अवर अभियंताओं को प्रमोशन चाहिए

हल्द्वानी। ऊर्जा आफिसर्स, सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन की जोनल कमेटी की बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। पिटकुल में कार्यरत कार्मिकों के भत्तों को पुनरक्षित कराने और अवर अभियंताओं को प्रमोशन देने की मांग की। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी ध्यानी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। दमुवाढूंगा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी नेता ईएनसी कर्नाटक ने सभी कर्मचारियों से जनता की सेवा का आह्वान किया। एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन सचिव नवीन आर्या ने बताया कि तीनों ऊर्जा निगमों में राज्य सरकार के कार्मिकों के…

Read More

उत्तराखंड आपदा ने किया मालामाल

उत्तराखंड में बीते जून माह में आई आपदा ने भले ही कई लोगों को सड़कों पर ला दिया और कईयों को कभी न भर सकने वाला जख्म दे दिया है लेकिन आपदा ने किसी को मालामाल भी कर दिया। एक सरकारी विभाग के लिए आपदा लाखों रुपये का राजस्व जुटा कर दे गई है। आपदा के चलते इस विभाग को लाखों का लाभ होना निश्चित है। पढें, बदरीनाथ धाम रह गया अब केवल पांच किमी दूर वन विकास निगम मालामाल जून की आपदा विनाशकारी साबित हुई लेकिन वन विकास निगम…

Read More

शहीद होने के बाद भी जो गश्त करते हैं भारत-चीन सीमा पर!

मूलरूप से पौड़ी के रहने वाले वीर जवान जसवंत सिंह रावत की दास्तां अब दुनिया देखेगी। महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह ने वर्ष 1962 में हुए युद्ध में अकेले ही चीन की सेना को 72 घंटो तक रोके रखा था। अरूणाचल में इस जवान को बाबा के नाम से पुकारा जाता है और वहां जसवंत बाबा का मंदिर भी है। अब जल्द ही राइफलमैन जसवंत सिंह की वीरता भरी कहानी सभी बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। दून के थियेटर आर्टिस्ट मिलकर जसवंत सिंह पर फिल्म बना रहे हैं। पढें, यहां…

Read More

कैलाश चुने गए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

लंबगांव (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय लंबगांव के छात्र संघ चुनाव में कैलाश विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मल्लिका को 32 मतों से पराजित किया। कैलाश को 76 और मल्लिका को 44 मत मिले। प्राचार्य डा.राजीव रतन और चुनाव अधिकारी एसके पांडे ने बताया कि कुल 121 अभ्यर्थियों ने मतदान किया। एक मत अवैध पाया गया। विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने महाविद्यालय से बाजार तक जुलूस निकाला। अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण पहले ही सुदेश सिंह अध्यक्ष, मधु उपाध्यक्ष, बबीता सचिव, रीना सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर…

Read More

छात्र नेताओं के समर्थक भिड़े, तहरीर दी

कर्णप्रयाग। मंगलवार रात किसी बात को लेकर छात्र नेताओं के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। छात्र गुटों के आपसी संघर्ष में एक गुट ने पुलिस में तहरीर दी है, वहीं मामले में पुलिस ने अतिरिक्त सक्रियता बरतते हुए विवेचना शुरू कर दी है। शुक्रवार को छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान होना है, लेकिन मंगलवार को आमसभा के बाद रात को एक होटल में छात्र नेताओं के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एक गुट ने पुलिस को तहरीर दी। हालांकि बुधवार को भी छात्रसंघ चुनाव…

Read More

डाक्टरों की कमी के विरोध में आए विधायक

लोहाघाट। राजकीय चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी पर अब क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी खुलकर सामने आ गए हैं। अस्पताल का संचालन मात्र एक चिकित्सक के सहारे है। विधायक ने इस संबंध में सीएमओ डा.हरीश चंद्रा को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ लोहाघाट के चिकित्सालय में सर्वाधिक रोगी पंजीकृत होते हैं और इसकी व्यवस्था एक चिकित्सक को सौंपी गई है। इसके ठीक विपरीत चंपावत के राजकीय चिकित्सालय में रोगियों की सीमित संख्या होेने के बावजूद वहां चिकित्सकों की संख्या बहुत अधिक है। सीएमओ ने अभी तक…

Read More

जमीन नहीं मिलने से स्वीकृत धनराशि बेकार

लोहाघाट। लधिया घाटी क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल मछियाड़ में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण के लिए स्वीकृत हुई 59.02 लाख रुपये भूमि न मिलने के कारण बेकार पड़े हैं। वर्ष 2010 में रमसा के तहत इस विद्यालय को जूनियर हाईस्कूल से राजकीय हाईस्कूल में उच्चीकृत किया गया। जिसके तहत विद्यालय के भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी। कार्यदायी संस्था सिंचाई निर्माण खंड लोहाघाट ने भवन का आगणन तैयार कर लिया गया है लेकिन शिक्षा विभाग कार्यदायी संस्था को भूमि उपलब्ध नहीं करा पाई है।…

Read More

मुआवजे के लिए तहसील में धरने पर बैठे बाढ़ पीड़ित

टनकपुर। वंचित बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने और बाढ़ से सुरक्षा की मांग को लेकर शारदा चुंगी कालोनी के बाढ़ प्रभावितों ने तहसील में धरना दिया। उन्होंने मांगों पर जल्द अमल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शारदा चुंगी कालोनी के बाढ़ पीड़ित बृहस्पतिवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के चिह्नीकरण और क्षति के आंकलन में प्रशासन ने पक्षपात किया है। कई परिवारों को…

Read More

तीन प्रवक्ताओं के सहारे चल रही इंटर की क्लास

चंपावत। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का ढोल पीटने वाली प्रदेश सरकार ने राजकीय बालिका इंटर कालेजों की क्या गत रखी है यह देखने वाली बात है। चंपावत जिला मुख्यालय में स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में वर्षों से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। मात्र तीन प्रवक्ताओं के सहारे इंटर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। इस विद्यालय में 700 छात्राएं अध्ययनरत हैं। बताया गया है कि शासन ने जब से स्थानांतरण और नियुक्ति के लिए सुगम तथा दुर्गम को आधार माना तब से सुगम स्थानों पर स्थित विद्यालयों में…

Read More

हड़ताल पर रहे कर्मचारी, बैठक और नारेबाजी

रुद्रपुर/खटीमा। पदोन्नति सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलेभर के वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जगह-जगह हुई बैठकों में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। रुद्रपुर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान त्रिलोचन आर्या, कुंदन सिंह पांगती, किंशुक शर्मा, एजाज बेग, राकेश जखमोला, संजय उपाध्याय, अनमोल राणा, रघुवीर सिंह, प्रेम मठपाल, अरविंद राणा, मोहन राणा, दीपचंद्र लोहनी, मीना राणा,…

Read More