अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन एक बार फिर शिमला से शुक्रवार और शनिवार को दिखेगा। इसके बाद 10 जुलाई को सबसे लंबे समय 12 मिनट तक देखा जा सकेगा। यह स्टेशन एक चमकते तारे के रूप में अंतरिक्ष में नजर आएगा। यह जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चलता हुआ नजर आएगा। विज्ञान के विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए यह कौतुक का विषय होगा। इस बार इसे काफी देर तक देखा जा सकेगा। स्पेस स्टेशन में अमेरिका, रूस, कजाकिस्तान व अन्य देशों के सात वैज्ञानिक सवार हैं। इस बार वैज्ञानिक…
Read MoreCategory: National News
अगस्त के बाद होगा किरतपुर-मनाली फोरलेन का उद्घाटन, बारिश के कारण हो रहा है भूस्खलन
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर करने के लिए अभी करीब दो से तीन माह का और इंतजार करना पड़ सकता है। फोरलेन को अगस्त के बाद ही लोगों को समर्पित करने की तैयारी है। लगातार बारिश के कारण फोरलेन को ट्रायल के लिए खोलने पर भी अभी संशय बना हुआ है। उक्त फोरलेन को 15 जून तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन निर्धारित समय तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। अप्रैल और मई में लगातार हुई बारिश के कारण निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने…
Read Moreसरकारी कर्मचारियों की तैनाती व तबादलों के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभिन्न विभागों में सरकारी कर्मचारियों की तैनाती और तबादलों से संबंधित सभी मामले, जिन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विचार की आवश्यकता है, उन पर महीने के अंतिम चार कार्य दिवसों में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा तैनाती एवं स्थानांतरण के अनुमोदित आदेश भी माह के अंतिम चार कार्य दिवसों में ही जारी किये जायेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि जब तक कोई असाधारण परिस्थिति न हो, ऐसे मामलों को महीने के शेष दिनों में…
Read Moreभारत बनेगा आत्मनिर्भर, 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की
भारत ने 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की है। ये महत्वपूर्ण खनिज कितने अहम हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ये खनिज पास होने जरूरी हैं। रक्षा क्षेत्र हो या फिर कृषि, ऊर्जा, फार्मा और टेलीकॉम, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए ये महत्वपूर्ण खनिज बेहद अहम हैं। खनन मंत्रालय ने विशेषज्ञ टीम बनाई है, जिसने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसका शीर्षक ‘Critical Minerals for India’है। खनन मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट बुधवार को खनन मंत्री प्रहलाद जोशी…
Read Moreब्रिक्स देशों से पृथ्वी बचाने के लिए ठोस कार्रवाई का किया आह्वान : भूपेंद्र यादव
भारत हमेशा जलवायु परिवर्तन को लेकर अलग-अलग मंचों पर आवाज उठाता रहा है। पीएम मोदी ने कई बार अलग-अलग देशों में जलवायु परिवर्तन अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स देशों से तत्काल ठोस जलवायु कार्रवाई करने और पृथ्वी को बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करने करने की बात कही है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि अगर हमको जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और प्रदूषण से निपटना है तो अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका…
Read Moreलॉकडाउन के कारण हिमालय को फायदा, 27 मीट्रिक टन कम पिघली बर्फ
लॉकडाउन में एक ओर जहां लोगों को नुकसान झेलना पड़ा, व्यापार ठप हो गए। वहीं प्रकृति को इससे फायदा हुआ। एक नए अध्ययन के मुताबिक 25 मार्च, 2020 से 31 मई, 2020 के दौरान भारत में लॉकडाउन की वजह से हिमालय में करीब 27 मीट्रिक टन बर्फ कम पिघली। प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (पीएनएएस) नेक्सस में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि 2020 के कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मानवजनित प्रदूषक उत्सर्जन में कमी से हिमालय में बर्फ पिघलने में कमी आई। बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के लिकियांग…
Read Moreपीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की उच्च स्तरीय बैठक, भाजपा में हो सकते हैं बड़े बदलाव
भाजपा में लंबे समय से बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच 28 जून को देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल पर बात हुई। इसमें चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बड़ा बदलाव हो सकता है। इन राज्यों से कुछ लोगों को सरकार में लाया जा…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई के लिए जारी किया नया सर्कुलर
सुप्रीम कोर्ट में मामलों को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की नई प्रक्रिया लागू होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट गर्मियों की छुट्टियों के बाद आगामी तीन जुलाई को खुलने जा रही है, कोर्ट खुलने के साथ ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। सर्वोच्च अदालत ने इस संबंध में 28 जून को नया सर्कुलर जारी कर दिया है। न्यायिक प्रशासन के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किए गए इस सर्कुलर में कहा गया है कि नए मामले जो शनिवार, सोमवार और मंगलवार को सत्यापित किए जाएंगे, वह स्वतः ही अगले सोमवार…
Read Moreमणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्र में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, सुरक्षा बलों ने की जवाबी कार्रवाई
हिंसाग्रस्त मणिपुर के कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में गुरुवार सुबह कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी। बताया जा रहा है कि गोलीबारी बिना किसी मकसद या उकसावे की वजह से की गई है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल इलाके में गोलीबारी जैसी घटनाएं नहीं हो रही है। सुरक्षा बलों से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हरओठेल गांव में सुबह करीब पौने छह बजे बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और हलात…
Read Moreमुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के ऑनलाइन पंजीकरण एवं नवीनीकरण पोर्टल का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इन्दिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला में आयोजित अलाइड हेल्थ साइंस स्टूडेंट्स के वार्षिक समारोह ‘इन्फ्यूजन-2023’ के अवसर पर स्टेट अलाइड एंड हेल्थकेयर कॉउन्सिल के नवनिर्मित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं नवीनीकरण पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस कॉउन्सिल का गठन हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल कॉउन्सिल का पुनर्गठन करके किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर कांसेप्ट पेपर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट का मानदेय…
Read More