प्रदेश में क्यों फट रहे हैं बादल और इसकी वजह क्या? जानिए विस्तृत रिपोर्ट

प्रदेश में क्यों फट रहे हैं बादल और इसकी वजह क्या? जानिए विस्तृत रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के साथ-साथ बादल फटने की घटनाएं भयानक तबाही मचा रही हैं। इसके अलावा भूस्खलन से पहाड़ टूट रहे हैं, जिसके कारण मंडी, शिमला, कुल्लू, जिला सिरमौर और अन्य क्षेत्रों में हालात काफी बिगड़े हुए हैं। यही कारण है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद हैं। प्रदेश में इस सप्ताह बादल फटने और उसके कारण हुए भूस्खलन के कारण 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। शिमला के समरहिल में भूस्खलन से जमींदोज हुए शिव…

Read More

नर्स से दुष्कर्म : नाइट ड्यूटी के लिए रोका, चैंबर में बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े फाड़े; पूरी रात नोंचता रहा दरिंदा

नर्स से दुष्कर्म : नाइट ड्यूटी के लिए रोका, चैंबर में बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े फाड़े; पूरी रात नोंचता रहा दरिंदा

आगरा के ताजगंज थाना इलाके में देवरी रोड के एक अस्पताल के संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। तहरीर अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने दी है। आरोप है कि संचालक ने अपने चैंबर में बुलाया, नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और दुष्कर्म किया। बंधक बनाकर रखा रातभर चैंबर में ही बंधक बनाकर रखा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर का काम करती है।…

Read More

भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द नाइजर छोड़ने की सलाह

भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द नाइजर छोड़ने की सलाह

तख्तापलट के बाद पश्चिमी अफ्रीकी देशों के संगठन ईसीओडब्ल्यूएस ने नाइजर के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का एलान किया है। तनावपूर्ण को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को तुरंत नाइजर छोड़ने की सलाह दी है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में परामर्श जारी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम में करीब से नजर बनाए हुए है और जिन भारतीयों की उपस्थिति नाइजर में आवश्यक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द हिंसाग्रस्त देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।…

Read More

भारत ने श्रीनगर में तैनात किया अपग्रेडेड मिग-29 लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन

भारत ने श्रीनगर में तैनात किया अपग्रेडेड मिग-29 लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन

भारत ने पाकिस्तान और चीन मोर्चों के खतरों से निपटने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर उन्नत मिग-29 लड़ाकू विमानों का एक स्क्वाड्रन तैनात किया है। ‘उत्तर के रक्षक’ के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले ट्राइडेंट्स स्क्वाड्रन ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर मिग-21 स्क्वाड्रन की जगह ले ली है। मिग-21 स्क्वाड्रन पारंपरिक रूप से पाकिस्तान से खतरे की देखभाल के लिए जिम्मेदार रहा है। भारतीय वायु सेना के पायलट स्क्वाड्रन लीडर विपुल शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि श्रीनगर कश्मीर घाटी के मध्य में स्थित है और इसकी ऊंचाई मैदानी…

Read More

ड्रोन से की जाएगी मनरेगा में होने वाले कार्यों की निगरानी, दिशा-निर्देश जारी

ड्रोन से की जाएगी मनरेगा में होने वाले कार्यों की निगरानी, दिशा-निर्देश जारी

हिमाचल प्रदेश में अब मनरेगा के कार्यों की निगरानी ड्रोन से होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल मनरेगा में कार्य निरीक्षण और परिसंपत्तियों की गुणवत्ता देखने के लिए किया जाएगा। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग को भी इसे लागू करने के लिए कहा गया है। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार मनरेगा में निगरानी के लिए दो तरह के ड्रोन इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एक तो नैनो ड्रोन होंगे, जो 250 ग्राम के बराबर या इससे कम होंगे। इनके…

Read More

हिमाचल पथ परिवहन निगम के 1,300 बस रूट प्रभावित

हिमाचल पथ परिवहन निगम के 1,300 बस रूट प्रभावित

मौसम की मार से हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के बाद भूस्खलन के चलते निगम के 1,300 रूट प्रभावित हैं। शिमला-चंडीगढ़, कांगड़ा-पठानकोट और चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन से सामान्य और वोल्वो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्री न मिलने के कारण निगम कुछ रूटों पर बसें क्लब कर संचालित कर रहा है। गुरुवार रात को परवाणू के चक्की मोड़ के पास नेशनल हाईवे बंद हो जाने से शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बस सेवाएं प्रभावित हो…

Read More

चक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से कालका शिमला हाईवे फिर बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

चक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से कालका शिमला हाईवे फिर बंद, एचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

भूस्खलन होने से कालका शिमला एनएच देर रात से फिर बंद हो गया है। इससे हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चक्की मोड़ के पास भूस्खलन हुआ है। वहीं कांगू में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क धसने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, बस 31-1315 सुंदरनगर शिमला रूट पर जा रही थी। रास्ते में कांगू के पास सड़क अचानक क्षतिग्रस्त होने के कारण चार यात्री घायल हो गए और अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। बस में कल 12 यात्री सवार…

Read More

पाकिस्तान ने 23 साल बाद घुसपैठ के लिए किया अफगान आतंकी का इस्तेमाल, LOC पर गिरफ्तार, शुरू हुई पड़ताल

पाकिस्तान ने 23 साल बाद घुसपैठ के लिए किया अफगान आतंकी का इस्तेमाल, LOC पर गिरफ्तार, शुरू हुई पड़ताल

पाकिस्तान ने अब आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अफगानी आतंकियों को भी भेजना शुरू कर दिया है। वर्ष 2000 के बाद पहली बार पाकिस्तान ने किसी अफगानी आतंकी को धकेला है। पुंछ में एलओसी पर मेंढर इलाके से गिरफ्तार दिव्यांग अफगानी नागरिक निकला जो इस पार रैकी के लिए आया था। वह आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ है। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। उसके खिलाफ यूएपीए के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम करते हुए 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस…

Read More

कानपुर में नवविवाहिता के साथ बर्बरता, देखने-सुनने वाले भी हैरान

कानपुर में नवविवाहिता के साथ बर्बरता, देखने-सुनने वाले भी हैरान

कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के मटियारा गांव में प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद ही गुरुवार को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम को रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हो गई। उसके शरीर पर 20 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं।  जूही नहरिया स्थित टायर मंडी…

Read More

परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य, आदेश के साथ कुछ सुझाव भी जारी

परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य, आदेश के साथ कुछ सुझाव भी जारी

दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों का स्कूल में उपस्थित होना जरूरी होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षक बच्चे की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे। यदि बच्चे की उपस्थिति 75 फीसदी नहीं होगी तो वह परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। इस संबंध में दिल्ली के शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य है। शिक्षा निदेशक ने आदेश में कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त…

Read More