूचि समूह कार्यक्रम में ‘डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य’ का सराहना पुरस्कार प्रदान किया गया है। विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजीव शर्मा ने विशेष कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य में आईटी और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा शुरू की गई पहल के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। डिजिटल उपकरणों के उपयोग से शासन को बेहतर और…

Read More

पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास

पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास

शिमला के मशोबरा के समीप स्थित 173 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास 23 अप्रैल, 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अप्रैल माह में शिमला प्रवास पर आ रही हैं और इस दौरान वह अधिकारिक रूप सेे इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव, डॉ. राकेश गुप्ता ने आज मशोबरा में इस संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क…

Read More

मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में 45.68 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले पहले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी। इसमें 21 करोड़ रुपये की पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) सीटी मशीन, 9 करोड़ रुपये स्पैक्ट सीटी मशीन के लिए तथा 15.68 करोड़ रुपये की राशि निर्माण कार्यों के लिए शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मरीजों को पीईटी स्कैन के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश…

Read More

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 36वॉं दीक्षांत समारोह 3 अप्रैल, 2023 को होगा आयोजित

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  का 36वॉं दीक्षांत समारोह 3 अप्रैल, 2023 को होगा आयोजित

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) 3 अप्रैल 2023 (प्रातः 11:00 बजे) अपना 36वॉं दीक्षांत समारोह मना रहा है। दीक्षांत समारोह का मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा तथा देशभर के 36 चुनिंदा क्षेत्रीय केन्द्रों पर भी टैलिकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा। मुख्यालय, दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी तथा दीक्षांत भाषण देंगी । समारोह में श्री धर्मेन्द्र प्रधान, माननीय मन्त्री शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दीक्षांत समारोह में सत्रांत परीक्षा दिसम्बर, 2021 तथा जून, 2022 में विभिन्न कार्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्रों…

Read More

इंग्लैंड से शिमला आ रहे अंग्रेज अपने फुट प्रिंट ढूंढने, जानें पूरा मामला

इंग्लैंड से शिमला आ रहे अंग्रेज अपने फुट प्रिंट ढूंढने, जानें पूरा मामला

ब्रिटेन से अंग्रेज अपने या अपने पुरखों के फुट प्रिंट ढूंढने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आ रहे हैं। ऐसे कई अंग्रेज भी पहुंच रहे हैं, जो भारत की आजादी के एक या डेढ़ दशक बाद भी यहां जन्मे। पिछले दिनों इंग्लैंड का एक व्यक्ति पत्नी सहित शिमला घूमने आया। वह शिमला सेनीटेरियम अस्पताल से अपने जन्म के बाद के फुट प्रिंट और अपनी मां के थंब इंप्रेशन अपने साथ ले गया। ब्रिटिशकाल के दौरान शिमला भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। आजादी के बाद अंग्रेजों को शिमला से इंग्लैंड लौटने में…

Read More