प्रधानाचार्य, वीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश

देवाल। जीआईसी बोरागाड़ में आयोजित आपदा राहत के शिविर में ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों का अभी तक सर्वे नहीं होने की शिकायत की। वहीं आपदा आयुक्त ने अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर एक प्रधानाचार्य और एक ग्राम विकास अधिकारी के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। आपदा आयुक्त वी. षणमुगम की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में लिंगडी न्याय पंचायत के ग्रामीणों ने आपदा के ढाई माह बाद भी देवाल-खेता- मानमती मोटरमार्ग नहीं खुलने, बमणीगाड़, उफ्थर, लिंगडी, चोटिंग, ओडर, पेयजल योजनाओं के ठीक नहीं होने की शिकायत की। प्रभावित…

Read More

पागल सियार ने 12 से अधिक लोगों को काटा

टनकपुर। पागल सियार ने सैलानीगोठ, बमनपुरी और फागपुर गांव में 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर खौफ पैदा कर दिया है। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पागल सियार को फौरन मारने की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को देर रात तक हुई बिजली कटौती के बीच अंधकार में एक पगलाए सियार ने जमकर आतंक मचाया। टनकपुर के सैलानीगोठ गांव से लोगों पर हमला करता यह सियार बनबसा के बमनपुरी गांव तक पहुुंचा। उसने करीब 12…

Read More

चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

बनबसा। एसएसबी ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 210 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। एसएसबी की 57वीं वाहनी के सहायक सेना नायक नीरज चौधरी के निर्देश पर एसएसबी के जवान बीओपी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल की ओर से आए एक अधेड़ व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 210 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी नेपाल के सेती अंचल जिला बजांग के ग्राम कनवेल, वार्ड संख्या 2 का…

Read More

35 और बाढ़ पीड़ितों को मिला मुआवजा

टनकपुर। मुआवजे से वंचित बाढ़ पीड़ितों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया। प्रशासन ने 35 और चिह्नित बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि के चेक दिए हैं। शारदा नदी की बाढ़ से हनुमानगढ़ी और शारदा चुंगी कालोनी समेत क्षेत्र में सैकडा़ें परिवार प्रभावित हुए। शासन की मंजूरी के बाद प्रशासन ने प्रभावितों को चिह्नित कर 121 प्रभावितों को मुआवजा राशि प्रदान की, मगर चिह्नीकरण में कई परिवारों को मुआवजे से वंचित रहना पड़ा था। मुआवजे से वंचित बाढ़ प्रभावितो के आंदोलन के बाद प्रशासन ने 35 और बाढ़ प्रभावितों को चिह्नित कर…

Read More

बच्चों की की सेवा में जुट गए विधायक

जसपुर। ग्राम सन्यासियोंवाला के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कीटनाशक की गंध से बेहोश होने की सूचना से अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गयी। सभी विद्यालय एवं अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। शुक्रवार को घटना के बाद विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने प्राइवेट एंबुलेंसों को सूचना देकर सभी को सरकारी अस्पताल बुलवाया और वहां के चिकित्सकों के साथ स्वयं उपचार में जुट गए। सीओ पीसी आर्य, कोतवाल जेसी पाठक ने विद्यालय पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर खेत स्वामी नासिर को हिरासत में ले लिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट इवा सहाय,…

Read More

गौरा माहेश्वर की पूर्जा अर्चन के बाद विसर्जन

खटीमा। दो सप्ताह से अधिक दिनों तक चले गौरा माहेश्वर के कार्यक्रमों का ज्वाला देवी मंदिर परिसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित मातृ शक्ति की मौजूदगी में विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान महेश्वर के साथ गौरा को ससुराल विदा करने के साथ ही उनका झोड़ा चांचरी के साथ ही विसर्जन किया गया। कालेज रोड आदर्श कालोनी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर पर लगातार दो सप्ताह से अधिक दिनों तक गौरा माहेश्वर की बाल लीलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर एवं आस पास की महिलाएं मैय्या की पुजारिन…

Read More

सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा सुधार

नौगांव(उत्तरकाशी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का दिल्ली की राजभरा मेडिकेयर संस्था ने पीपीपी मोड पर इस अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया है। संस्था ने फिलहाल यहां तीन विशेषज्ञ डाक्टर तैनात किए हैं। शनिवार को अस्पताल का संचालन शुरू करने से पहले संस्था से जुड़े लोगाें ने अस्पताल में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ करवाया। इसके बाद सीएमओ डा.मयंक उपाध्याय ने रिबन काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। संस्था ने अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक तथा एक सामान्य चिकित्साधिकारी को तैनात किया है। राजभरा मेडिकेयर के अध्यक्ष रजनीश कश्यप ने…

Read More

पंचायत चुनाव में भी ताल ठोकेगा आर्यन ग्रुप

उत्तरकाशी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार परचम लहराने से उत्साहित आर्यन ग्रुप अब पंचायत चुनाव में भी ताल ठोकने की तैयारी में है। शुक्रवार को लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन ग्रुप के प्रदीप कैंतुरा ने कहा कि कालेज के छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गृहविज्ञान, चित्रकला आदि विषयों की परास्नातक कक्षाएं शुरू कराने के साथ ही शिक्षकों की कमी दूर कराने के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। आर्यन ग्रुप के…

Read More

चार बच्चों पर दो, 73 पर एक शिक्षक

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में शिक्षा व्यवस्था पर शिक्षकों की कमी का ग्रहण लगा हुआ है। बेसिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों में शिक्षकों के 775 पद खाली चल रहे हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के नाम पर जिले में 769 बेसिक, 275 जूनियर, 52 हाईस्कूल तथा 63 इंटर कालेज हैं। बेसिक स्कूलों में स्वीकृत 1126 पदों के सापेक्ष 938 तथा जूनियर हाईस्कूलों में स्वीकृत 1041 पदों के सापेक्ष 861 शिक्षक कार्यरत हैं। रमसा के तहत 17 जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत करने के साथ जिले में हाईस्कूलों की संख्या…

Read More

जंगली ककड़ी खाने से पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक बीमार

उत्तरकाशी। जंगली ककड़ी खाने से महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू के एक शिक्षक तथा पांच छात्र-छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर की एक छात्रा घर से ककड़ी लेकर आई। दोपहर में साथी छात्र-छात्राओं तथा एक शिक्षक ने यह ककड़ी खाई। जिससे छात्रा आस्था पंवार, आंचल गैरोला, अभिषेक चौहान, मोहित सेमवाल और स्वर्णिमा गर्ग तथा शिक्षक उम्मेद पंवार की तबियत बिगड़ने लगी। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या बी.रावत और शिक्षकों ने…

Read More