दिचली पट्टी भी ओबीसी में शामिल

चिन्यालीसौड़। शहरी विकास मंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने रविवार को चिन्यालीसौड़ और गमरी पट्टी के गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को समस्याओ के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने गंगा घाटी को ओबीसी में शामिल किया है, लेकिन भूलवश शासनादेश में दिचली पट्टी का नाम छूट गया था। उनके प्रयास के बाद 29 नवंबर को जारी संशोधित शासनादेश में दिचली पट्टी को भी शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों को ओबीसी के प्रमाण पत्र जारी करवाए जाएंगे। इस मौके पर उक्रांद जिलाध्यक्ष भरत सिंह नाथ, कमल नौटियाल आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts