पंतनगर। सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किए जाने से नाराज पंत विवि के शिक्षक समिति से जुड़े शिक्षक बृहस्पतिवार को एजी कालेज में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में काले बिल्ले लगाकर पहुंचे। समिति सदस्यों ने सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की पुरजोर मांग की। साथ ही बताया कि यह विरोध 10 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों ने परंपरा के अनुसार शिक्षक दिवस पर प्रति वर्ष मिलने वाली शॉल भी विरोध स्वरूप प्राप्त नहीं की। शाम को शिक्षकों ने मांग के समर्थन…
Read MoreCategory: National News
राजनीतिक द्वेष भावना से दर्ज कराया मुकदमा: पांडे
रुद्रपुर। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए। उनका काम जनता की सेवा करना है। कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ कितने भी मुकदमे दर्ज करा ले, लेकिन वह संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। विधायक पांडे गुरुवार को हल्द्वानी जेल से रिहा होने के बाद शहर के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह चीनी मिल बाजपुर में मुख्य अतिथि के रूप में गए थे। वहां पर उनके ऊपर ही तीन-तीन पीसीएस…
Read Moreभाजयुमो ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
उत्तरकाशी। जून माह से बंद पड़े गंगोत्री राजमार्ग को खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याआें का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता बस अड्डे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आपदा राहत कार्यों में लापरवाही बरत रही है। तीन माह बाद भी गंगोत्री राजमार्ग नेताला से आगे नहीं खुल पाया। कई गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो…
Read Moreआठ को होगा खतौनी का सत्यापन और जांच
अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय के निर्देश पर कटारमल क्षेत्र की खतौनियों का सत्यापन और भू-अभिलेखों की जांच तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा रविवार आठ सितंबर को की जाएगी। अधिकारियों द्वारा भूमि खुर्द-बुर्द किए जाने की शिकायत का मौके पर ही सत्यापन कर निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि कटारमल क्षेत्र के लोगों ने गांव के कुछ लोगों और राजस्व विभाग पर खातेदारों के भू-अभिलेखों में छेड़छाड़ कर सैकड़ों नाली भूमि अन्य खातों में दर्ज करने की शिकायत की थी। लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई…
Read Moreदुग्ध संघों के प्रशासक हटाने का आदेश वापस
अल्मोड़ा। शासन ने चार दिन पहले जारी आदेश को स्थगित करते हुए दुग्ध संघों से हटाए गए प्रशासकों को दोबारा पदों पर बहाल कर दिया है। शासन का नया आदेश बृहस्पतिवार को निदेशालय पहुंच गया है। निदेशालय स्तर से भी नया आदेश दुग्ध संघों को भेजा जा रहा है। मालूम हो कि प्रदेश में दुग्ध संघों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद समय पर चुनाव नहीं हो पाने के कारण प्रदेश सरकार ने दुग्ध संघों और राज्य कोआपरेटिव फेडरेशन में प्रशासक बैठाए थे। इस बीच शासन द्वारा एक सितंबर को…
Read Moreवन भूमि हस्तातंरण के मामलों को समय से निपटाएं
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी विभाग वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों को निर्धारित प्रारूप में अपडेट कर 20 सितंबर तक प्रभागीय वनाधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वन भूमि हस्तातंरण के मामलों को समय से निपटाएं और योजनाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण मामलों का समय पर निस्तारण नहीं होने से विकास कार्यों की गति में अवरोध आना स्वाभाविक है। इसलिए सभी तकनीकी विभाग…
Read Moreचार-पांच चालान के बाद भी भर रहे फर्राटा
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान डिवाइस से कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। दिल्ली में लोग एक बार नहीं, चार से पांच बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर व ड्राइविंग लाइसेंस नंबर से इस बात का खुलासा हो रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ऐसे लोगों का डाटा तैयार कर रही है, जिनका बार-बार चालान हो रहा है। ऐसे लोगों का लाइसेंस कभी भी रद्द हो सकता है। अभी तक ट्रैफिक पुलिस के बार पिछले चालानों के बारे में पता करने…
Read Moreअध्यक्ष पद का टिकट पाने की होड़
नई दिल्ली। डूसू चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने के बाद अब अध्यक्ष पद का टिकट पाने की होड़ तेज हो गई है। बृहस्पतिवार देर रात तक संगठनों के बीच अध्यक्ष पद की रेस को लेकर एक के बाए एक कई नाम सामने आते रहे। अहम है कि एबीवीपी की ओर से 10 उम्मीदवारों ने डूसू के चार पदों के लिए पर्चे दाखिल किए हैं। इनमे राजू रावत, उत्कर्ष चौधरी, अमन अवाना, परीक्षित शर्मा, कनिका शेखावत, लेहेरिका बब्बर, दुष्यंत यादव, गौरव तंवर, मंजरी सिरोही और…
Read Moreकांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर विधायक के पोस्टर
नई दिल्ली (ब्यूरो)। चुनावी साल में पोस्टर-होर्डिंग से पटे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का एक पोस्टर बृहस्पतिवार दिन-भर पार्टी पदाधिकारियों के बीच चर्चा का विषय रहा। इसमें खुद को कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की पत्नी बताती हुई एक महिला ने सीमापुरी विधायक पर पार्टी फंड के नाम से 15 लाख की हेराफेरी का आरोप लगाया है। मुन्नी देवी शर्मा नामक महिला ने प्रदेश कार्यालय के मुख्य गेट के साथ नजदीक इमारतों की बाउंड्री पर पोस्टर चिपका रखे हैं। कांग्रेस विधायक वीर सिंह धींगान पर आरोप लगाया है कि विधायक ने…
Read Moreशराब के नशे में पांच को रौंदा
नई दिल्ली। सफदरजंग इलाके में बृहस्पतिवार को नशे में धुत शख्स ने मां-बेटी समेत पांच लोगों को रौंद दिया। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर है। अन्य घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सफदरजंग एंकलेव पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया में हुआ। आरकेपुरम के सोमविहार अपार्टमेंट में रहने वाला सिद्धार्थ ग्रोवर (39) स्विफ्ट कार से आईआईटी के मेन गेट…
Read More