चंबा (टिहरी)। ग्राम पंचायत डांग तल्ला में खाद्य सुरक्षा की बैठक में एक ग्रामीण ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट करने के बाद जूता फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया। विकासखंड थौलधार के डांग तल्ला गांव में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा की बैठक बेसिक स्कूल खर्क भेंडी में चल रही थी। इसी दौरान एक ग्रामीण मंच पर आकर पहले ग्राम विकास अधिकारी डीपी चमोली के साथ अभद्रता कर मारपीट करने लगा। इससे सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। किसी तरह आरोपी को…
Read MoreCategory: National News
जनपद में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना शुरू
गोपेश्वर। प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने जनपद में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने बीपीएल, अंत्योदय परिवारों को योजना के तहत चावल और गेहूं के किट दिए। इस मौके पर 100 पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया। मंत्री ने कहा कि योजना का जनपद के दो लाख 47 हजार 715 परिवारों को लाभ मिलेगा। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजना का किसी भी सूरत में दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। जिलाधिकारी योजना की मॉनीटरिंग करेंगे। उन्होंने…
Read Moreमंत्री पर फूटा आउटसोर्सिंग कर्मियों का गुस्सा
गोपेश्वर। आउटसोर्सिंग कर्मियों ने प्रभारी मंत्री का घेराव कर शीघ्र पुन: नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 दिन से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। मुख्यालय पर धरना दे रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मंत्री का घेराव कर रमसा और सर्व शिक्षा अभियान के तहत पुन: नियुक्ति की मांग की। कहा कि चालू शिक्षा सत्र के शुरुआत में रमसा और सर्व शिक्षा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्तियां की गई। जनपद के 135…
Read Moreस्कूल भवन को भूस्खलन का खतरा
चंपावत। जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात हुई भारी बारिश से कोटअमोड़ी ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल नलडाण के भवन को खतरा हो गया है। भवन के आंगन की दीवार धंस गई है। कोटअमोड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्कूल नलडाण के भवन को गंभीर खतरा हो गया है। यदि जल्दी सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो समस्या गंभीर हो जाएगी। उन्होंने इस मामले की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे को दे दी है। इधर, जिला मुख्यालय में आज सुबह हुई बारिश…
Read Moreहिजड़ों का विवाद पहुंचा एसएसपी के पास
रुद्रपुर। रुद्रपुर और गदरपुर के हिजड़ों के बीच चल रहा इलाके का विवाद एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। क्षेत्र के हिजड़ों ने एसएसपी से मुलाकात कर गदरपुर के हिजड़ों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रुद्रपुर निवासी सुनीता और गदरपुर निवासी शालू के बीच इलाके का विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसका वाद भी न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को सीरगोटिया निवासी सुनीता साथियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल से मुलाकात कर आरोप लगाया कि सोमवार को गदरपुर की शालू अपने साथियों के साथ…
Read Moreएक ही रात में आधा दर्जन घरों में चोरी
काशीपुर। एक ही रात में चोर आधा दर्जन घरों को खंगाल कर हजारों रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गए। सोमवार की रात चोरों ने कविनगर और उसी से लगे मोहल्ला गौतम नगर में बेखौफ होकर कई घरों में चोरियां की। चोर घरों के अंदर सोए हुए लोगों के बीच से खूंटी पर टंगी पैंट तक उठाकर ले गए। कविनगर निवासी अजय अग्रवाल पुत्र हरिओम साहरा फाइनेंस का क्लेक्शन एजेंट है। चोर छत से उसके घर में घुसे। पूरा परिवार कमरे में ही सोया हुआ था। चोर अजय अग्रवाल की…
Read Moreपर्यावरण को संरक्षित रखकर बने विकास का मॉडल
उत्तरकाशी। आपदा प्रबंधन जनमंच एवं हिमालय चिंतन मंच उत्तरकाशी के समग्र और टिकाऊ विकास का मॉडल तैयार करने में जुटा है। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि सड़कें पर्यावरण और नियमों की अनदेखी करके न बनें। जंगल खूब पनपाए जाएं, किंतु वह निकटवर्ती गांव को लघु उपज देकर मालामाल करने वाले हों। कृषि, बागवानी, पर्यटन आदि का विकास पर्यावरण के अनुकूल हो। नगर पालिका परिषद के सभागार में जुटे जिले के प्रबुद्धजनों ने बढ़ती प्राकृतिक आपदाआें पर चिंता जताई। इसे कुछ हद तक कुदरत तथा कुछ मानव जनित माना।…
Read Moreपैसे खत्म, सेब खरीद पर लगा ‘ग्रहण’
उत्तरकाशी। समर्थन मूल्य पर सेब खरीद की सरकारी योजना चार कदम चल कर ही हांफ गई। बजट की कमी बताकर गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उपला टकनौर क्षेत्र से 3150 क्विंटल सेब खरीदने के बाद हाथ खड़े कर दिए हैं। काश्तकारों का कहना है कि अभी महज पांच फीसदी सेब ही खरीदा गया है। पेड़ों से तोड़ा गया करीब डेढ़ सौ क्विंटल सेब बगीचों में ही बर्बाद होने की स्थिति में है। जून माह की आपदा में अवरुद्ध हुए गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाल न होने से उपला टकनौर क्षेत्र…
Read Moreसावधान! बैंक का खाता नंबर किसी को नहीं बताएं
चौखुटिया। कोई अनजान आदमी मोबाइल से फोन करके आपका खाता और एटीएम नंबर आदि जानकारी मांगे तो कदापि नहीं बताएं। इन दिनों खातों से धनराशि निकालने वाले ठगों का गिरोह सक्रिय है। एक ठग ने इसी तरह खाता नंबर आदि जानकारी लेकर एक व्यक्ति के खाते से 19500 रुपये की रकम ट्रांसफर कर ली। शिक्षक बीसी खुल्बे ने बताया कि सोमवार की शाम सवा छह बजे 8877134824 नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है। इसके बाद…
Read Moreजयघोष के साथ राय स्टेट से लाया गया कदली स्तंभ
रानीखेत। जरूरी बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर में कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा देवी के जयघोष के साथ राय स्टेट स्थित माधवकुंज निवास से कदली केला स्तंभ लाया गया। इस कार्यक्रम में विधायक नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा आदि ने भी शिरकत की। राय स्टेट माधवकुंज परिसर में सुबह केला स्तंभ की पूजा हुई। इसके बाद मां नंदा के जयघोष और नगाडे निशानों के साथ कदली वृक्ष को पूरे नगर में घुमाया…
Read More