दिल्ली की गर्म हवा छुड़ाएगी उत्तराखंड सरकार के पसीने

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बहने वाली सर्द हवाएं दिल्ली को ठंडा करती है, लेकिन दिल्ली में बही गर्म राजनीतिक हवा उत्तराखंड सरकार के पसीने छुड़ाने वाली है। कांग्रेस सरकारों को सिरे से नकारा चार राज्यों के नतीजों ने कांग्रेस सरकारों को सिरे से नकार दिया है। दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ है और सरकार के कामकाज और तौर-तरीके के खिलाफ लोगों ने वोट किया है। उससे साफ है कि अन्य राज्यों के नेताओं पर भी कार्य शैली बदलने का दबाव बढ़ेगा। पढ़ें, बारातियों के…

Read More

मोदी की रैली में गर्भवती महिलाओं से होगा ‘खतरा’

राजधानी देहरादून में नरेंद्र मोदी की रैली में आने वाली गर्भवती महिलाओं, प्लास्टर बांधे मरीज और वर्दीधारियों पर विशेष निगाह रहेगी। हवाई हमले से निपटने की तैयारी सुरक्षा का तानाबाना इस तरह से बुना जा रहा है ताकि रैली स्थल पर पहुंचने वाला प्रत्येक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों, एक्प्लोसिव डिटेक्टर और एक्सरे स्कैनर की जद में रहे। किसी संभावित हवाई हमले से निपटने के लिए गृह मंत्रालय से जैमर भी मांगे जा रहे हैं। सुरक्षा की समीक्षा उत्तराखंड सरकार मोदी की 15 दिसम्बर को होने वाली रैली में कोई चूक नहीं…

Read More

बिना पशुबलि के मेला कराने की तैयारी

पौड़ी। राठ क्षेत्रवासियों की आराध्य देवी मां कालिंका बूंखाल के दरबार में आज शनिवार को लगने वाले मेले के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा के लिए 12 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इस मेले में पिछले दो सालों से पशुबलि बंद है। इस बार भी पशुबलि न हो इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पांडे ने बताया कि मंदिर परिसर और क्षेत्र में 12…

Read More

संविधान का उल्लंघन है सांप्रदायिक हिंसा विधेयक

नैनीताल। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लाए जाने वाला सांप्रदायिक हिंसा विधेयक समाज को तोड़ने की साजिश और संविधान का उल्लंघन है। राज्य अतिथि गृह में हुई पत्रकार वार्ता में श्री पंत ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 में धर्म, जाति और लिंग भेद के इतर समाज के हर व्यक्ति को समानता का अधिकार है। लेकिन केंद्र की कांग्रेस सरकार सांप्रदायिक हिंसा विधेयक के माध्यम से समाज में बंटवारे के बीज बोकर राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रही है। इसका…

Read More

एलएलबी प्रवेश परीक्षा में सुभांसु, पंकज अव्वल

अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय एलएलबी प्रवेश परीक्षा में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र सुभांशु रौतेला और पंकज कुमार बिष्ट अव्वल रहे। उन्हें 200 में से 134 अंक मिले हैं। सुभांशु छात्र संघ महासचिव भी हैं। एसएसजे परिसर के कुलानुशासक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्रों की उपलब्धि परिसर में बेहतर होते शैक्षणिक माहौल का प्रतीक है। परिसर निदेशक प्रो. हेमा जोेशी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जीसी साह, प्रो. संजय पंत, प्रो. दया पंत, प्रो. कौस्तुभानंद पांडे, डा. नवीन भट्ट सभी अव्वल छात्रों को बधाई दी है।

Read More

पंचायत चुनाव को लेकर बना टेंपों हुआ शांत

पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बना टेंपो एक बार शांत सा हो गया है। प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव फरवरी से पहले करा पाने की स्थिति में नहीं है। इससे पहले उसे पंचायतों का 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करना है। उसके बाद आरक्षण की स्थिति तैयार होगी। पहले निर्धारित किया गया सीमांकन और आरक्षण कोर्ट के आदेश के बाद औचित्यहीन हो गया है। पंचायत चुनाव की तैयारी में लगे जनप्रतिनिधि इसी बात पर नजर रखे हैं कि अब पंचायतों का स्वरूप किस तरह का…

Read More

जलप्रलय ने बना दिया बेरोजगार

गोपेश्वर/घाट। 16/17 जून की जलप्रलय में अपनी दुकानें खो चुके घाट ब्लाक मुख्यालय के व्यवसायी इन दिनों बेरोजगार हैं। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की घोषणा के बावजूद यहां व्यापारियों को मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है। घाट ब्लाक मुख्यालय पर ग्रामीण चाय, किराना और कपडे़ का व्यापार कर अपनी आजीविका चला रहे थे। रानीकोट तोक से हुए भूस्खलन से बाजार मलबे की चपेट में आ गया है। उस दौरान आनन-फानन में तहसील प्रशासन ने घाट बाजार खाली करवा दिया था। छह माह बाद भी आलम यह है कि अब तक…

Read More

लोहाघाट का है जहर खुरानी का शिकार बना युवक

टनकपुर। रोडवेज की बस में सफर के दौरान जहरखुरानी का शिकार बना युवक लोहाघाट के दिगालीचौड़ का रहने वाला था। गिरोह ने उसे बेहोश कर नौ हजार रुपए की नकदी लूटी है। होश आने पर पीड़ित अस्पताल कर्मियों को अपना नाम-पता बताकर घर को चला गया है। बुधवार को रोडवेज बस स्टेशन के समीप एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसे 108 वाहन के स्टाफ ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। होश आने पर पीड़ित ने अपना नाम हयात सिंह पुत्र दिलीप सिंह बताया है। उसने अस्पताल…

Read More

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे हरीश पाल के खिलाफ पत्नी ने उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया। उन पर दूसरी शादी करने का भी आरोप है। पुलिस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार गौजाजाली निवासी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पाल की पत्नी ममता पाल ने उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत महिला हेल्पलाइन में की थी। उस पर देहरादून में दूसरी महिला से चोरी छिपे विवाह करने का भी आरोप था। जिसकी जांच की गई। दोनों पक्षों में काउंसलिंग भी कराई गई। फिर ममता और हरीश…

Read More

वाहनों की संख्या बढ़ी पर नहीं बना बस अड्डा

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी में बरसों से बस अड्डा निर्माण की मांग चल रही है, लेकिन परिणाम सिफर है। बस अड्डा न बनने से वाहन सड़कों पर आड़े-तरछे खड़े हो रहे हैं। इससे न केवल जाम लग रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले राहगीराें को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी में वाहनों की तादाद तो बढ़ती जा रही है, लेकिन इन्हें पार्क करने लिए आज तक स्थायी बस अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया है। नगरवासी बरसों से शासन-प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से…

Read More