थराली। कांग्रेस ब्लाक कमेटी की बैठक में पंचायत और लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। ब्लाक अध्यक्ष अनसूया प्रसाद पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहित की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापार प्रचार-प्रसार करें। इस मौके पर निर्वतमान प्रमुख महेशी देवी,सचिव प्रीतम सिंह, कुंदन सिंह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जय सिंह व सांसद प्रतिनिधि प्रताप सिंह…
Read MoreCategory: Uttarakhand
चुनाव में युवाओं को उतारेंगे
पीपलकोटी (चमोली)। भाजयुमो ने पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं को चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। रविवार को गडोरा में हुई दशोली ब्लाक की बैठक में मोर्चे के प्रदेश मंत्री गजेंद्र रावत ने कहा कि जनता प्रदेश व केंद्र सरकारों की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। जिसका भाजपा को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत और लोकसभा चुनाव का जिम्मा युवाओं के कंधों पर है। युवा रामलाल सेमवाल और लक्ष्मण सिंह गड़िया ने मोर्चे की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन वैष्णव,…
Read Moreऋषि इलेवन ने स्वर्णकार संघ को हराया
गोपेश्वर। पुलिस मैदान में चल रहे स्वर्गीय गोविंद कोरंगा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन पहले मैच में ऋषि इलेवन ने स्वर्णकार संघ की टीम को 53 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषि इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 115 रन बनाए। जवाब में स्वर्णकार संघ की टीम 62 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मैच सुभाषनगर क्रिकेट क्लब व बिष्ट इलेवन के बीच खेला गया। बिष्ट इलेवन ने पहले खेलते हुए पूरन के 52 रनों के शानदार स्कोर की…
Read Moreजिला जज एकादश ने डीएम इलेवन को हराया
चंपावत। विश्व एड्स दिवस के मौके पर यहां सद्भावना क्रिकेट मैच हुआ। मुकाबले में जिला जज (डीजे) एकादश ने डीएम एकादश को 10 रनों से पराजित किया। मैच आखिरी ओवर तक चला। शानदार आलराउंड प्रदर्शन करने वाले डीएम एकादश के डा. आरके जोशी को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। गोरलचौड़ मैदान में हुए मुकाबले में डीजे एकादश के कप्तान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएस दुग्ताल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी चुनी। निर्धारित 20 ओवरों में डीजे एकादश ने 158 रन बनाए। डीजे एकादश के लिए सबसे ज्यादा…
Read Moreविरासतों की अनदेखी: उपेक्षा का शिकार हैं कई विरासत
चंपावत। अतीत में चंद और कत्यूरी राजवंशों की राजधानी रहने के अलावा चंपावत में आजादी के दौर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की विरासत उपेक्षा का शिकार है। जिले में पर्यटन स्थलों के नाम पर स्वामी विवेकानंद के अनुयायियों की ओर से स्थापित अद्वैत आश्रम मायावती, मां पूर्णागिरि धाम, गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब, अंग्रेजों का बसाया एबटमाउंट और पाषाण युद्ध के लिए देवीधुरा की बग्वाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल है। बावजूद इसके खस्ताहाल सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल अपने दिन बहुरने…
Read Moreकबाड़ के गोदाम में लगी आग
रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग से करीब पांच लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संभावना जताई जा रही है, कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। पुलिस के मुताबिक काशीपुर रोड स्थित मलिक कालोनी क्षेत्र में फुरकान अली का कबाड़ का गोदाम है। शनिवार देर रात कुछ लोगों को गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते गोदाम से आग की तेज लपटें आने लगी। उन्होंने मामले की…
Read Moreमहिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति गिरफ्तार
उत्तरकाशी। भटवाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। चड़ेथी भटवाड़ी निवासी सुनील पंवार और भराणगांव निवासी सुनीता ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। सुनीता एक स्वयंसेवी संस्था में काम करती थी। शनिवार रात को सुनील सुनीता को बेहोशी की हालत में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचा, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बताया कि…
Read Moreदिचली पट्टी भी ओबीसी में शामिल
चिन्यालीसौड़। शहरी विकास मंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने रविवार को चिन्यालीसौड़ और गमरी पट्टी के गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को समस्याओ के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने गंगा घाटी को ओबीसी में शामिल किया है, लेकिन भूलवश शासनादेश में दिचली पट्टी का नाम छूट गया था।…
Read Moreठंडो रे ठंडो म्येरि पहाड़े कि हव्वा ठंडी पानी ठंडो…
अल्मोड़ा। जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर में आयोजित चार दिवसीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर के समापन पर स्काउट गाइडों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर बहुरंगी छटा बिखेरी। प्रतिभागियों ने जहां कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं भजन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। स्काउट प्रभारी तारा सिंह बिष्ट ने कहा कि स्काउट गाइड समाज सेवा करने का अच्छा माध्यम है। प्रधानाचार्य कलम सिंह दानू ने कहा कि अनुशासन में रहकर ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। शिविर में स्काउट गाइडों को गांठ बंधन, हाइकिंग, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक…
Read Moreगन्ना किसानों का हल्ला बोल
शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू कराने और बकाया 22 करोड़ के गन्ना भुगतान को लेकर भड़के किसानों ने प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। एसडीएम की मौजूदगी में प्रधान गन्ना प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें प्रशासन और मिल प्रबंधन को दो दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया। मांगें पूरी न होने पर किसानों ने शुगर मिल में तालाबंदी कर कामकाज ठप कराने की चेतावनी दी। लक्सर एसडीएम ने किसानों को 25 नवंबर तक पेराई सत्र शुरू किए जाने की तारीख निर्धारित कराने का वादा किया था। लेकिन पेराई सत्र…
Read More