बिना मास्क के नहीं दिया जाएगा पेट्रोल डीजल

देहरादून देहरादून पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने शुरू किया अभियान पेट्रोल पंपों पर चिपकाए नो मास्क, नो फ्यूल के पोस्टर व बैनर देहरादून में कोरोना से बचाव और संक्रमण को रोकने के लिए अब पेट्रोल पंप संचालक भी आगे आए हैं। संचालकों ने पेट्रोल पंपों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जो भी व्यक्ति मास्क पहनकर नहीं आएगा, उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक पेट्रोल पंपों पर नो मास्क, नो फ्यूल के बैनर व पोस्टर चिपकाए गए हैं। कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके, इसके लिए राज्य…

Read More

बिना किसी लक्षण के मिल रहे पॉजिटिव मामले, क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद भी कोरोना का संक्रमण

देहरादून उत्तराखंड में 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखाई देने से स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे में कोरोना पर रोक कैसे लगे, इसे लेकर विभाग चिंतित है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा से लौटे व्यक्ति या संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले को कम से कम 14 दिन क्वारंटीन रखने की व्यवस्था है। उत्तराखंड में 14…

Read More

रोबोट’, मरीजों तक पहुंचाएगा दवा

देहरादून ग्राफिक एरा विवि के पूर्व छात्रों ने तैयार किया रोबोट, एम्स दिल्ली में हुआ रोबोट का परीक्षण देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में स्थित स्टार्टअप सेंटर के माध्यम से यहां के पूर्व छात्रों ने कोरोना से लड़ने को रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट का एम्स दिल्ली में परीक्षण कामयाब हो गया है। यह रोबोट मरीजों तक दवाई पहुंचाने के साथ ही उनकी डॉक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी कराएगा। ग्राफिक एरा के टेक्नोलॉजी बिजनेस इंक्यूबेटर (टी.बी.आई.) ने नोवल कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए डॉक्टरों और पुलिस की…

Read More

लॉकडाउन में बंद सचिवालय आज से खुल जाएगा,मंत्री भी बैठेंगे विधानसभा में

देहरादून कोविड 19 महामारी को लेकर लॉकडाउन में बंद सचिवालय आज (शुक्रवार) से खुल जाएगा। अनुसचिव व उससे ऊपर के अधिकारियों को ही सचिवालय आना होगा। प्रदेश सरकार के मंत्री भी विधानसभा में बैठना शुरू कर देंगे। ये निर्णय बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए। बैठक में लॉकडाउन दो को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइड लाइन पर मंथन हुआ। इसमें कैबिनेट ने सचिवालय खोलने का निर्णय लिया। तय हुआ कि शुक्रवार से सचिवालय का कामकाज शुरू हो जाएगा। लेकिन केवल अनुसचिव,…

Read More

मेडिकल टीम ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया

देहरादून कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले पाए जाने से देहरादून जनपद को रेड जोन घोषित किया गया है, जबकि सात जनपदों में एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आने से उन्हे ग्रीन जोन में रखा गया है। देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा जनपदों में 37 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में अभी तक कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है। – हल्द्वानी में डीएम और एसएसपी ने कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम…

Read More

उत्तराखंड : छह की जगह तीन घंटे हो सकती है लॉकडाउन में छूट की सीमा

 देहरादून सुबह सात से दोपहर एक बजे तक मिलने वाली आंशिक राहत में होगा बदलाव, 15 अप्रैल के बाद बदलेगी रणनीति उत्तराखंड सरकार लॉकडाउन के आखिरी सप्ताह में सामाजिक दूरी को लेकर सख्ती करने की तैयारी कर रही है। लॉकडाउन के दौरान रोजाना छह घंटे की दी जाने वाली राहत को कम कर तीन से चार घंटे किया जा सकता है। आवश्यक वस्तुओं की खरीद के नाम पर सड़कों पर उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय सरकार ले सकती है। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों…

Read More

रामपुर से जमात में शामिल होकर ऊधमसिंह नगर लौटे थे हल्द्वानी के तीन जमाती, तीनों कोरोना पॉजिटिव

देहरादून संक्रमित निकले तीनों जमाती पिछले 15 दिनों से राज्य से घूम रहे थे। देहरादून में छह, पौड़ी जनपद के कोटद्वार में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन और मामले सामने आए हैं। ये तीनों संक्रमित मरीज हल्द्वानी के हैं। येतीनों रामपुर जमात में शामिल होकर आए थे। एक दिन पहले रुद्रपुर पुलिस ने इनको पकड़कर 10 अन्य के साथ पंतनगर विवि के क्वारंटीन सेंटर में रखा था। प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 10 मामले सामने आ चुके हैं। गत बुधवार को…

Read More

तब्लीगी जमात से लौटे 173 लोग होम क्वारंटीन, कई जमातियों पर मुकदमा

 देहरादून ऊधमसिंह नगर और श्रीनगर में जमातियों पर मुकदमे, पुलिस को सूचना नहीं देने का आरोप उत्तराखंड में 28 दिन की अवधि में जमात से लौटे 173 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा जमात से लौटने की जानकारी छिपाने के आरोप में ऊधमसिंह नगर और श्रीनगर में जमातियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। निजामुद्दीन मरकज में जुटे कई हजार जमातियों में उत्तराखंड के भी 34 जमाती थे। इनमें से 26 अभी नहीं लौटे हैं, जबकि कुछ दिन पहले लौटे आठ लोगों को कल ही कोरोंटाइन…

Read More

सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव महिला की ये अपील

ऋषिकेश कोरोना की चपेट में आई महिला, स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए 25 लोगों कीजांच की महिला ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी खुद के बीमार होने की जानकारी ऋषिकेश से अमेरिका पहुंची महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला की फेसबुक पोस्ट से इस बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला के संपर्क में आए करीब 25 लोगों की जांच की गई। राहत की बात यह है कि उक्त सभी लोग सामान्य हैं। महिला सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से…

Read More

ऋषिकेश में आज से शुरू होंगी कोरोना की जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

ऋषिकेश एक दिन में 100 सैंपलों को हो सकेगी जांच, 24 घंटे में आ जाएगा रिपोर्ट अगर सबकुछ ठीक रहा तो कोरोना संक्रमण की जांच की सुविधा सोमवार (आज) से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भी शुरू हो जाएगी। यहां एक दिन में 100 रक्त के नमूनों की जांच हो सकेगी। जिसकी जांच रिपोर्ट 24 घंटे में मिल जाएगी। इसके लिए चार डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई है। अभी तक संदिग्ध मरीजों के सैंपल को हल्द्वानी या फिर पुणे भेजा जाता है। जहां से रिपोर्ट आने…

Read More