चुनाव में युवाओं को उतारेंगे

पीपलकोटी (चमोली)। भाजयुमो ने पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं को चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। रविवार को गडोरा में हुई दशोली ब्लाक की बैठक में मोर्चे के प्रदेश मंत्री गजेंद्र रावत ने कहा कि जनता प्रदेश व केंद्र सरकारों की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। जिसका भाजपा को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत और लोकसभा चुनाव का जिम्मा युवाओं के कंधों पर है। युवा रामलाल सेमवाल और लक्ष्मण सिंह गड़िया ने मोर्चे की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन वैष्णव, मोहन नेगी, दिगंबर बर्त्वाल, विवेक शाह आदि मौजूद थे।

Related posts