नई दिल्ली। वसंत विहार गैंगरेप पीड़िता के नाम पर साइंस म्यूजियम का नामकरण करने के मसले पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम फंसी हुई है। निगम के नेताओं ने युवती के असली नाम पर म्यूजियम का नामकरण करने का विचार त्याग दिया। सदन के नेता सुभाष आर्य ने बताया कि अब निर्भया नाम से म्यूजियम का नामकरण किया जाएगा। इस संबंध में सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि म्यूजियम तो बना हुआ है, लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं किया गया है।
Read MoreCategory: National News
पुलिस में अब चार की बजाय होंगी छह रेंज
नई दिल्ली। पुलिस में अब चार की बजाय छह रेंज होंगी। दो जिलों को मिलकर एक रेंज बनाई गई है। अभी तक दिल्ली पुलिस की एक रेंज में तीन जिले होते थे। जिले की कमान डीसीपी/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के हाथ में होती है जबकि तीन जिलों की कमान एक संयुक्त पुलिस आयुक्त के हाथ में होती थी। अब दो जिलों की रेंज होगी। कमिश्नर बीएस बस्सी ने पद संभालने के बाद यह पहला बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय से देर शाम जारी हुए एक बयान के तहत संदीप गोयल…
Read Moreयह तफ्तीश एक उदाहरण बनेगी- संयुक्त पुलिस आयुक्त
वसंत विहार गैंगरेप मामले में जब अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहरा दिया तो उसके बाद दक्षिण-पश्चिमी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रेस वार्ता बुलाकर संवाददाताओं से कहा कि वसंत विहार गैंगरेप की तफ्तीश और फैसला एक उदाहरण बनेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दक्षिण जिला पुलिस ने जितने कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार किया, बढ़िया तफ्तीश कर साक्ष्य एकत्रित किए और पुलिस ने एक तय समय सीमा में चार्जशीट दाखिल कर दी, वह आने वाले दिनों में पुलिस समेत…
Read Moreमूलचंद में डेंगू से दो की मौत
नई दिल्ली। राजधानी में बीते चौबीस घंटे में डेंगू से दो मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों ही मौत मूलचंद मेडिसिटी अस्पताल में हुई है। एक मौत सोमवार की रात और दूसरी मंगलवार दोपहर को हुई है। गौर करने की बात है कि डेंगू से हुई दोनों मौत की खबर दिल्ली नगर के स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। राजधानी में डेंगू मरीजों और उससे होने वाली मौत का आंकड़ा रखना निगम की जिम्मेदारी है। मूलचंद मेडिसिटी अस्पताल-प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार की…
Read Moreप्यार पाने को पांचवीं मंजिल पर चढ़ी युवती
नई दिल्ली । प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर एक युवती पांच मंजिला इमारत पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगी। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को मनाने में जुट गई। करीब आधा घंटा तक यह ड्रामा चलता रहा। अंत में पुलिस ने युवती का ध्यान भंग कर उसे पकड़ लिया और नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक ,21 वर्षीय युवती परिजनों के साथ सागरपुर में रहती है। उसका इसी इलाके में…
Read Moreएनएसयूआई ने उतारे भोजपुरी सितारे
नई दिल्ली। डूसू चुनाव में पूर्वांचली छात्रों को लुभाने के लिए एनएसयूआई ने भोजपुरी सितारों का दांव खेला है। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी के साथ बुधवार (आज) को घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके जरिए एनएसयूआई पूर्वांचली छात्रों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। प्रचार के इस फंडे का इस्तेमाल अब तक विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ही देखने को मिलता रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में पूर्वांचली छात्र हैं। संगठन का प्रयास किसी भी सूरत में…
Read Moreकचरे का निपटाने करे कंपनी : एनजीटी
नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने ओखला स्थित जिंदल अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को अपने कचरे के निपटान के लिए उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया है। ट्रिब्युनल ने कहा, ऐसा नहीं करने पर वह प्लांट बंद करने को तैयार रहे। एनजीटी चेयरमैन न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश सुखदेव विहार रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। एसोसिएशन ने प्लांट में कचरे के निपटान के लिए तय मापदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उसे बंद करवाने का आग्रह किया है।…
Read Moreसंदिग्ध हालात में टोलकर्मी की मौत
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में एक टोल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ट्यूबवेल के पास एक पानी की टंकी (हौज) में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात लगभग बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि, सिंघु गांव स्थित पानी की टंकी में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि, युवक हौज में औंधे मुंह पड़ा है। उसके शरीर पर कोई चोट का…
Read Moreरास्ता लंबा है लेकिन जल्दी खत्म करना है: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में 45 पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों को मालिकाना हक के सर्टिफिकेट बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रास्ता लंबा है, लेकिन जल्दी खत्म करना है। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। मूल आवंटी को सर्किल रेट का पांच फीसदी, 31 मार्च 2007 से पहले के खरीददारों को 30 फीसदी और उसके बाद के खरीददारों को 100 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा। इन कॉलोनियों में ढाई लाख परिवार रहते हैं,…
Read Moreन्यू उस्मानपुर में नौ साल की बच्ची से दरिंदगी
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में नौ साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मां के प्रेमी ने अपने साथी के साथ पीड़ित बच्ची और उसकी छोटी बहन को स्कूल के बाहर से अगवा कर लिया और यमुना खादर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया और दोनों वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, सपना (9, बदला हुआ नाम) परिवार के…
Read More